शहरों के मुख्य समाचार, 5 जून 2024 Highlights: अमृतसर में मादक पदार्थों के दो संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली के लाजपत नगर में आई हॉस्पिटल में लगी आग
आगरा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, आगरा के कमलानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुगल रोड के पास एक नाले से युवक का शव बरामद किया गया।वैष्णो देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में मिलेंगे पौधे
जम्मू-कश्मीर के प्रमुख तीर्थस्थल माता वैष्णो देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को अब प्रसाद के रूप में पौधा मिलेगा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।अमृतसर में मादक पदार्थों के दो संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर में तलाशी अभियान के दौरान मादक पदार्थों के दो संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनसे करीब दो करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए।बलिया में चार साल पुराने मर्डर केस में पांच लोग दोषी करार
बलिया की एक अदालत ने चार साल पुराने मर्डर केस में पांच लोगों को सजा सुनाई। अदालत ने पांचों दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है।पंजाब में करीब 67 हजार मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना
लोकसभा चुनाव के दौरान पंजाब में करीब 67 हजार मतदाताओं ने नोटा (इनमें से कोई नहीं) का विकल्प चुना, जबकि कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 में से सात सीट पर जीत दर्ज की है।गुजरात के कच्छ तट से 130 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त
गुजरात के कच्छ जिले में गांधीधाम शहर के पास एक खाड़ी क्षेत्र से कोकीन के 13 लावारिस पैकेट बरामद किए गए, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 130 करोड़ रुपये है। कच्छ-पूर्व प्रभाग के पुलिस अधीक्षक सागर बागमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि तस्करों ने पकड़े जाने से बचने के लिए मादक पदार्थ को समुद्र के किनारे छिपा दिया था। उन्होंने बताया कि आठ महीने में उसी खाड़ी क्षेत्र से यह मादक पदार्थ की दूसरी बड़ी बरामदगी है। उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) और विशेष अभियान समूह की एक संयुक्त टीम ने गांधीधाम शहर के पास मीठी रोहर गांव से गुजरने वाले क्रीक क्षेत्र से 130 करोड़ रुपये मूल्य के कोकीन के 13 लावारिस पैकेट बरामद किए।'जबलपुर में रेलवे कर्मचारी ने पत्नी और दो बेटियों के साथ की आत्महत्या
मध्य प्रदेश के जबलपुर में बुधवार को एक रेलवे कर्मचारी ने अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है और चारों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नरेंद्र चढ़ार रेलवे में ग्रुप डी के कर्मचारी थे। उन्होंने बुधवार को अपनी पत्नी रीना चढ़ार और छह साल तथा तीन माह की बेटी के साथ एक ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। यह घटना भेड़ाघाट क्षेत्र में हुई है।नीतीश, तेजस्वी एक ही उड़ान से दिल्ली के लिए रवाना हुए
बिहार के मुख्यमंत्री एवं जद (यू) अध्यक्ष नीतीश कुमार और राजद नेता तेजस्वी यादव आज दिन में राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए एक ही उड़ान से नयी दिल्ली रवाना हुए। नीतीश बुधवार की सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनकी पार्टी ने राज्य की 40 में से 12 लोकसभा सीटें जीतीं। जिस उड़ान से नीतीश ने दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं, उसमें उनकी सीट के ठीक पीछे ही तेजस्वी बैठे हुए दिखे।दिल्ली के लाजपत नगर में आंखों के एक अस्पताल में आग लगी
JK: नौशेरा के जंगलों में लगी आग को बुझाने की कोशिश जारी
मुंबई: मानव तस्करी के आरोपियों को एनआईए हिरासत में भेजने से अदालत का इनकार
मुंबई की एक विशेष अदालत ने मानव तस्करी गिरोह में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो लोगों को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की हिरासत में भेजने से इनकार कर दिया है। मामला भारतीयों को उच्च वेतन वाली नौकरियों का प्रलोभन देकर विदेश भेजने का है। हालांकि, मंगलवार को पारित आदेश में विशेष न्यायाधीश ए के लाहोटी ने कहा कि आरोपी जेरी फिलिप्स जैकब और गोडाफी अल्वारेज जब तक न्यायिक हिरासत में हैं एनआईए उनसे पूछताछ कर सकती है। एनआईए ने कहा है कि कुछ भारतीयों को थाईलैंड और कंबोडिया जैसे देशों में भेजा गया था जहां उन्हें प्रताड़ित किया गया और गुलामी के काम में धकेल दिया गया। इनमें ज्यादातर 20-45 आयु वर्ग के पुरुष थे। जैकब और अल्वारेज को मुंबई पुलिस ने मार्च में भारतीयों को थाईलैंड भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया था, जहां उन्हें बेहद खराब परिस्थितियों में बंधक बनाकर रखा गया था।गौतमबुद्धनगर सीट पर डॉ. महेश शर्मा सर्वाधिक मतों से जीते
उत्तर प्रदेश में मंगलवार को घोषित लोकसभा चुनाव परिणामों में गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से डॉ. महेश शर्मा सर्वाधिक मतों से चुनाव जीते। वहीं हमीरपुर लोकसभा सीट पर अजेन्द्र लोधी सबसे कम मतों के अंतर से चुनाव जीते। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीट पर मंगलवार देर रात चुनाव परिणाम घोषित कर दिये गये, जिसमें सर्वाधिक मतों से चुनाव जीतने वाले गौतम बुद्ध नगर की भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा है जबकि सबसे कम मतों से चुनाव जीतने वाले हमीरपुर लोकसभा के समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार लोधी है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, गौतमबुद्धनगर में भाजपा के डॉ. महेश शर्मा को 8,57,829 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी सपा के डॉ. महेंद्र सिंह नागर को 2,98,357 मत मिले। भाजपा के डॉ शर्मा ने 5,59,472 मतों के अंतर से यह चुनाव जीता।जौनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी बदमाश
