Delhi News: गंदी नीयत से किया मासूम का अपहरण, अंधेरिया मोड़ झुग्गी से दबोचा गया आरोपी

Delhi News: दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके से 8 साल की बच्ची को दुकान के आगे अकेला देख एक शख्स उसे बहला के अपने साथ ले गया। मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बच्चों से संबंधित अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कुछ दिन पहले सामने आया था। 6 मई को दिल्ली के कोटला मुबारकपुर इलाके की मार्केट में दुकान के बाहर बैठी 8 वर्ष की एक बच्ची लापता हो गई थी। ये बच्ची नेपाल की थी और अपनी मां के साथ रहती थी। पुलिस ने बच्ची को 24 घंटे के भीतर ढूंढ निकाला। उसके साथ आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Delhi Crime News

आठ साल की बच्ची का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी

बच्ची के लापता होने पर उसकी मां ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में एक शख्स को बच्ची को ले जाते हुए देखा गया है। साथ ही एक फुटेज में आरोपी को बच्ची के साथ कुतुब मीनार स्टेशन पर उतरता हुआ देखा गया। पुलिस ने बच्ची को बचाने और आरोपी को पकड़ने के लिए लोकल इंटेलिजेंस की सहायता ली। आरोपी को पहचानते हुए अंधेरिया मोड एरिया की एक झुग्गी से पकड़ा गया। पुलिस को लापता बच्ची भी वहीं से मिली। पुलिस ने बताया कि आरोपी कांच के खिलौने बनाता है। कांच लेने के लिए ही वह कोटला आया था। यहां बच्ची को अकेला देख उसे बहलाकर अपने साथ ले गया था।

End of Feed