10 Din Ka Mausam: आसमान में छाएंगे काले बादल, दिल्ली से लेकर यूपी और पहाड़ों तक बरसेगा मानसून; कई राज्यों में भारी बारिश मचाएगी हलचल

Agle 10 Din Ka Monsson ka Mausam 11 to 20 august 2026 (अगले 10 दिनों का मौसम कैसा रहेगा) Floods, Cloudburst, IMD Red, Yellow Alert weather Update: देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है और अगले 10 दिनों में कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और पहाड़ी राज्यों तक कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, पूर्वी, पूर्वोत्तर, पश्चिमी और दक्षिणी भारत में भी गरज-चमक, तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Agle 10 Din Ka Mausam Kaisa Rahega (अगले 10 दिन का मौसम): मानसून की सक्रियता के चलते देश के कई हिस्सों में अगले 10 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। दिल्ली और यूपी समेत कई राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाएं, गरज-चमक और कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मध्य, पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों तक अलग-अलग दिनों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Agle 10 Din Ka Mausam

अगले 10 दिन का मौसम

बात अगर वेदर सिस्टम की करें तो इस समय मानसून ट्रफ सक्रिय है और निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर बनी हुई है। 11 अगस्त 2026 को सुबह 8:30 बजे तक उत्तर मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में बना निम्न दबाव क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित था। वहीं, मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में सक्रिय है, जिसकी धुरी लगभग 30° उत्तरी अक्षांश के उत्तर में 68° पूर्वी देशांतर के आसपास बनी हुई है। इसके अलावा, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती परिसंचरण कायम है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है। इसके प्रभाव से 12 अगस्त के आसपास इसी क्षेत्र में एक नए निम्न दबाव क्षेत्र के विकसित होने की संभावना है।

End of Feed