LIVE

शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 29 मार्च 2024 Highlights: जबलपुर की झील में मिला बच्ची का शव, माफिया मुख्तार अंसारी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद गाजीपुर में होगा सुपुर्दे खाक

Pushpendra KumarUpdated Mar 29, 2024, 20:20 IST

शहरों के मुख्य  समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 29 मार्च 2024 Highlights:  जबलपुर की झील में मिला बच्ची का शव, माफिया मुख्तार अंसारी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद गाजीपुर में होगा सुपुर्दे खाक
शहरों के मुख्य समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar), 29 मार्च 2024 Highlights: जबलपुर की झील में मिला बच्ची का शव, माफिया मुख्तार अंसारी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद गाजीपुर में होगा सुपुर्दे खाक

शहरों के मुख्य समाचार, आज के समाचार (Aaj ke Mukhya Samachar) 29 मार्च 2024 Highlights: माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी को बृहस्पतिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद जिला जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। मुख्तार की मौत से यूपी में धारा-144 लागू कर दी गई है। वहीं, झारखंड के चतरा जिले में दो गुटों के बीच घरेलू विवाद में 43 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इसके अलावा राज्यों के मुख्य समाचार कुछ इस प्रकार हैं।
RCB बनाम KKR Live Score

MAR 29, 2024 20:15 IST

नोएडा : चार दिन बाद डंपिंग ग्राउंड की आग पूरी तरह काबू

नोएडा के सेक्टर-32 में डंपिंग ग्राउंड में लगी आग को बुझाने में 96 घंटे से ज्यादा का वक्त लग गया। आग 25 मार्च को शाम छह बजे लगी थी। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आग पर अब पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।
MAR 29, 2024 19:12 IST

इंदौर में आठ करोड़ रुपये की ब्राउन शुगर बरामद

मध्य प्रदेश पुलिस ने नशीले पदार्थ की अंतरराज्यीय तस्करी की कोशिश नाकाम करते हुए शुक्रवार को इंदौर में करीब 7.7 किलोग्राम ब्राउन शुगर बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
MAR 29, 2024 18:51 IST

Saharanpur News: आपसी विवाद में भाई ने भाई को ट्रैक्टर से कुचला

सहारनपुर में दो भाइयों की आपसी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। एक भाई ने दूसरे भाई को ट्रैक्टर से कुचल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
MAR 29, 2024 17:42 IST

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए व्यापारी ने खुद रची थी लूट की साजिश

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने व्यापारी के साथ हुई लूट का खुलासा करते हुए व्यापारी और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, व्यापारी ने अपने दो परिचितों के साथ मिलकर खुद ही अपने साथ लूट करवाई थी।
MAR 29, 2024 16:39 IST

मुजफ्फरनगर में टैक्टर ट्रॉली में मिले दो भाईयों के शव

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र में गन्ने की खोई से भरी ट्रॉली में दो सगे भाईयों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी जब मृतकों के परिजनों को हुई तो उन्‍होंने सड़क जाम कर दिया।
MAR 29, 2024 15:15 IST

Champaran: एक शख्स ने पत्नी और बेटियों की धारदार हथियार से काटकर उतारा मौत के घाट

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतारा। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
MAR 29, 2024 14:27 IST

Ramban Accident: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खाई में गिरी कार, 10 लोगों की मौत

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर एक एसयूवी कार फिसलकर 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि मृतकों के शव निकालने के दौरान पूरे इलाके में भारी बारिश हो रही थी।
MAR 29, 2024 16:39 IST

छत्तीसगढ़ में 25 करोड़ रुपए की नगदी और सामान जब्त

लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद छत्तीसगढ़ में निगरानी दलों ने 25 करोड़ रूपए से अधिक की नगदी और वस्तुएं जब्त की है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 25 करोड़ आठ लाख रुपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई हैं।
MAR 29, 2024 13:14 IST

Himachal Pradesh: छात्रवृत्ति घोटाले में CBI ने 105 लोगों के खिलाफ जारी की चार्जशीट

हिमाचल प्रदेश में छात्रवृत्ति घोटाले में सीबीआई की जांच पुरी हो गई है। इस मामले पर सीबीआई द्वारा 20 संस्थानों सहित 105 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है। जानकारी के अनुसार, इस चार्जशीट में प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के कर्मचारी, बैंक के कर्मी और संस्थानों के मालिक सहित कई लोग शामिल है। बता दें कि इस दौरान 19 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
MAR 29, 2024 12:13 IST

Delhi CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी का वीडियो बयान जारी

MAR 29, 2024 11:17 IST

Jabalpur: 8 साल की बच्ची का झील में मिला शव, ग्रामीणों ने शराब की दुकान में लगाई आग

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में स्थित झील में एक बच्ची का शव मिला है, जिसके बाद से गुस्साए ग्रामीणों ने शराब की दुकान में आग लगा दी है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों का आरोप है कि एक व्यक्ति या कई व्यक्तियों ने शराब पीकर बच्ची का रेप किया और उसकी हत्या करके शव को झील में फेंक दिया। वहीं पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में शारीरिक हमले के बारे में पता चला है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
MAR 29, 2024 10:44 IST

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी आज जारी करेंगी वीडियो बयान

MAR 29, 2024 09:51 IST

DSP शैलेंद्र सिंह ने बताया 20 साल पहले कैसा था माफिया मुख्तार का आतंक

MAR 29, 2024 09:49 IST

बांदा से निकलेगी मुख्तार अंसारी के डेडबॉडी, एंबुलेंस ड्राइवर ने दी जानकारी

MAR 29, 2024 08:14 IST

मुख्तार अंसारी के निधन पर बोले यूपी के पूर्व डीजीपी ओपी सिंह

MAR 29, 2024 06:49 IST

मुख्तार की मौत, UP में अलर्ट, आज कालीबाग में सुपुर्दे खाक होगा डॉन, पढ़ें पूरी कहानी

मुख्तार की मौत, UP में अलर्ट, आज कालीबाग में सुपुर्दे खाक होगा डॉन, पढ़ें पूरी कहानी
MAR 29, 2024 05:31 IST

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने पिता को धीमा जहर दिए जाने का आरोप लगाया

MAR 29, 2024 05:29 IST

फिरोजाबाद में सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने फ्लैग मार्च किया

MAR 29, 2024 05:28 IST

उप्र : द्वितीय चरण में आठ लोकसभा सीटों के लिए अधिसूचना जारी, पहले दिन कोई नामांकन नहीं

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत उत्तर प्रदेश के आठ निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन दाखिल करने की अधिसूचना जारी हो गई है। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन बृहस्पतिवार को एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ।
MAR 29, 2024 05:28 IST

मुजफ्फरनगर में ट्रक ने सड़क किनारे पटरी दुकानदारों को कुचला, दो की मौत

मुजफ्फरनगर जिले में भवन थाना क्षेत्र के बाजार में बृहस्पतिवार को एक ट्रक ने सड़क किनारे कुछ दुकानदारों को कुचल दिया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।