Agra to Ayodhya Train: अयोध्या जानें के लिए आगरावासियों के लिए ये है बेस्ट रूट, मात्र इतने घंटे में पहुंचेंगे रामनगरी

Agra to Ayodhya Train: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए दूर-दूर से लोग रामनगरी पहुंच रहे हैं। अगर आप भी अयोध्या जाना चाहते हैं तो इसके लिए हम आपको सबसे बेस्ट रास्ता बताएंगे। जिससे आप आसानी से अयोध्या पहुंच जाएंगे।

Agra to Ayodhya Train: अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बस कुछ दिन ही बचे हैं। दिन करीब आने के साथ ही लोगों की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है। इस ऐतिहासिक दिन को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही है। इस दिन का गवाह बनने के लिए हर कोई यहां आना चाहता हैं। अगर आप भी आगरा से अयोध्या जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपकी प्लानिंग को आसान बनाने वाले हैं। हम आपको आगरा जाने का समसे सरल रास्ता बताएंगे, ताकि आप आराम से अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर पाएं।

Agra to Ayodhya Train bus plane

आगरा से अयोध्या का सफर (फोटो साभार - istock)

सड़क के रास्ते पहुंचे अयोध्या

आगरा से अयोध्या की दूरी करीब 468 किमी है, आगरा से आप बस और ट्रेन दोनों के माध्यम से जा सकते हैं। इसके अलावा आप कार या कैब से भी यहां जा सकते हैं। अगर आप सड़क के रास्ते जाने वाले हैं, तो इसके लिए आपको यमुना एक्सप्रेसवे से जाना होगा। इससे आप कानपुर होते हुए लखनऊ पहुंचेंगे। यहां से अयोध्या के लिए जाने वाले हाईवे से आप रामनगरी पहुंच सकते हैं। अगर आप कार या कैब से अयोध्या जा रहे हैं, तो आपका सफर 7 घंटे में पूरा हो जाएगा।

End of Feed