Professor And Wife Dispute: उत्तर प्रदेश के आगरा से जिले अनोखा मामला सामने आया है। इस मामले को सुनकर परिवार परामर्श केन्द्र के अधिकारी भी हैरत में पड़ गए। दरअसल, ताजनगरी आगरा में पुलिस लाइन के परिवार परामर्श केंद्र में मैथ के प्रोफेसर का घरेलू विवाद पहुंचा है। कॉलेज की छात्राओं से फोन पर बात करने से प्रोफेसर के घर का माहौल बिगड़ गया है। पहले दंपती के बीच विवाद हुआ। इसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे। महिला ने प्रोफेसर पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि प्रोफेसर ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बेबुनियाद बताया है।
परिवार परामर्श केंद्र में प्रोफेसर और उसकी पत्नी का विवाद (प्रतीकात्मक तस्वीर)
इसके बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र में पहुंच गया है। रविवार को दूसरी तारीख पर भी काउंसलर ने दोनों को केंद्र पर बुलाया और काफी समझाया, लेकिन दोनों ने साथ रहने से इनकार कर दिया। अब आखिरी प्रयास के लिए इन्हें तीसरी तारीख दी गई है।
