Delhi Dehradun Expressway उद्घाटन के बाद अब Namo Bharat को तीन घंटे में ऋषिकेश तक पहुंचाने की तैयारी!

Delhi Dehradun Expressway का आज पीएम मोदी ने उद्घाटन किया। अब बारी दिल्ली से ऋषिकेश तक नमो भारत पहुंचाने की है। इसके लिए कोशिशें तेज हो गई हैं। सब ठीक रहा तो तीन घंटे में ऋषिकेश पहुंच जाएंगे।

दिल्ली से उत्तराखंड की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने वाला 'Delhi-Dehradun Expressway (DDEC)' का आज यानी मंगलवार 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन कर दिया है। इसके साथ ही अब दिल्ली से देहरादून की दूरी घटकर मात्र 210 किमी रह गई है। यही नहीं अभी तक इस सफर में लगने वाले 5-6 घंटे की बजाय मात्र ढाई घंटे यानी 150 मिनट में यह सफर तय हो जाएगा। उद्घाटन के साध ही दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर आपने भी फर्राटा मारने की तैयारी कर ली होगी। हो भी क्यों नहीं, दिल्ली से सिर्फ तीन घंटे का सफर करके आप मसूरी की वादियों तक जो पहुंच सकते हैं। दिल्ली-देहरादून के बाद अब बारी दिल्ली-ऋषिकेश की है, वो भी रोड प्रोजेक्ट नहीं बल्कि नमो भारत RRTS की। चलिए जानते हैं -

Delhi Dehradun Expressway Namo Bharat Rishikesh Delh

दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के बाद अब दिल्ली-देहरादून नमो भारत की बारी (AI Image)

जी हां, सब कुछ ठीक रहा तो वह समय दूर नहीं, जब आप नमो भारत में सवार होकर दिल्ली से ऋषिकेश तक का सफर कर पाएंगे। अभी दिल्ली में सराय काले खां से मेरठ में मोदीपुरम तक Namo Bharat की अत्याधुनिक सेवा चल रही है। इसी लाइन को आगे हरिद्वार और ऋषिकेश तक बढ़ाने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले कुछ ही वर्षों में नमो भारत की आरामदायक सीट पर बैठकर आप दिल्ली से ऋषिकेश तक पहुंच पाएंगे।

End of Feed