LIVE

शहरों के ताज़ा समाचार, 16 अक्टूबर 2023 LIVE: पश्चिमी UP में तेज हवाओं के साथ बारिश- ओलावृष्टि, तेजस्वी यादव को दिल्ली राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत

Pooja KumariUpdated Oct 16, 2023, 19:37 IST

शहरों के ताज़ा समाचार, 16 अक्टूबर 2023 LIVE:  पश्चिमी UP में तेज हवाओं के साथ बारिश- ओलावृष्टि, तेजस्वी यादव को दिल्ली राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत
शहरों के ताज़ा समाचार, 16 अक्टूबर 2023 LIVE: पश्चिमी UP में तेज हवाओं के साथ बारिश- ओलावृष्टि, तेजस्वी यादव को दिल्ली राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत

आज के शहर के ताजा समाचार (Aaj Ki Taaja Hindi Samachar) 16 अक्टूबर 2023 LIVE: यूपी के कुछ जिलों में आज बारिश और ओलावृष्टि हुई।, नोएडा के निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

OCT 16, 2023 19:37 IST

UP में दशहरा- दीपावली पर मिलेगी 24 घंटे बिजली

यूपी में दशहरा, धनतेरस एवं दीपावली पर प्रदेश को निर्बाध विद्युत आपूर्ति होगी। सीएम योगी ने इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं।
OCT 16, 2023 19:23 IST

तेजस्वी यादव को दिल्ली राऊज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को दिल्ली राऊज एवेन्यू कोर्ट ने एक और बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने तेजस्वी को विदेश जाने की अनुमति दे दी है।
OCT 16, 2023 19:22 IST

मुरादाबाद में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हुई। तेज हवाओं के साथ बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया है। दिन में ही अंधेरा छाया हुआ है।
OCT 16, 2023 18:16 IST

महाराष्ट्र में डेमू ट्रेन के 5 डिब्बों में लगी आग

महाराष्ट्र के अहमदनगर और नारायणपुर स्टेशनों के बीच दोपहर 3 बजे 8 डिब्बों वाली डेमू ट्रेन के 5 डिब्बों में आग लग गई। किसी के घायल होने या मौत की सूचना नहीं है।
OCT 16, 2023 17:11 IST

शिमला में अचानक मौसम में बदलाव

हिमाचल प्रदेश के शिमला में अचानक मौसम में बदलाव के कारण कई जगहों पर धुंध देखने को मिल रही है। IMD के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी।
OCT 16, 2023 16:29 IST

राम जन्मभूमि परिसर की भव्य तस्वीर आई सामने

अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर और परिसर की भव्य तस्वीर सामने आई है। सुंदर दिख रहे भव्य राम मंदिर के साथ परकोटा निर्माण की अनोखी तस्वीर भी दिख रही है। वैदिक परंपरा से राम मंदिर का परकोटा तैयार किया जा रहा है।
OCT 16, 2023 16:29 IST

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने दाखिल किया नामांकन

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने राजनांवगांव में नामांकन दाखिल किया है। रमन सिंह ने कहा- यह हमारा सौभाग्य है कि नामांकन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यहां मौजूद रहे। मुझे उम्मीद है कि भाजपा छत्तीसगढ़ में जीत हासिल करेगी।
OCT 16, 2023 15:47 IST

दिल्ली NCR में आज आंधी-तूफान बारिश के आसार

दिल्ली में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। आज शाम से हल्की बारिश और आंधी तूफान होने की संभावना है। IMD वैज्ञानिक ने बताया कि कल यानी मंगलवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे।
OCT 16, 2023 15:03 IST

देवरिया सामूहिक हत्याकांड के पीड़ितों से मिले पूर्व सीएम अखिलेश

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज देवरिया सामूहिक हत्याकांड के पीड़ितों से मिले। उन्होंने घटना स्थल का मुआयना भी किया।
OCT 16, 2023 14:38 IST

