दिल्ली में 'आप' का हल्ला बोल, फर्जी वीडियो बना गुरुओं का अपमान करने पर कपिल मिश्रा के इस्तीफे की मांग

दिल्ली विधानसभा से लेकर MCD हाउस तक, आम आदमी पार्टी ने यह साफ कर दिया है कि सिख गुरुओं के सम्मान और जनता के मुद्दों पर कोई समझौता नहीं होगा। तानाशाही के खिलाफ, आस्था के सम्मान के लिए और दिल्ली की जनता के हक़ में AAP की लड़ाई और तेज़ होगी।

दिल्ली : दिल्ली की जनता से जुड़े असली मुद्दों पर चर्चा से भागने के लिए भाजपा ने शुक्रवार दिल्ली विधानसभा को हंगामे की भेंट चढ़ा दिया। गंदा पानी, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, यमुना की बदहाली और प्रदूषण से हो रही मौतों जैसे सवालों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा ने जानबूझकर एक फर्जी वीडियो का सहारा लिया, जिसमें सिख धर्म के पवित्र गुरु श्री गुरु तेग़ बहादुर जी का नाम घसीटा गया। जब आम आदमी पार्टी के विधायकों ने इस साजिश का विरोध किया और फर्जी वीडियो को तुरंत हटाने और माफी की मांग की, तो चर्चा से डरकर सत्ता पक्ष ने लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने का रास्ता चुना। आम आदमी पार्टी विधायक संजीव झा, कुलदीप कुमार और जरनैल सिंह को मार्शल आउट कर सदन से बाहर निकाल दिया गया। यह साफ दिखाता है कि भाजपा को सवालों से ही नहीं, बल्कि जवाब देने से भी डर लगता है।

aap protest demands kapil mishra resignation

फर्जी वीडियो बना गुरुओं का अपमान करने पर कपिल मिश्रा के इस्तीफे की मांग

AAP विधायक संजीव झा ने साफ कहा कि भाजपा ने जानबूझकर सिख भावनाओं को ठेस पहुँचाने की कोशिश की ताकि जनता के मुद्दों पर बहस न हो सके। आम आदमी पार्टी की मांग है कि फर्जी वीडियो के लिए मंत्री कपिल मिश्रा के इस्तीफे की मांग की, ताकि भविष्य में कोई भी धर्म और आस्था का अपमान करने की कभी हिम्मत न कर सके।

End of Feed