CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़ी AAP, अब भूख हड़ताल का ऐलान

आम आदमी पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 15 अक्टूबर को दिल्ली में एक दिवसीय भूख हड़ताल करने का ऐलान किया है। पार्टी ने यह फैसला सोमवार को अपने कार्यालय में हुई बैठक में लिया।

AAP Hunger Strike in Delhi: दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। पार्टी ने 15 अक्टूबर को एक दिन की भूख हड़ताल करने का ऐलान किया है। पार्टी के मुताबिक, दिल्लीभर से पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इस दिन पार्टी मुख्यालय पर जुटेंगे और सांकेतिक विरोध दर्ज कराएंगे। सोमवार को पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।

aap protest

दिल्ली में 15 अक्टूबर को भूख हड़ताल करेगी AAP (File Photo)

बैठक में राज्यसभा सांसद संजय सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, पूर्व मंत्री एवं विधायक गोपाल राय और इमरान हुसैन समेत पार्टी के विधायक, पार्षद और जिला स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य एजेंडा मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन को तेज करने की रणनीति बनाना था।

End of Feed