Gopalganj Crime: दो पक्षों में हुआ जमीन विवाद, एक-दूसरे पर किया तेजाब से हमला, एक की मौत, 5 लोग अरेस्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 12, 2024, 03:23 PM IST

गोपालगंज में दो पक्षों में विवाद के दौरान दोनों ओर से एक-दूसरे पर तेजाब से हमला किया गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Gopalganj Crime: बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें तेजाब से हमला करने की घटना सामने आई है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हैं। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है, जिस देखते हुए पुलिस गांव में कैंप कर रही है।

Arrest

तेजाब हमले में पांच लोग अरेस्ट (सांकेतिक फोटो)

इस वजह से हुआ विवाद

पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मछागर गांव निवासी कप्तान साह गांव में एक मंदिर बनवा रहे थे, लेकिन पड़ोसी और वार्ड सदस्य निर्भय पुरी इसका विरोध कर रहे थे। सोमवार को भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद देर रात दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर तेजाब से हमला कर दिया गया। इस घटना में कप्तान साह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दूसरे पक्ष से भी दो लोग जख्मी हो गए।

End of Feed