LIVE
शहरों के ताज़ा समाचार, 27 अक्टूबर 2023 LIVE: यूपी की पहली खेल यूनिवर्सिटी का काम शुरू, दिल्ली में गोगी गिरोह का शूटर अरेस्ट
आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 27 अक्टूबर 2023 LIVE: मेरठ में यूपी के पहले खेल विश्वविद्यालय बनाने का काम शुरू हो गया है, दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने फायरिंग करने के मामले में वांछित गोगी गिरोह के शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शूटर ने रंगदारी नहीं देने पर रोहिणी के एक व्यवसायी के घर पर फायरिंग की थी। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :
OCT 27, 2023 19:52 IST
दिल्ली: गोगी गिरोह का शूटर अरेस्ट
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने फायरिंग करने के मामले में वांछित गोगी गिरोह के शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शूटर ने रंगदारी नहीं देने पर रोहिणी के एक व्यवसायी के घर पर फायरिंग की थी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे अरेस्ट कर लिया है साथ ही दो अत्याधुनिक पिस्तौल और 17 कारतूस बरामद भी किए गए हैं।
OCT 27, 2023 19:42 IST
UP: पहली खेल यूनिवर्सिटी का काम शुरू
मेरठ में यूपी के पहले खेल विश्वविद्यालय बनाने का काम शुरू हो गया है। इस खेल विश्वविद्यालय में 700 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत बताई जा रही है। यह यूनिवर्सिटी दो पॉकेट में बनाई जाएगी।
OCT 27, 2023 17:37 IST
झारखंड: सीआरपीएफ का जवान घायल
झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के दौरा सीआरपीएफ का जवान घायल हो गया। यह अभियान पश्चिम सिंहभूम जिले के हाथीबुरु और लिम्साडीह गांवों के बीच जंगल में चल रहा था। इसी दौरान सीआरपीएफ के एक उपनिरीक्षक का पैर गल्ती से लोहे की स्पाइक पर पड़ने से वो घायल हो गया।
OCT 27, 2023 17:34 IST
10 नवंबर तक बढ़ी सासंद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आप नेता संजय सिंह की न्यायिक हिरासत को 10 नवंबर तक आगे बढ़ाया है। संजय सिंह को ईडी ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।
OCT 27, 2023 17:30 IST
बिहार: 2,081 शिक्षकों के वेतन में कटौती
बिहार में शिक्षा विभाग के हालिया परिपत्रों को लेकर चल रहे विवाद के बीच विभाग ने 2,081 से अधिक स्कूल शिक्षकों के वेतन में कटौती कर दी है। ये शिक्षक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए थे। इसके अलावा 22 शिक्षकों को सस्पेंड किया गया है।
OCT 27, 2023 17:27 IST
मुख्तार अंसारी को 10 साल की सजा
गैंगस्टर मामले में आरोपी मुख्तार अंसारी को एमपी/एमएलए कोर्ट अरविंद कुमार मिश्र की अदालत ने दस साल की सजा सुनाई है। साथ ही पांच लाख का जुर्माना भी लगा है। इस मामले में दूसरे आरोपी सोनू यादव को 5 साल की सजा और दो लाख का जुर्माना लगा है।
OCT 27, 2023 14:13 IST
मिर्जापुर बस हादसे चार लोगों की मौत
मिर्जापुर बस हादसे में चार यात्रियों की मौत और कई के घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
OCT 27, 2023 14:10 IST
कपिलदेव सिंह की हत्या मामले में मुख्तार को आज सुनाई जाएगी सजा
माफिया मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर मामले में दोषी करार दिया गया है, जिसकी सजा शुक्रवार को सुनाई जाएगी। फैसला सुनाए जाने के दौरान मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से वीसी के जरिए पेश किया गया।
OCT 27, 2023 12:20 IST
JNU में वेज-नॉन वेज जार में रायता परोसने पर छात्रों का हंगामा
जेएनयू के हॉस्टल में अब रायते को लेकर बबाल मचा हुआ है। यहां वेज और नॉन वेज वाले छात्रों को एक साथ एक जार में रायता परोसने पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। वेज खाने वाले छात्रों का कहना है कि इससे हमारी भावनाएं आहत हुई हैं।
OCT 27, 2023 11:46 IST
