New Year In Agra : नए साल पर जा रहे हैं ताज का दीदार करने तो भीड़ से बचने के लिए सबसे पहले करें ये

Taj Mahal Tickets Online: क्रिसमस और नए साल पर ताजमहल का दीदार करने आने वाले सैलानियों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप ताज देखने आ रहे हैं तो आप पहले ही ऑनलाइन टिकट खरीद लें, क्योंकि 24 दिसंबर से एक जनवरी के बीच सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ताजमहल का दीदार करने आने वाले सैलानियों के लिए जरूरी खबर
  • सैलानी पहले ही खरीद लें ऑनलाइन टिकट, नहीं लगानी होगी लाइन
  • क्रिसमस और नए साल पर सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना

Taj Mahal Tickets Online: क्रिसमस या नए साल पर दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल का दीदार करने अगर आप आगरा आ रहे हैं तो यह जरूरी खबर आपके लिए है। चीन समेत कई देशों में कोरोना ने कहर बरपा रखा है। ऐसे में भारत में भी कोरोना को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। आगरा प्रशासन ने भी कोरोना जांच को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं, आगरा आने वाले सैलानी पहले ही ऑनलाइन टिकट खरीद लें और तब ताजमहल के गेट पर पहुंचे। दरअसल, 24 दिसंबर से एक जनवरी के बीच आगरा में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। ताजमहल में पर्यटकों के सैलाब के बीच अगर आपको टिकट और सुरक्षा जांच की लंबी-लंबी कतारों से बचना है तो आपको पहले ही ऑनलाइन टिकट खरीदना होगा।

Agra News

कतार से बचना है तो ऑनलाइन टिकट खरीद कर आएं सैलानी

उधर, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने शनिवार और रविवार को कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी हैं। अन्य स्मारकों से ताजमहल पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। आपको बता दें कि ताजमहल पर ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट की व्यवस्था है, लेकिन ऑनलाइन टिकट लेने से आप टिकट काउंटर की भीड़ से बच सकेंगे।

End of Feed