बरेली में टला बड़ा हादसा, पलटने से बची आगरा फोर्ट एक्सप्रेस, रेलवे ट्रैक में दिखी दरार

बरेली में आज सुबह पेट्रोलिंग कर्मचारियों ने इज्जतनगर रेलवे स्टेशन और भोजीपुरा के बीच ट्रैक पर दरार देखी। जिसके बाद तुरंत कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। यहां से आगरा फोर्ट रामनगर एक्सप्रेस गुजरने वाली थी। जिसे इज्जतनगर स्टेशन पर रोककर ट्रैक की मरम्मत की गई। इस तरह पेट्रोलिंग कर्मचारियों की सतर्कता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया।

Bareilly Train Accident: बरेली में सोमवार सुबह बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। जहां रेलवे ट्रैक में दरार के आगरा फोर्ट रामनगर एक्सप्रेस पलटने से बच गई। पेट्रोलिंग के दौरान कर्मचारियों ने रेलवे ट्रैक में दरार देखकर कंट्रोल रूम को सूचना दी। जिसके बाद ट्रेन को इज्जतनगर स्टेशन पर रोका गया और इंजीनियरों ने पटरी की मरम्मत की। जिसके बाद ट्रेन को यहां से रवाना किया गया।

Train Track

सांकेतिक फोटो

पटरी पर करीब एक इंच का क्रैक

ट्रेन नंबर 15055 आगरा फोर्ट रामनगर एक्सप्रेस रविवार रात 8:53 बजे आगरा फोर्ट से चलकर सोमवार तड़के 4:04 बजे इज्जतनगर पहुंची थी। ट्रैकमैन प्रेमपाल और हरीबाबू इज्जतनगर और भोजीपुरा के बीच रेलवे क्रॉसिंग संख्या 236बी के पास पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें ट्रैक पर करीब एक इंच का क्रैक दिखाई दिया। ट्रैकमैन ने तुरंत ही रेल लाइन में फैक्चर की सूचना कंट्रोल रूप में दिया। जिससे सही समय पर ट्रेन को इज्जतनगर स्टेशन पर ही रोक दिया गया।

End of Feed