दिवाली से पहले बिगड़ी दिल्ली की आबोहवा
दिल्ली विश्वविद्यालय में हवा की गुणवत्ता आज सुबह 307 बहुत खराब दर्ज की गई, जबकि नई दिल्ली में आईआईटी क्षेत्र में 273 थी, और लोधी रोड में हवा की गुणवत्ता 218 दर्ज की गई।
OCT 27, 2023 11:44 IST
पाक के सीजफायर उल्लंघन से अरनिया में मकान क्षतिग्रस्त
जम्मू सीमा पर पाकिस्तान की ओर से अकारण गोलीबारी के कारण आर.एस. पुरा सेक्टर के अरनिया में मकान क्षतिग्रस्त हुए। स्थानीय लोगों ने सीमावर्ती गांव में मोर्टार शेल बरामद किए।
OCT 27, 2023 10:09 IST
पाराबोलिक ड्रग केस में ED की 5 शहरों में बड़ी कार्रवाई
दिल्ली में 7 लोकेशन, मुम्बई में 3 और पंजाब के पंचकूला, अम्बाला और चंडीगढ़ में 7 लोकेशन पर रेड। Parabolic drug केस में कंपनी के डायरेक्टर, प्रमोटर प्रणव गुप्ता और विनीत गुप्ता पर 16 हजार करोड़ के बैंक फ्रॉड का आरोप है।
OCT 27, 2023 09:20 IST
मुजफ्फरपुर में आज तीन घंटे कटेगी बिजली
मुजफ्फरपुर शहर में आज आधा दर्जन से अधिक मोहल्ले में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इसमें टावर चौक, पंकज मार्केट समेत आधा दर्जन से अधिक मोहल्ले प्रभावित रहेंगे। इसको लेकर बिजली विभाग की ओर से सूचना दी गई है।
OCT 27, 2023 09:18 IST
पूर्णिया में भीषण आग में 10 घर जले
बिहार के पूर्णिया के के.नगर थाना क्षेत्र के वार्ड 3 में भीषण आग लग गई। इस भीषण में 10 घर जलकर पूरी तरह खाक हो गए। इस हादसे में एक मवेशी की झुलस कर मौत हो गई है, जबकि 8 लाख से अधिक का नुकसान है।
OCT 27, 2023 08:41 IST
'अमेरिका जैसी आतंकी घटना रोकने के लिए यूपी पुलिस तैयार
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा यूपी पुलिस अमेरिका जैसी आतंकी घटना रोकने के लिए तैयार है। लोन वुल्फ अटैक से ATS के कमांडो निपटेंगे। प्रशांत कुमार कहा कि गोरखपुर में आतंकी मुर्तजा को जिंदा पकड़ना इसका उदाहरण है।
OCT 27, 2023 07:22 IST
UP पीईटी परीक्षा के लिए आज से चलेगी मेमू
भारतीय रेलवे पीईटी परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के मध्य मेमू ट्रेन का संचालन प्रयागराज तक कर रही है। इसके अतिरिक्त छठ पर्व को लेकर कई स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का फैसला लिया है।
OCT 27, 2023 06:34 IST
20 साल बाद आज एक मंच पर दिखेंगे नीतीश-आनंद मोहन
बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन जेल से रिहा होने के 6 महीने बाद शुक्रवार आज सहरसा में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। पूर्व सांसद आनंद मोहन अपने दादा स्वतंत्रता सेनानी राम बहादुर सिंह और चाचा पद्मानंद सिंह ब्रह्मचारी की प्रतिमा अनावरण करेंगे। बताया जा रहा है कि 20 साल बाद ये पहला मौका होगा, जब सीएम नीतीश कुमार और आनंद मोहन एक मंच पर होंगे।
OCT 27, 2023 06:05 IST
UP के किसानों को जल्द बकाया गन्ना भुगतान ऐलान
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन मिलों ने बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया है, उनकी चीनी जब्त करके सरकार किसानों को गन्ना भुगतान कराएगी।
OCT 27, 2023 05:29 IST
पाक संघर्षविराम उल्लंघन में दो जवान और चार नागरिक जख्मी, पांच रेंजर ढेर
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आठ दिन में दोबारा सीजफायर का पाकिस्तान ने उल्लंघन करते हुए अरनिया सेक्टर की सभी आठ पोस्टों पर भारी गोलाबारी कर दी, जिससे बीएसएफ के दो जवान और चार नागरिक घायल हो गए। वहीं, भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई पोस्ट तबाह होने और पांच से सात रेंजरों के भी मारे जाने की सूचना है।
OCT 27, 2023 05:23 IST
ED ने पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को किया गिरफ्तार
कोलकाता में ED ने पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को राशन वितरण में भ्रष्टाचार के कथित मामले में गिरफ्तार किया।
