LIVE
शहरों के समाचार, 03 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: मध्य यूपी में बारिश की संभावना, बिहार: टीचर ने जबरन शादी को स्वीकार करने से किया इंकार
शहर के समाचार (Hindi Samachar) 03 दिसंबर 2023 HIGHLIGHTS: उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, मध्य यूपी में बारिश के आसार हैं। बिहार के टीचर ने बंदूक की नोंक पर हुई जबरन शादी को स्वीकार करने से इंकार कर दिया है। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :
DEC 03, 2023 20:36 IST
महाराष्ट्र: नागपुर में हादसे का शिकार हुआ दंपती
महाराष्ट्र के नागपुर में एक ट्रक से टक्कर के बाद बाइक पर सवार दंपती की मौत हो गई। इस हादसे उनकी 13 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
DEC 03, 2023 20:24 IST
मध्य यूपी में बारिश की संभावना
पश्चिमी यूपी के बाद अब पूरबी यूपी में भी मौसम ने करवट ले ली है। लखनऊ समेत मध्य यूपी में गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हुआ है।
DEC 03, 2023 17:34 IST
बिहार: टीचर ने जबरन शादी को स्वीकार करने से किया इंकार
बिहार में पकड़ौआ विवाह के शिकार हुए टीचर ने दुल्हन को स्वीकार करने से इंकार कर दिया है। टीचर का स्कूल से अपहरण हो गया था, जिसके बाद उसकी बंदूक की नोंक पर जबरन शादी कराई गई।
DEC 03, 2023 16:30 IST
उमेश पाल हत्याकांड: आरोपी अशरफ की पत्नी का घर कुर्क
यूपी के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में मामले में आरोपी अशरफ की पत्नी जैनब का घर कुर्क किया गया है। उमेश पाल की हत्या के बाद से ही अशरफ की पत्नी फरार चल रही है। जैनब और उसके घरवालों पर वक्फ की प्रॉपर्टी बेचने का भी मुकदमा दर्ज है।
DEC 03, 2023 15:30 IST
दिल्ली: भाजपा कार्यालय में मना जीत का जश्न
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में जीत के बाद दिल्ली में भाजपा कार्यालय में जीत का जश्न मनाया गया। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कट आउट और पार्टी झंडे के साथ मिठाई भी बांटी।
DEC 03, 2023 12:46 IST
इंदौर की सभी 9 सीटों पर भाजपा की बढ़त
इंदौर की सभी 9 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। इसे लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। इस जश्न में भाजपा के बड़े नेता भी शामिल हो रहे हैं।
DEC 03, 2023 12:40 IST
दिल्ली के शहरीकृत गांव बनेंगे मॉडल
दिल्ली के शहरीकृत गांव मॉडल बनाए जाएंगे। इनमें 800 करोड़ से बुनियादी ढांचों का सुधार होगा। इसके लिए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने वित्त पोषित दिल्ली ग्रामोदय अभियान को दिल्ली के जौंती गांव में लॉन्च किया है।
DEC 03, 2023 12:34 IST
दिल्ली: कारोबारी के घर गोलीबारी करने वाले बदमाश गिरफ्तार
दिल्ली के वेलकम में स्क्रैप कारोबारी के घर पर गोलीबारी करने वाले बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया है। इन आरोपियों में से एक नाबालिग है। दोनों बदमाश स्कूटी से आकर कारोबारी के घर तीन गोली चलाकर भागे थे।
DEC 03, 2023 12:29 IST
यूपी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लाइसेंस होंगे रद्द
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य में आदतन ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। इन लोगों के वाहनों को भी सीज किया जाएगा।
DEC 03, 2023 12:26 IST
UP: फिरोजाबाद में जिंदा जला परिवार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जसराना थाना क्षेत्र में एक झोपड़ी में आग लग गई। इस हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई और पति-पत्नी की हालत गंभीर है।
DEC 03, 2023 07:12 IST
एमपी चुनाव को लेकर दावा
वोटों की गिनती पर कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा, "कुशासन का अंत होने वाला है। भाजपा ने जिस प्रकार का तांडव लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार कर किया था, विधायकों की मंडी लगाई देश ने देखा है। इन सब परिस्थितियों के बाद लोगों ने महंगाई, बेरोजगारी, बिमारी का दर्द सहा है। इन्होंने जिस प्रकार का तांडव देश में मचाया है उसका अंत होने वाला है। कांग्रेस आने वाली है भाजपा जाने वाली है...हमारी 135 सीट से ऊपर आ रही है।"
DEC 03, 2023 07:11 IST
राजस्थान में कांग्रेस का आदेश
राजस्थान में कांग्रेस ने कल दोपहर तक जीते हुए विधायकों को जयपुर पहुंचने का आदेश जारी किया।
DEC 03, 2023 06:50 IST
राजस्थान चुनाव के लिए दावा
वोटों की गिनती पर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा, "थोड़ी देर बाद मत की पेटी से नई सरकार पैदा होना प्रारंभ हो जाएगी। मेरा दावा बरकार है। प्रचंड बहुमत से कुछ ही घंटों के बाद भाजपा की सरकार बनेगी।"
DEC 03, 2023 06:25 IST
भोपाल में बीजेपी और कांग्रेस के कंट्रोल रूम तैयार
भोपाल में विधानसभा सीटों की मतगणना से पहले बीजेपी और कांग्रेस के कंट्रोल रूम तैयार हैं। बीजेपी के कंट्रोल रूम में प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव ज्योतिरादित्य सिंधिया वीडी शर्मा शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहेंगे।
DEC 03, 2023 05:36 IST
गाजियाबाद में मासूम की हत्या
गाजियाबाद के विजयनगर में सात दिन के नवजात बच्चे की हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को एक फुट मिट्टी खोदकर दफना दिया गया।
DEC 03, 2023 05:35 IST
अयोध्या का एयरपोर्ट तैयार
अयोध्या में बन रहे एयरपोर्ट का काम इसी माह पूरा होने की बात कही जा रही है
DEC 03, 2023 05:35 IST
बिहार में बारिश
बिहार के कुछ हिस्सों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण बूंदाबांदी हुई है। हालांकि न्यूनतम तापमान 5 दिन से वैसा ही बना हुआ है।
DEC 03, 2023 05:35 IST
राजस्थान में नतीजे आज
राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इसी के साथ प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला भी हो जाएगा।
DEC 03, 2023 05:35 IST
आज मध्य प्रदेश में काउंटिंग
मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। इसी के साथ प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला भी हो जाएगा।
