अगले 10 दिनों का मौसम कैसा रहेगा: देश के कई इलाकों में होगी भारी बारिश, गुजरात में हीट वेव का अलर्ट; UP-बिहार सहित यहां वज्रपात की चेतावनी

अगले 10 दिनों का मौसम कैसा रहेगा-UP, Bihar, Rajasthan, Bengal Aane Wale Das Dino ke Mausam ka Tapman, Rain and heat wave Tempreture Prediction in Hindi : गर्मी अब पूरे देश में प्रभाव दिखा रही है। अगले कुछ दिनों में देश के ज्यादातर हिस्सों में हीट वेव की संभावना है। हालांकि, कुछ इलाकों में बारिश और ओले गिर सकते हैं। अगले 10 दिनों के दौरान विशेषतौर पर पूर्वी भारत में ओले गिरने और वज्रपात की घटनाएं काफी देखने को मिलेंगी। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश भी हो सकती है।

अगले 10 दिनों का मौसम कैसा रहेगा (Aane Wale Das Dino ke Mausam ka Tapman): गर्मी अब लगभग पूरे देश में प्रभाव दिखाने लगी है और ठंड पूरी तरह से विदायी ले चुकी है। अब अगले कुछ दिनों में देश के ज्यादातर हिस्सों में सूरज से आग बरसने लगेगी। लू यानी हीट वेव परेशानी का सबब बनेगी। हालांकि कुछ इलाकों में मौसम करवट लेकर कहीं बारिश तो कहीं पर ओले गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। बात करें पिछले 24 घंटे के मौसम की तो आज यानी शुक्रवार 21 मार्च को पिछले 24 घंटे में दक्षिण आसाम, उत्तर और अंतरूनी ओडिशा, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में ओले गिरने की सूचना है। यही नहीं पिछले 24 गंटे में पू्र्वी मध्य प्रदेश में भारी बारिश भी देखने को मिली है। अच्छी बात यह रही कि पिछले 24 घंटे में देश के किसी भी हिस्से में लू यानी हीट वेव की सूचना नहीं है। लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के क्षेत्र में एक पश्चिमी डिस्टर्बेंस बना हुआ है।

10 days weather forcast.

जानें अगले 10 दिन के मौसम का हाल

अगले दो दिन में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में पूर्वी और मध्य भारत में भीषण वज्रपात की घटनाओं के साथ ही ओलावृष्टि होने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद वज्रपात की घटनाओं में कमी देखने को मिलेगी। दक्षिण भारत के कई इलाकों में रविवार 23 मार्च तक वज्रपात के साथ ही बारिश की भी संभावना है।

End of Feed