शहर

Noida Maid Protest: फैक्ट्री वर्कर्स के बाद सड़कों पर उतरीं घरेलू सहायिकाएं, पैसे बढ़ाने के लिए प्रदर्शन, अब काम पर नहीं आएंगी!

Noida Protest Update: क्लियो काउंटी, गढ़ी चौखंडी, सेक्टर-121, सेक्टर-70 ही वो घटना स्थल है जहां पर घरों में काम करने वाली घरेलू सहायिकाओं ने अपने काम के पैसा बढ़ाने के लिए प्रदर्शन किया। हालांकि, अब स्थिति पूर्णतः शांतिपूर्ण है।

Image

Noida Maid Protest: फैक्ट्री वर्कर्स के बाद सड़कों पर उतरीं घरेलू सहायिकाएं, पैसे बढ़ाने के लिए प्रदर्शन

Noida News: नोएडा में बवाल फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिन सोमवार को जिले के कोने-कोने में विरोध प्रदर्शन, चक्काजाम से पुलिसवालों से लेकर आमजन के पसीने निकाल दिए। अब एक और मोर्चा खुल गया है, जिसमें घर काम करने वाली लेडिज सड़कों पर प्रदर्शन करने उतर गई हैं। बताया गया कि मंगलवार (14 अप्रैल, 2026) को घरों में काम करने वाली घरेलू सहायिकाओं (मेड, Maid) द्वारा अपने काम का पैसा बढ़ाने के लिए प्रदर्शन किया गया। वहीं, नोएडा में चल रहे धरना/प्रदर्शन के दृष्टिगत कमिश्नरेट नोएडा में सुदृढ़ पुलिस व्यवस्थापन किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल एवं वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न स्थलों पर तैनात हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, क्लियो काउंटी, गढ़ी चौखंडी, सेक्टर-121, सेक्टर-70 ही वो घटना स्थल है जहां पर घरों में काम करने वाली घरेलू सहायिकाओं ने अपने काम के पैसा बढ़ाने के लिए प्रदर्शन किया था। हालांकि, अब स्थिति पूर्णतः शांतिपूर्ण है, तथा कानून-व्यवस्था स्थापित है।

नोएडा पुलिस की अपील

पुलिस ने जनसामान्य से अपील है कि अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें एवं किसी भी अपुष्ट जानकारी को साझा न करें। अराजकता फैलाने एवं अफवाहें प्रसारित करने वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध दृढ़तापूर्वक विधिक कार्यवाही की जाएगी। सभी से अपील है कि शांति एवं संयम बनाए रखें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में शांति, सुरक्षा एवं जनसुविधा सुनिश्चित करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैव्या गोयल ने कहा, 'अवगत कराना है कि एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक ही घटना को तीन अलग-अलग जगहों का बताया जा रहा है। इस घटना में कुछ महिलाएं जो घरों में काम करती हैं अपनी वेतन वृद्धि की मांग रख रही थी। यह महिलाएं फैक्ट्रियों में श्रमिक नहीं है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। शांति व्यवस्था कायम है।'

क्या है पूरा मामला?

न्यूज एजेंसी PTI के हवाले से अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि नोएडा में हाल ही में हुई अशांति के बाद, उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी कैटेगरी के मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। ये बढ़ी हुई दरें 1 अप्रैल से ही लागू मानी जाएंगी।

गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि इस बढ़ोतरी की सिफारिश एक उच्च-स्तरीय समिति ने की थी, जिसे सोमवार देर रात मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी। आधिकारिक बयान के अनुसार, इस नई व्यवस्था के तहत गौतम बुद्ध नगर और गाजियाबाद में अकुशल मजदूरों की मासिक आय अब 11,313 रुपये से बढ़कर 13,690 रुपये हो जाएगी। वहीं, अर्ध-कुशल मजदूरों को 15,059 रुपये और कुशल मजदूरों को 16,868 रुपये मिलेंगे।

एक अलग लेकिन संबंधित घटनाक्रम में, विरोध प्रदर्शन और तेज हो गए, जब हाउसिंग सोसायटियों में काम करने वाली नौकरानियों सहित घरेलू कामगार क्लिओ काउंटी, सेक्टर 121 में इकट्ठा हुए। PTI के अनुसार, उन्होंने ज्यादा वेतन और काम करने के बेहतर माहौल की मांग की।

अब काम नहीं आएंगी मेड

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी तनख्वाह अब बढ़ती हुई महंगाई के साथ तालमेल नहीं बिठा पा रही है। इसके साथ ही उन्होंने छुट्टियों की कमी और काम के भारी बोझ का भी जिक्र किया। कई प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। हालात को और बिगड़ने से रोकने के लिए, अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article