आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भयानक हादसा, दूसरे कार से टकराई बोलेरो, तीन की मौत, 4 घायल

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर एक बोलेरो और i20 कार की आपस में टक्कर होने से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया-

KEY HIGHLIGHTS
  • आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे एक्सीडेंट
  • नींद आने से बोलेरो चालक ने खोया कंट्रोल
  • हादसे में घायल 4 लोग अस्पताल में भर्ती

Agra: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक भयनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां बोलेरो और i20 कार की आपस में टक्कर होने से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मामला फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे का है, जहां बोलेरो चालक को नींद आने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया है।

agra

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा

बोलेरो और i20 की टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बोलेरो और i20 कार की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है बोलेरो चालक के झपकी आने से यह हादसा हुआ। जिसके बाद अनियंत्रित होकर बोलेरो डिवाइडर पर रॉन्ग साइड जा पहुंची। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

End of Feed