LIVEशहरों के समाचार, 13 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: मध्य प्रदेश में लाउडस्पीकरों के प्रयोग पर लगेगा प्रतिबंध, नोएडा में बस चला रहे ड्राइवर को आया हार्ट अटैक

शहरों के समाचार, 13 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: मध्य प्रदेश में लाउडस्पीकरों के प्रयोग पर लगेगा प्रतिबंध, नोएडा में बस चला रहे ड्राइवर को आया हार्ट अटैक
शहर के समाचार (Hindi Samachar) 13 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लाउडस्पीकर के अनियंत्रित उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया हैं। आदेश के अनुसार, उड़नदस्ते द्वारा नियमित ऐसे धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थानों का औचक निरीक्षण किया जाएगा जहां पर लाउडस्पीकर का प्रयोग होता है। नोएडा में बस चला रहे ड्राइवर को हार्ट आ गया। अटैकविष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली तो वहीं, अरुण साव और विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री बने। अयोध्या रामोत्सव में 6 देशों के कलाकार प्रतिभाग करेंगे। अंबाला कैंट में एक भाई ने अपनी बहन की हत्या कर राज्य के गृहमंत्री के घर जाकर खुद को किया सरेंडर, उन्नाव में की विवादित जमीन के मामले में एक युवक ने चाचा पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया और वहां से फरार हो गया। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :
Jammu News: वैष्णो देवी भक्तों को मिला बड़ा तोहफा, भैरों मंदिर के दर्शन होंगे आसान
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजभवन में माता वैष्णो देवी रोपवे के लिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधा का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग के अलावा बोर्ड के सदस्य और पद्मश्री प्रोफेसर विश्वमूर्ति शास्त्री एवं अन्य लोग भी मौजूद रहे।
Bihar News: कश्मीर में अग्निवीर जवान की संदिग्ध मौत
बिहार के सीवान जिले के अग्निवीर जवान प्रदीप कुमार यादव की जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान संदिग्ध मौत हो गई। प्रदीप यादव जम्मू कश्मीर के टांडा क्षेत्र के 24 फील्ड रेजीमेंट की सेंट्री पोस्ट पर तैनात थे। घटना के बाद स्थानीय आर्मी फोर्स ने सर्च अभियान तेज कर दिया है।
Lok Sabha Security Breach: संसद में घुसपैठ को CM केजरीवाल ने बताया हमला
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संसद भवन की सुरक्षा में बुधवार को लगी सेंध को हमला करार दिया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि यह हमला हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है।
MP News: मध्य प्रदेश में लाउडस्पीकरों के प्रयोग पर लगेगा प्रतिबंध
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लाउडस्पीकर के अनियंत्रित उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया हैं। आदेश के अनुसार, उड़नदस्ते द्वारा नियमित ऐसे धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थानों का औचक निरीक्षण किया जाएगा जहां पर लाउडस्पीकर का प्रयोग होता है।
Noida Today News: नोएडा में बस चला रहे ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, 3 मौत
ग्रेटर नोएडा में रोडवेज बस चलाते वक्त एक ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद बस बेकाबू हो गई। उसने 5 बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में 3 की मौके पर ही मौत हो गई।
Chhattisgarh Big News: विष्णु देव साय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ , अरुण साव और विजय शर्मा बने डिप्टी सीएम
भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता विष्णुदेव साय ने बुधवार को यहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा भाजपा विधायक अरुण साव और विजय शर्मा ने भी राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
Ayodhya Ramlila 2024 - अयोध्या रामोत्सव में प्रतिभाग करेंगे 6 देशों के कलाकार
अयोध्या में आयोजित होने वाले रामोत्सव के लिए विभिन्न देशों के रामलीला मंडलियों के कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसके अलावा भारत के कई राज्यों की मंडली भी श्रीराम के जीवन पर आधारित विभिन्न प्रसंगों की प्रस्तुतियां देंगी।
