Agra Best Shopping Places: ताजनगरी आगरा कई तरह के अनूठे शिल्पों के लिए भी पहचानी जाती है। यहां सबसे ज्यादा खरीदी जाने वाली संग्रहणीय वस्तुओं में से एक है ताजमहल की एक छोटी संगमरमर की प्रतिकृति। इसे यहां आने वाला हर पर्यटक जरूर खरीदता है। अगर आप आगरा में खरीदारी करने का विचार कर रहे हैं तो यहां डिपार्टमेंट स्टोर, बाजार, खुदरा दुकानें और स्थानीय बाजार है। ताजनगरी कारीगरों, कढ़ाई करने वालों, जौहरियों, कालीन निर्माताओं और बुनकरों का ठिकाना है। यह अपनी बहुमूल्य प्रतिभा के लिए पहचाने जाते हैं। कढ़ाई और शिल्पकारी के सबसे बड़े बाजारों में से एक है आगरा। ज्यादातर प्रमुख शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ताजमहल के पास ही हैं, सदर बाजार, किनारी बाजार और मुनरो रोड इनमें सबसे प्रसिद्ध हैं।
ये हैं आगरा की फेमस मार्केट
ताजनगरी में सबसे अच्छी खरीदने की कोई चीज लेना चाहते हैं तो मार्बल शिल्प का सामान आप जरूर खरीदें। इसके साथ ही चमड़े के जूते, बेल्ट, बैग, चप्पल या जैकेट भी खरीद सकते हैं।