जौनपुर में बीती रात को थाना क्षेत्र खेतासराय में बदमाशों के साथ पुलिस मुठभेड़ में एक लाख के इनामी अपराधी प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस निवासी ईश्वरी नेवाडा की मृत्यु हुई। प्रशांत सिंह उर्फ प्रिंस पर₹100000 का इनाम घोषित था। वर्तमान में वर्तमान में अभियुक्त प्रिंस पिछले 7 साल से ज्यादा समय से वांछित चल रहा था।महाराष्ट्र में भाजपा को झटका, विपक्षी गठबंधन ने 27 लोकसभा सीट जीतीं
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लोकसभा चुनावों में झटका लगा है, जहां 2019 के मुकाबले उसकी सीट की संख्या लगभग आधी रह गई है, जबकि कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा (शरदचंद्र पवार) की विपक्षी महा विकास अघाडी ने 48 में से 27 सीट जीती हैं। मतगणना के नतीजों और ताजा रुझानों के अनुसार, राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाला राजग महाराष्ट्र में 45 से अधिक सीट जीतने के अपने लक्ष्य से काफी पीछे रह गया है। मंगलवार देर शाम तक भाजपा ने पांच सीट जीत ली थीं और पांच अन्य पर आगे चल रही थी। उसकी सहयोगी शिवसेना पांच सीट जीत चुकी हैं और दो सीट पर आगे चल रही है। अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा है और उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार बारामती में शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले से चुनाव हार गयी हैं।यूपी में सपा और कांग्रेस ने जीतीं 80 में से 43 लोकसभा सीटें
उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीट पर विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' ने 43 सीट पर जीत दर्ज की। भारत निर्वाचन आयोग के मुताबिक, उप्र की 80 लोकसभा सीट पर चुनाव परिणाम घोषित कर दिये गये, जिसमें समाजवादी पार्टी को 37 और कांग्रेस को छह सीट पर जीत हासिल हुई है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा को 33 और उसके सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) को दो और अपना दल (सोनेलाल) को एक सीट पर जीत हासिल हुई है।इंदौर में नोटा को मिले 2 लाख वोट
देश में पहली बार नोटा को 2 लाख, 18 हजार, 674 वोट मिले हैं। अब तक देश में यह रिकॉर्ड बिहार की गोपालगंज सीट के पास था। जिसे 2019 में देश में सबसे ज्यादा 51 हजार, 600 वोट मिले थे।बिहार में राजग का पलड़ा भारी
बिहार की 40 लोकसभा सीट में से तीन-चौथाई सीट पर जीत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने प्रदेश पर अपनी पकड़ बनाए रखी। लेकिन महागठबंधन भी अपनी स्थिति में सुधार कर नौ सीट पर जीत हासिल करने में कामयाब रहा।भाजपा और जनता दल यूनाइटेड को 12-12 सीट जबकि चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने पांच सीट पर जीत हासिल की। पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने गया से चुनाव जीता।छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 10 लोकसभा सीट पर जीत हासिल की
छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से बस्तर सीट छीनते हुए राज्य की सभी पांच आरक्षित लोकसभा सीट पर जीत हासिल की। राज्य की कुल 11 लोकसभा सीट में से बस्तर, कांकेर, रायगढ़ और सरगुजा अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए तथा जांजगीर-चांपा अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए सुरक्षित है। राज्य में भाजपा ने 11 में से 10 सीट पर जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस अपनी कोरबा लोकसभा सीट बचाने में सफल रही।यूपी में विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और सपा ने दो-दो सीट पर जीत दर्ज की
उत्तर प्रदेश में विधानसभा की चार सीट पर हुए उपचुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दो और समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी दो सीट पर जीत हासिल की है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, लखनऊ पूर्व से भाजपा के ओपी श्रीवास्तव अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मुकेश कुमार से 53887 मतों के अंतर से चुनाव जीत गये। शाहजहांपुर जिले के ददरौल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के अरविंद कुमार सिंह ने सपा के अवधेश कुमार वर्मा को 16,795 मतों के अंतर से पराजित किया। बलरामपुर जिले के गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में सपा के राकेश कुमार यादव ने भाजपा के शैलेश कुमार सिंह 'शैलू' को 9437 मतों के अंतर से पराजित किया। सोनभद्र जिले के दुद्धी में सपा के विजय सिंह ने भाजपा के सरवन कुमार को 3208 मतों के अंतर से पराजित किया।Delhi News: नेहरू प्लेस में अब नहीं लगेगी रेहड़ी-पटरी! दिल्ली HC ने पूरे डिस्ट्रिक्ट सेंटर को ‘नो-वेंडिंग जोन’ घोषित किया
Begusarai News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट, बस स्टैंड के पास 3 लोगों को लगी गोली, फायरिंग से दहला इलाका
Mumbai News: मुंबई में करोड़ों की नशीली दवाओं पर शिकंजा, गोवंडी से 9,800 टैबलेट्स जब्त, एक गिरफ्तार
नागपुर में खौफनाक वारदात: 2 साल से यौन उत्पीड़न कर रहा था हैवान पिता, तंग आकर 17 वर्षीय बेटी ने क्रिकेट के बल्ले से मार डाला
Delhi Barapullah Flyover: जिस फ्लाईओवर से थी रफ्तार की उम्मीद, वही बना जाम की वजह, अब बारापुला का बदलेगा डिजाइन
© 2026 Times Horizon Private Limited
