आगरा: ताजनगरी में तेज रफ्तार डंपर का कहर देखने को मिला। थाना बसई अरेला क्षेत्र के गांव अरनोटा के पास डंपर चालक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिससे सभी की मौत हो गई। इतना ही नहीं आरोपी डंपर चालक बाइक समेत एक युवक को कई किलोमीटर तक घसीटते ले गया, जिससे उसके चीथड़े उड़ गए। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत डंपर का पीछा करते हुए पकड़ लिया और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आगरा रोड एक्सीडेंट
डंपर के नीचे फंसी बाइक
जानकारी के मुताबिक, फतेहाबाद के खंडेर ब्रेकर पर डंपर के नीचे फंसी बाइक और युवक का शव छूट गया। हालंकि, पुलिस ने पीछा कर डंपर को पकड़ लिया, लेकिन चालक फरार हो गया। बताया जा रहा है कि लागुन सगाई में शामिल होने बाइक से जा रहे थे तीनों लोग सगाई में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। मृतक फिरोजाबाद तिवाही घड़ी के बताए जा रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे का वीडियो वायरल हुआ है, लेकिन विभत्स होने के कारण हम उसे आपको नहीं दिखा सकते हैं। फिलहाल, पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
