Agra में पांच जनवरी से गिरेगा तापमान, नए साल पर यथावत रहेगा मौसम का हाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 1, 2023, 08:38 PM IST

Agra Weather Update: ताजनगरी आगरा में 5 जनवरी से कंपकंपी छूटेगी। साथ ही कोहरा भी परेशान कर सकता है। पश्चिमी विक्षोभ ने कड़कड़ाती सर्दी के कदम रोक दिए हैं। ताजनगरी में नए वर्ष पर मौसम का रुख यथावत रहेगा। फिलहाल मौसम में किसी बदलाव के आसार नहीं हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा में नए वर्ष पर मौसम का रुख रहेगा यथावत
  • 3 जनवरी से शीतलहर चलने के आसर
  • 5 जनवरी से गिरेगा तापमान

Agra Weather Update: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम स्थिर है। जब तक बारिश नहीं होगी, तब तक कड़कड़ाती सर्दी का एहसास नहीं होगा। हालांकि मौसम विभाग ने 3 जनवरी से शीतलहर चलने की संभावना जताई है। पिछले कई दिन से मौसम स्थिर बना हुआ है। सुबह शाम सर्दी पड़ रही है। वहीं, दिन में धूप निकल रही है। जिससे लोगों को राहत मिल रही है। पूरा दिन लोग धूप के आनंद ले रहे हैं। ठंडी हवा भी नहीं चल रही है, इससे भी तापमान में बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को भी सर्द हवाएं चलीं। नए साल के दिन सुबह कोहरा छाया रहा। ताजनगरी में नए वर्ष पर मौसम का रुख यथावत रहा। फिलहाल मौसम में किसी बदलाव के आसार नहीं हैं।

agra weather (1)

नए वर्ष पर मौसम का रुख रहेगा यथावत

इससे पहले, साल के आखिरी दिन आगरा में तापमान बढ़ा हुआ रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम होकर 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा होकर 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 98 दर्ज किया गया था।

End of Feed