LIVE

शहरों के समाचार, 31 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS : सीएम योगी, राम मंदिर और STF के एडीजी को मिली बम से उड़ाने की धमकी; राम मंदिर के नाम पर हो रहा साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया पर मांगे जा रहे पैसे

Pooja KumariUpdated Dec 31, 2023, 21:00 IST

शहरों के समाचार, 31 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS : सीएम योगी, राम मंदिर और STF के एडीजी को मिली बम से उड़ाने की धमकी; राम मंदिर के नाम पर हो रहा साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया पर मांगे जा रहे पैसे
शहरों के समाचार, 31 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS : सीएम योगी, राम मंदिर और STF के एडीजी को मिली बम से उड़ाने की धमकी; राम मंदिर के नाम पर हो रहा साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया पर मांगे जा रहे पैसे

शहर के समाचार (Aaj Ke Hindi Samachar) 31 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS : सीएम योगी, राम मंदिर और एसटीएफ के एडीजी को बम से उड़ा देने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के जरिए प्राप्त हुई है। वहीं ई-मेल मिलने के बाद लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज हुई है। विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से फर्जी आईडी बना कर कुछ लोग पैसा ठगी का प्रयास कर रहे हैं। BHU छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपीयों रो गिरफ्तार कर लिया गया है। नए वर्ष के जश्न में अभी समय है, उससे पहले ही नोएडा में धारा 144 लागू कर दी गई है। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

DEC 31, 2023 20:48 IST

Lucknow News: सीएम योगी, राम मंदिर और STF के एडीजी को बम से उड़ाने की मिली धमकी

सीएम योगी, राम मंदिर और एसटीएफ के एडीजी को बम से उड़ा देने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के जरिए प्राप्त हुई है। वहीं ई-मेल मिलने के बाद लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज हुई है।
DEC 31, 2023 20:27 IST

Ayodhya News: राम मंदिर के नाम पर हो रहा साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया पर मांगे जा रहे पैसे

विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से फर्जी आईडी बना कर कुछ लोग पैसा ठगी का प्रयास कर रहे हैं।
DEC 31, 2023 19:28 IST

Mumbai News: पीएम मोदी 12 जनवरी को ‘मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक' का करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जनवरी को देश के सबसे लंबे समुद्री पुल ‘मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक’ (एमटीएचएल) का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई के सेवरी और रायगढ़ जिले के न्हावा शेवा क्षेत्र के बीच 21.8 किलोमीटर लंबे पुल के उद्घाटन के बाद यात्रा में केवल 15-20 का समय लगेगा जिसमें अभी दो घंटे का समय लगता है।
DEC 31, 2023 18:51 IST

Kolkata News: नए साल से बंगाल में सभी सरकारी कार्यक्रमों में 'राजकीय गीत' गाना अनिवार्य

पश्चिम बंगाल सरकार ने रविवार को एक अधिसूचना जारी कर नए साल से सभी राज्य सरकार के कार्यक्रमों में 'राज्य गीत' गाना अनिवार्य कर दिया है। राज्य के निवर्तमान मुख्य सचिव एच.के. द्विवेदी द्वारा जारी अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों को हर साल पोइला बोइशाख (बंगाली नव वर्ष दिवस) के अवसर पर राज्यत्व दिवस का आयोजन करना होगा।
DEC 31, 2023 18:40 IST

Hamirpur News: उपराष्ट्रपति धनखड़ छह जनवरी को करेंगे हमीरपुर का दौरा

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ छह जनवरी को हमीरपुर का दौरा करेंगे और इस दौरान शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों के साथ बातचीत करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि खारवर में नेशनल इंस्टीट्यूट टेक्नोलॉजी और करियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी के छात्रों से बातचीत के अलावा उपराष्ट्रपति दोसडका में पुलिस ग्राउंड में कई कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।
DEC 31, 2023 18:38 IST

कड़ाके की ठडं में बेघर बुजुर्गों को मिलेगा सहारा, टोल फ्री नंबर 14567 पर करें काॅल

उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग ने बेघर बुजुर्गों को कड़ाके की ठडं से बचाने के लिए नोएडा सहित पूरे प्रदेश में एक नई पहल शुरू की है। इस पहल के तहत अधिकारियों ने बताया कि आम जनता ‘एल्डर लाइन’ 14567 पर या राज्य पुलिस के आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल करके निराश्रित बुजुर्गों के बारे में सरकारी अधिकारियों को सूचित कर सकती है।
DEC 31, 2023 18:13 IST

