Agra Bridges: आगरा में ईदगाह और यमुना पर बने पुल के आएंगे अच्छे दिन, उदयपुर की तर्ज पर संवरेगी ताजनगरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2023, 11:35 PM IST

Agra G20 Summit 2023: आगरा में ताजमहल से लेकर खेरिया मोड़ तक का इलाका जल्द ही बदला हुआ नजर आएगा। आगरा के इस इलाके की सभी दुकानों और भवनों को एक ही रंग में रंगा जाएगा। इसके साथ ही ईदगाह रेलवे पुल और यमुना पर बने आंबेडकर पुल की मरम्मत की जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • बदला हुआ दिखाई देगा ताजमहल से लेकर खेरिया मोड़ तक का इलाका
  • ईदगाह रेलवे पुल और यमुना पर बने आंबेडकर पुल की होगी मरम्मत
  • जी20 देशों का प्रतिनिधिमंडल 11 से 13 फरवरी तक ताजमहल का करेगा दीदार

Agra Bridges: ताजनगरी के लोगों के लिए जी20 समिट खुशखबरी लेकर आया है। अगले महीने जी20 देशों का प्रतिनिधिमंडल 11 से 13 फरवरी तक ताजमहल और आगरा के किले का दीदार करने आएगा। जी20 देशों के प्रतिनिधिमंडल के लिए ताजनगरी के खेरिया हवाई अड्डे के रास्ते में पड़ने वाले ईदगाह रेलवे पुल और यमुना पर बने आंबेडकर पुल की मरम्मत की जाएगी। इसके अलावा यमुना में भी अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा। इससे ताजमहल से पार्श्व में देखने पर यमुना लबालब दिखाई देगी। लखनऊ से आगरा आए नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।

AGRA MEETING

आगरा में ईदगाह रेलवे पुल और यमुना पर बने पुल की होगी मरम्मत

इस दौरान प्रमुख सचिव ने फतेहाबाद रोड पर लोक निर्माण विभाग और मेट्रो के कार्यों की धीमी रफ्तार पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई। उन्होंने चेतावनी देते हुए तत्काल कार्यों को पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

End of Feed