10 Din Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा बड़ा असर, कई राज्यों में गरज-चमक, तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट; जानें अगले 10 दिन के मौसम का हाल

अगले 10 दिनों का मौसम कैसा रहेगा (11 June to 20 June 2026) लू, बारिश, ओला वृष्टि, बारिश और धूल भरी आंधी कहां होगी: आने वाले दिनों में देशभर में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ और विभिन्न मौसमी प्रणालियों के सक्रिय होने से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। ऐसे में आइए जानें अगले 10 दिन का मौसम कैसा रहेगा?

अगले 10 दिनों का मौसम कैसा रहेगा (11 June to 20 June 2026): देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, तेज आंधी, गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Agle 10 Din Ka Mausam

अगले 10 दिन का मौसम

वेदर सिस्टम की बात करें तो उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में भी निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) मौजूद है। भारतीय क्षेत्र में लगभग 15° उत्तर अक्षांश के अनुदिश एक अपरूपण क्षेत्र बना हुआ है और यह निचले क्षोभमंडल स्तरों के बीच स्थित है। निचले क्षोभमंडल स्तर पर गंगा के मैदानी पश्चिमी बंगाल से होते हुए पूर्वी बिहार से उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक एक गर्त बना हुआ है। मध्य क्षोभमंडल स्तर पर दक्षिणी कोंकण तट के पास पूर्वी मध्य अरब सागर में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 11 जून से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के आने की संभावना है। ऐसे में आइए जानें अगले 10 दिन का मौसम कैसा रहेगा?

End of Feed