हरियाणा: बहन की हत्या के आरोपी ने गृहमंत्री के घर जाकर किया सरेंडर
अंबाला कैंट में एक भाई ने अपनी ही बहन की 30 बार चाकू मारकर की हत्या कर दी और वहां फरार हो गया। पुलिस द्वारा मामले जांच शुरू होने की सूचना प्राप्त कर आरोपी ने खुद को गृहमंत्री के घर जाकर किया सरेंडर कर दिया है।
विवादित जमीन के मामले में युवक ने अपने चाचा को जिंदा जलाया
उन्नाव में करोड़ो की जमीन के विवाद को लेकर एक युवक ने अपने चाचा को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद युवक वहां से भाग निकला। पुलिस ने तीन चचेरे भाईयों समेत 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच चल रही है।
नगर निगम विस्तार का मैप तैयार, शासन की मंजूरी बाकी
गाजियाबाद नगर निगम में खोड़ा, लोनी और कनावली को भी शामिल किए जाने की तैयारी की जा रही है। क्षेत्र विस्तार को लेकर एक मैप तैयार कर लिया गया है। जिसे जल्द ही शासन के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
दिल्ली: अलीपुर में देखा गया तेंदुआ, सड़क हादसे का हुआ शिकार
दिल्ली के अलीपुर में सुबह तेंदुए को देखा गया। तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने तेंदुए को टक्कर मार दी। इस हादसे में तेंदुए की मौत हो गई है।
आतंकवाही हरिविंद्र रिंदा के गुर्गे तरनजीत सिंह की पुलिस मुठभेड़
आतंकवाही हरिविंद्र रिंदा के गुर्गे तरनजीत सिंह की पुलिस मुठभेड़ हुई। पुलिस हिरसात से भागने की कोशिश करते हुए गैंगस्टर तरनजीत सिंह को दो गोली मारी गई, जिससे वे घायल हो गए। फिलहार गैंगस्टर का इलाज अस्पताल में चल रहा है। 6 मर्डर और फिरौती मामले में पुलिस हिरासत में है गैंगस्टर।
बिहार में मौमस ने बदली करवट
बिहार में ठिठुरने वाली ठंड की शुरुआत हो चुकी है। राज्य के 9 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ने की संभावना है।
कोटा में एक छात्र की पीट-पीटकर की हत्या
देवरिया, उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक छात्र की कोटा में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के कोटा में आईआईटी जेईई की तैयारी के लिए कोचिंग ले रहा था ये छात्र।
बाराबंकी में रोडवेज बस में लगी भीषण आग
बाराबंकी में रोडवेज की एक बस में भीषण आग लग गई। बस में बैठे यात्रियों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। बाराबंकी में रोडवेज बस में लगी भीषण आगबाराबंकी में रोडवेज की एक बस में भीषण आग लग गई। बस में बैठे यात्रियों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
हरियाणा: 50 इलेक्टॉनिक बसों को मिली हरी झंडी
हरियाणा के हिसार बस अड्डा से 50 इलेक्ट्रॉनिक लोकल बसों को हरी झंडी मिल गई है। ये बसे हिसार बस अड्डा से गुरुग्राम के लिए चलेंगी। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने इन बसों को मंगलवार को हरी झंडी दिखाई।
बिहार में 3000 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर की कवायद
बिहार में 3 हजार पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर की कवायद की जा रही हैय़ आइजी की मुहर लगने के बाद इन पुलिसकर्मियों का तबादला किया जाएगा। ये वे पुलिसकर्मी है जिनकी एक ही जिले में पांच साल से पोस्टिंग है।
नोएडा पुलिस ने एक गैंगस्टर की 1.07 करोड़ की संपत्ति जब्त की
नोएडा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत एक गैंगस्टर की 1.07 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। यह संपत्ति गैंगस्टर सुंदर भाटी-अनिल भाटी गिरोह के सदस्य नरेंद्र तेवतिया की है।
अगले कुछ दिन तक रेलवे के अलग-अलग जोन की कई ट्रेनें रद्द
रेलवे के अलग-अलग जोन की कई गाड़ियों को रद्द किया गया है। इन रूटों पर रेलवे का कार्य जारी होने समेत कई कारणों से गाड़ियों को रद्द किया गया है। अगले कुछ दिन तक उत्तर पश्चिम रेलवे, दक्षिण और उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द किया है।
बरेली में 106 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर
बरेली प्राधिकरण ने भोजीपुरा में 106 बीघा में बसाई जा रही 8 अवैध कॉलोनियों पर बुलजोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। ये कॉलोनियां बिना किसी मानचित्र के बसाई जा रही थी।