Agra News: इस जज्बे को सलाम! आगरा में ड्राइवर ने जान पर खेल कर बचाई कारोबारी कपल की जान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 12:56 AM IST

Agra News: आगरा में कारोबारी का पूर्व ड्राइवर अपने साथी के साथ फ्लैट में घुसने का प्रयास कर रहा था। कारोबारी के वर्तमान ड्राइवर ने दोनों को रोकने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उस पर चाकू से वार किए, जिससे वह घायल हो गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • कारोबारी का पूर्व ड्राइवर साथी के साथ फ्लैट में घुसने कर रहा था प्रयास
  • कारोबारी के वर्तमान ड्राइवर पर हमलावरों ने चाकू से वार किया
  • सोसायटी के गार्ड ने दोनों आरोपियों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा

Agra News- उत्तर प्रदेश के आगरा ताजनगरी फेज-2 में स्थित सोसायटी में बुजुर्ग कारोबारी कपल के फ्लैट में पूर्व ड्राइवर और उसके साथी ने घुसने का प्रयास किया था। कारोबारी के वर्तमान ड्राइवर ने दोनों को रोक लिया। चाकू के कई बार वार करने के बाद भी उसने आरोपियों को भीतर घुसने नहीं दिया। इससे कारोबारी कपल सुरक्षित रहे। ड्राइवर का शोर सुनकर सोसायटी के गार्ड ने दोनों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने कार्रवाई करके दोनों को जेल भेज दिया।

Agra Crime News

प्रतीकात्मक फोटो

कारोबारी प्रमोद शाह ने कहा कि, वह पत्नी के साथ फेज-2 में स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट में रहते हैं। मूलरुप से फिरोजाबाद के सिरसागंज के रहने वाले हैं। उनकी तेल और चावल की मिल थी। इस वक्त कारोबार बंद पड़ा हुआ है। रात को जन्मदिन पार्टी से लौटे थे। उसी समय संभल निवासी ड्राइवर ऋषि कुमार ने दरवाजा खोला। संभल निवासी उनका पूर्व ड्राइवर हरिओम एक साथी के साथ नजर आया। हरिओम हाथ में चाकू लिए हुए था। हाथ में दस्ताने पहने और चेहरा छिपाने का प्रयास कर रहा था। उसके साथी के हाथ में पॉलीथिन लगी हुई थी। दोनों फ्लैट में अंदर प्रवेश करने लगे। ड्राइवर ने धक्का देकर दोनों को बाहर किया।

End of Feed