Ghazipur Accident: यूपी के गाजीपुर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने कांवड़ियों को रौंद दिया। इस हादसे में 2 कांवड़ियों की मौत हो गई है और 2 घायल बताए जा रहे हैं। ये घटना खानपुर थाना क्षेत्र के बिहारीगंज इलाके की है। हादसे में घायल हुए कांवड़ियों को सैदपुर सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Ghazipur Accident: गाजीपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने कावड़ियों को रौंदा, हादसे में दो की मौत, 2 घायल
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated Jul 29, 2024, 07:16 AM IST
Ghazipur Accident: गाजीपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने बेकाबू होकर कांवड़ियों को कुचल दिया। इस हादसे में दो कांवड़ियों की मौके पर मौत हो गई और दो घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
End of Feed
