LIVE

शहरों के मुख्य समाचार, 18 अप्रैल 2024 Highlights: हजारीबाग में राजमिस्त्री को मारी गोली, लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Pushpendra KumarUpdated Apr 18, 2024, 20:01 IST

शहरों के मुख्य  समाचार, 18 अप्रैल 2024 Highlights: हजारीबाग में राजमिस्त्री को मारी गोली, लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
शहरों के मुख्य समाचार, 18 अप्रैल 2024 Highlights: हजारीबाग में राजमिस्त्री को मारी गोली, लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 18 अप्रैल 2024 Highlights: : लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। यूपी में पहले चरण की आठ लोकसभा सीटों के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 29 नक्सलियों में से नौ की पहचान कर ली गई है। इसके अलावा राज्यों के मुख्य समाचार कुछ इस प्रकार हैं।

APR 18, 2024 19:38 IST

जयपुर में विश्व धरोहर दिवस पर ‘हेरिटेज वॉक' आयोजित

विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित ‘हेरिटेज वॉक’ में पर्यटक गाइड, टूर ऑपरेटर, बुद्धिजीवियों सहित लगभग 30 लोगों ने भाग लिया।
APR 18, 2024 17:42 IST

बाराबंकी में प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान

बाराबंकी जिले के मसौली क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने कथित तौर पर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव बृहस्पतिवार सुबह पटरी पर पाये गये।
APR 18, 2024 16:04 IST

जालौन में करंट से एक की मौत, दूसरा घायल

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के आलमपुर इलाके में घर की छत पर कपड़ा सुखाने के लिए बांधे गए लोहे के तार में उतरे बिजली के करंट की चपेट में आए पिता को बचाने के प्रयास में उसके 25 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बेटा घायल हो गया।
APR 18, 2024 14:47 IST

पश्चिम बंगाल: बढ़ते तापमान को देखते हुए गर्मी की छुट्टियों समय से घोषित

पश्चिम बंगाल सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां समय से पहले घोषित कर दी है। जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल से गर्मियों की छुट्टियों की शुरुआत होगी। छुट्टियों के संबंध में स्कूली शिक्षा सचिव द्वारा प्राथमिक शिक्षा एवं माध्यमिक बोर्ड के अध्यक्षों के लिए नोटिस भी जारी कर दिया गया है।
APR 18, 2024 13:54 IST

Delhi: AAP के मेयर उम्मीदवार महेश कुमार खिच्ची और डिप्टी मेयर उम्मीदवार रविंदर भारद्वाज ने दाखिल किया नामांकन

APR 18, 2024 12:47 IST

Mumbai: मुंबई के औद्योगिक इलाके में लगी भीषण आग

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के औद्योगिक इलाके में सुबह भीषण आग लगने की जानकारी सामने आई है। इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है। आग लगने की जानकारी प्राप्त कर दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझाने का प्रयास अभी भी जारी है। आग लगने के कारण के बारे में अभी तक पता नहीं चला है।
APR 18, 2024 12:06 IST

हजारीबाग में राजमिस्त्री को मारी गोली

झारखंड के हजारीबाग जिले में 29 वर्ष के राजमिस्त्री की एक अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच करते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।
APR 18, 2024 11:40 IST

Delhi: शाहीन बाग में फर्नीचर गोदाम में लगी आग

दक्षिण पूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में स्थित फर्नीचर गोदाम में आग लग गई है। आग की सूचना प्राप्त कर दमकल विभाग की 17 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
APR 18, 2024 09:51 IST

साणंद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रोड शो की तैयारी

APR 18, 2024 07:47 IST

दिल्ली-एनसीआर में आंधी के साथ बूंदाबांदी, जानें कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आंधी के साथ बूंदाबांदी, जानें कैसा रहेगा मौसम
APR 18, 2024 05:44 IST

मेघालय में असम के तीन युवकों के जले हुए शव मिले

पड़ोसी मेघालय के पूर्वी गारो हिल्स जिले में बुधवार को असम के तीन युवकों के जले हुए शव आंशिक रूप से जमीन में दबे मिले। जिस वाहन का उपयोग उन्होंने असम के गोलपाड़ा जिले से मेघालय में प्रवेश करने के लिए किया था वह भी उसी क्षेत्र रोंगमिल में जला हुआ पाया गया था। पूर्वी गारो हिल्स के पुलिस अधीक्षक एस.ए. रिनजाह ने बताया कि पीड़ितों में से दो की पुलिस को तलाश थी। उन्होंने बताया कि एक कार चोरी के मामले में आरोपी था जबकि दूसरे के खिलाफ मवेशी चोरी का मामला लंबित था।
APR 18, 2024 05:43 IST

चित्रकूट में रामनवमी के अवसर पर मंदाकिनी नदी के तट पर 11 लाख दीपक जलाए गए

APR 18, 2024 05:41 IST

दिल्ली के कालिंदी कुंज में फर्नीचर मार्केट में लगी आग, अग्निशमन का प्रयास जारी

APR 18, 2024 05:40 IST

Lok Sabha Election 2024: पहले चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

यूपी में पहले चरण की आठ लोकसभा सीटों के लिए मतदान 19 अप्रैल को होगा। गुरुवार को मतदान स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। प्रथम चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (अजा),मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला ईवीएम में लॉक हो जाएगा।
APR 18, 2024 05:40 IST

Delhi : हैदरपुर नहर में नहाने गए तीन किशोरों की डूबकर मौत, नहीं आता था तैरना

उत्तरी दिल्ली की हैदरपुर नहर में नहाने गए तीन किशोरों की डूबने से मौत हो गई। तीनों भलस्वा डेयरी की श्रद्धानंद कॉलोनी के रहने वाले थे। घटना के समय किशोरों के साथी उन्हें डूबता देखते रहे।
APR 18, 2024 05:40 IST

कांकेर मुठभेड़ में मारे गए 29 माओवादियों में से नौ की पहचान हुई

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए 29 नक्सलियों में से नौ की पहचान कर ली गई है। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि मुठभेड़ के बाद मंगलवार को दो नक्सलियों की पहचान की गई थी, लेकिन आज शाम तक सात और नक्सलियों की पहचान कर ली गई है।
APR 18, 2024 05:40 IST

लाल किले के पास कैब चालक की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास कथित रोड रेज में एक कैब चालक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में बुधवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान रुख्सार (28), साजिद (19) और सलमान (24) के तौर पर की है।
APR 18, 2024 05:39 IST

जम्मू-कश्मीर में दो संदिग्ध आतंकी पकड़े गए

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले से बुधवार को दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।
APR 18, 2024 05:39 IST

हरियाणा के सोनीपत में अर्धसैनिक बल के सेवानिवृत्त जवान की हत्या

सोनीपत के खरखौदा थाना क्षेत्र के एक गांव में अर्धसैनिक बल से सेवानिवृत्त एक जवान की हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि उसका शव उसकी दुकान के डीप फ्रीजर के अंदर से मिला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान 47 वर्षीय वीरेंद्र के तौर पर हुई है जो 13 अप्रैल से लापता थे और उनकी पत्नी ने 15 अप्रैल को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट खरखौदा थाने में दर्ज कराई थी।
APR 18, 2024 05:39 IST

झारखंड के पलामू में ऑटोरिक्शा पलटने से तीन की मौत, छह घायल

झारखंड के पलामू जिले में बुधवार को एक ऑटोरिक्शा पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य जख्मी हो गए।पुलिस ने बताया कि दुर्घटना मेदिनीनगर से करीब छह किलोमीटर दूर पनकी-मेदिनीनगर रोड पर पोखराहा के पास हुई।