गुरुओं की बेअदबी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन; बीजेपी, कांग्रेस और अकाली दल के नेताओं का किया घेराव

आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि श्री गुरु साहिब का संदेश सत्य, समानता और भाईचारे का है। AAP गुरुओं की उस विरासत पर गर्व करती है, जिसने समाज को जोड़ने का रास्ता दिखाया। इसके उलट, बीजेपी, कांग्रेस और अकाली दल बार-बार सस्ती राजनीति के लिए धार्मिक भावनाओं का दुरुपयोग करते रहे हैं।

कपिल मिश्रा द्वारा सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो पोस्ट किए जाने और सिख गुरुओं की जान बूझकर बेअदबी करने के मामले में राजनीति गरमा गई है। इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि गुरुओं की बेअदबी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।पंजाब में बीजेपी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल के घर का आम आदमीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। इन नेताओं ने फर्जी विडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिससे गुरुओं की बेअदबी के आरोप लग रहे हैं।

aap protest.

बीजेपी के फर्जी वीडियो और गुरुओं की बेअदबी के खिलाफ AAP के प्रदर्शन (फोटो- AAP)

दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी के विधायकों और नेताओं को लेकर प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज राजघाट पहुंचे। उन्होंने महात्मा गांधी को नमन करते हुए कहा कि झूठ, नफरत और फर्जी वीडियो की राजनीति करने वालों को बापू सद्बुद्धि दें। AAP का कहना है कि राजनीति सेवा और सत्य का माध्यम होनी चाहिए, न कि धार्मिक भावनाओं को आहत करने का औजार।

End of Feed