Sikar News: बदमाशों ने गैस कटर से काटा ATM, 29 लाख रुपये चुराकर हुए फरार

राजस्थान के सीकर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार रात दो अज्ञात बदमाश एक एटीएम मशीन को गैस कटर से काट कर उसमें से 29 लाख रुपये चुराकर फरार हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
DEC 31, 2023 17:47 IST

दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत में जारी रहेगा घना कोहरा : आईएमडी

दिल्ली समेत उत्तर पश्चिम भारत में बढ़ रही सर्दी को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि उत्तर पश्चिम और आसपास के मध्य भारत के मैदानी इलाकों के कई हिस्सों में घना कोहरा जारी रहने की संभावना है। अगले दो दिनों में पूर्वी भारत तक इसके बढ़ने की संभावना है।
DEC 31, 2023 17:01 IST

Sikar News: सीकर में सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत, मासूम सहित तीन अन्य घायल

राजस्थान के सीकर जिले के रींगस थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक कार दो ट्रकों के बीच में आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक मासूम सहित तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
DEC 31, 2023 16:59 IST

Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में फिर आया भूकंप

मध्य प्रदेश में एक बार फिर से भूकंप आया है। भूकंप के कारण सिंगरौली की धरती इस महीने में दूसरी बार हिली है। सिंगरौली में भूकंप के झटके के बाद लोग डर गए और घरों से बाहर निकल गए।
DEC 31, 2023 16:57 IST

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से इनामी बदमाश घायल

शाहजहांपुर जिले में गैंगस्टर एवं गोकशी के आरोपी इनामी बदमाश के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ मे वह गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
DEC 31, 2023 16:45 IST

Kota News: कोचिंग सिटी कोटा बना 'सुसाइड हब', 2023 में सबसे ज्यादा छात्रों ने की खुदकुशी

कोटा को आईआईटी और मेडिकल की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जाना जाता है। लेकिन कोचिंग सिटी कोटा में इस साल अभी तक सबसे अधिक 26 स्टूडेंटों ने आत्मघाती कदम उठाकर आत्महत्या कर ली।
DEC 31, 2023 16:22 IST

Baliya News: बलिया में पंप कैनाल में डूबने से किसान की मौत

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में सिंचाई के दौरान नहर में डूब जाने से एक किसान की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, उभांव थाना क्षेत्र के अवाया गांव में शनिवार शाम छोटेलाल राजभर (55) खेत की सिंचाई के दौरान नहर पंप कैनाल में पैर फिसल जाने से गिर गया और तेज बहाव में बह गया।
DEC 31, 2023 16:04 IST

Bhojpur News: भोजपुर में भीषण सड़क हादसा

भोजपुर के जगदीशपुर थाना अंतर्गत हरिगांव बाजार के समीप शनिवार रात्रि एक ट्रक की चपेट में आने से दो किशोरी समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
DEC 31, 2023 15:22 IST

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में छात्रा से गैंगरेप में तीन आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी पुलिस के हाथ रविवार को बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने आईआईटी बीएचयू में छात्रा से रेप करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बुलेट बाइक भी बरामद की है।
DEC 31, 2023 14:46 IST

Bhopal News: मध्य प्रदेश में विभागों का बंटवारा, दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश में मोहन यादव सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। अनुभवी और दिग्गज नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि विकास की रफ्तार को तेजी दिए जाने के साथ नौकरशाही पर लगाम कसी जा सके। राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के अलावा दो उप मुख्यमंत्री -- जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल ने शपथ ली थी, फिर 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। अब इन मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है।
DEC 31, 2023 14:06 IST

बागपत में छेड़छाड़ का विरोध करने वाली युवती को गर्म कड़ाही में फेंका

बागपत में स्थित धनोरा गांव में तीन युवकों ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। युवती के विरोध पर उन युवकों ने उसे कोल्हू की गर्म कड़ाही में फेंक दिया।
DEC 31, 2023 13:31 IST

छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या, एक्टिव केस 66

छत्तीसगढ़ में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ गई है, यहां कोरोना के 31 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 66 हो गई है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कोरोना के नए मरीज सबसे ज्यादा मिले है।
DEC 31, 2023 12:55 IST

BHU की छात्रा के साथ दुष्कर्म में 3 आरोपी गिरफ्तार

आईआईटी बीएचयू में छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के दो महीने बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
DEC 31, 2023 12:38 IST

मध्य प्रदेश में बढ़ा कोरोना का डर

नए साल से पहले कोरोना का डर मध्य प्रदेश के लोगों में बढ़ने लगा है। एमपी में में कोविड के मामले 20 से अधिक हो गए हैं। इसे देख स्वास्थ्य विभाग भी चिंता में आ गया है।