हैदराबाद में रक्षा मंत्री ने CM केसीआर पर लगाया परिवारवाद का आरोप

तेलंगाना के हैदराबाद में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा-यहां पर केसीआर के परिवार का बराबर हस्तक्षेप रहता है, क्यों? जनता ने आपको मुख्यमंत्री बनाया था, आपके परिवार को नहीं। सरकार आपको चलानी है, लेकिन पूरा परिवार सरकार चला रहा है। तेलंगाना की जनता की उपेक्षा हो रही है।
OCT 16, 2023 13:34 IST

ज्ञानवापी मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

16 अक्टूबर यानी आज सुप्रीम कोर्ट में वाराणसी के ज्ञानवापी मामले की सुनवाई होनी है। SC मुस्लिम पक्ष की इंतजामिया कमेटी की याचिका पर सुनवाई करेगा।
OCT 16, 2023 14:35 IST

देवरिया कांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव आज देवरिया हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचे हैं। गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद अखिलेश कार से फतेहपुर गांव जा रहे हैं। देवेश ने कहा है कि वो अखिलेश से नहीं मिलना चाहता।
OCT 16, 2023 13:19 IST

BJP नेता मनोज तिवारी ने यमुना घाट का किया निरीक्षण

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच भाजपा नेता मनोज तिवारी ने यमुना घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा- डुबकी लगाने वाले जल को अरविंद केजरीवाल ने जहरीला बना दिया है। छठ की आस्था के बीच महिलाएं जल में डुबकी लगाती हैं।
OCT 16, 2023 11:39 IST

झारखंड में 25 लाख की अफीम जब्त

झारखंड के हजारीबाग में 25 लाख की अफीम जब्त की गई, साथ ही तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। जिले में बीते 9 महीनों में 100 किलो से अधिक अफीम जब्त की गई है।
OCT 16, 2023 11:36 IST

राजस्थान में पकड़ा गया घंटा चोर गैंग

राजस्थान के धौलपुर में मंदिरों में चोरी करने वाला गैंग पकड़ा गया। आरोपी दस महीने से मंदिरों से घंटा चोरी कर रहे थे। पुलिस ने उनके पास से एक कुंटल पीतल के घंटे बरामद किए है।
OCT 16, 2023 11:30 IST

यूपी के कई जिलों में बारिश

उत्तर प्रदेश के मेरठ, बिजनौर समेत कई जिलों में आज तेज हवा के साथ बारिश हुई। सहारनपुर में बारिश के साथ ओले भी गिरे। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी यूपी के कई जिलों के तापमान में गिरावट आई है।
OCT 16, 2023 11:25 IST

नोएडा: निठारी कांड में आरोपी दोषमुक्त

नोएडा के निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है। निचली अदालत ने उसे फांसी की सजा सुनाई थी। जिसके बाद उसने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका डाली थी।
OCT 16, 2023 08:49 IST

उज्जैन: आज निकलेगी उमा माता की सवारी

मध्य प्रदेश के उज्जैन में आज उमा माता की सवारी निकाली जाएगी। यह साल में एक बार निकली जाती है, माता की सवारी आज महाकाल मंदिर से शुरू होकर रामघाट तक जाएगी।
OCT 16, 2023 08:42 IST

दिल्ली: नवरात्रि के दूसरे दिन भी मंदिरों में भारी भीड़

आज नवरात्रि के दूसरे दिन भी दिल्ली के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ माता के दर्शन के लिए पहुंची। आज श्रद्धालु ब्रह्मचाारिणी माता की पूजा-अर्चना करने मंदिर पहुंच रहे हैं।
OCT 16, 2023 08:33 IST

गोरखपुर में ज्ञान डेयरी का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में ज्ञान डेयरी का उद्घाटन करेंगे। इस प्लांट से 300 लोगों को प्रत्यक्ष और 10 हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।