आगरा में दर्दनाक हादसा, दो मोटरसाइकिल की टक्कर में 5 लोगों की मौत, एक घायल

Agra Road Accident: यूपी के आगरा में दो मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Agra Road Accident: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक दर्दनाक हादसे की एक खबर सामने आई है। यहां कागारौल इलाके में दो मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को जब्त किया। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हादसे में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

Road Accident

आगरा में दर्दनाक हादसा

मोटरसाइकिल की टक्कर में पांच लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि आगरा के सैंया इलाके के रहने वाले चार लोग भगवान दास (35), वकील (35), राम स्वरूप (28) और सोनू (30) एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर शादी समारोह में गए थे। उसने बताया कि ये चारों लोग शनिवार रात करीब 10 बजे समारोह के बाद घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में कागारौल इलाके में उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गई और हादसा हो गया।

End of Feed