LIVE

शहरों के मुख्य समाचार, 17 अप्रैल 2024 Highlights: अहमदाबाद-वडोदरा हाईवे पर हादसे में 10 लोगों की मौत, दिल्ली में डबल मर्डर

Pooja KumariUpdated Apr 17, 2024, 20:09 IST

शहरों के मुख्य समाचार, 17 अप्रैल 2024 Highlights: अहमदाबाद-वडोदरा हाईवे पर हादसे में 10 लोगों की मौत, दिल्ली में डबल मर्डर
शहरों के मुख्य समाचार, 17 अप्रैल 2024 Highlights: अहमदाबाद-वडोदरा हाईवे पर हादसे में 10 लोगों की मौत, दिल्ली में डबल मर्डर

शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 17 अप्रैल 2024 Highlights: अहमदाबाद-वडोदरा हाईवे पर बुधवार को भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर अपनी बहन और चाचा का गला रेंतकर हत्या कर दी, अयोध्या के राम मंदिर में रामनवमी के मौके पर सुबह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, एमसीडी द्वारा दिल्ली के स्ट्रीट फूड स्टॉल की दुकानों पर रेड के दौरान करीब 30 जगहों के पेय पदार्थों के नमूने फेल हुए हैं। इनके अलावा राज्‍यों के प्रमुख समाचार ये हैं :

APR 17, 2024 19:19 IST

झारखंड के चतरा में तालाब में डूबने से दो बहनों की मौत

झारखंड के चतरा में बुधवार सुबह दो बहनों की एक तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
APR 17, 2024 17:11 IST

अहमदाबाद-वडोदरा हाईवे पर हादसे में 10 लोगों की मौत

अहमदाबाद-वडोदरा हाईवे पर बुधवार को भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नडियाद के पास ट्रेलर के पीछे कार जा घुसी, जिसमे 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
APR 17, 2024 16:36 IST

पूर्वी दिल्ली के फ्लैट में महिला और पुरुष के शव बरामद

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में एक व्यक्ति ने पेंचकस से हमला कर अपनी पत्नी और उसके भाई की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
APR 17, 2024 14:10 IST

भीषण गर्मी को लेकर ओडिशा में 18 से 20 अप्रैल तक स्कूल बंद

ओडिशा सरकार ने भीषण गर्मी पड़ने के भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुमान के मद्देनजर 18 से 20 अप्रैल तक राज्य के सभी सरकारी स्कूल बंद करने की बुधवार को घोषणा की।
APR 17, 2024 13:46 IST

नोएडा में सड़क हादसे में एक युवक की मौत

नोएडा में फेस-तीन थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि सुबह ‘अरेंज पाई’ होटल के पास एक बस से टक्कर लगने पर एक व्यक्ति की मौत हो गयी जो सड़क पार कर रहा था।
APR 17, 2024 12:50 IST

भाजपा का गाजियाबाद से गाजीपुर तक सफाया होगा : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि इस समय बदलाव की हवा चल रही है और उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद से गाजीपुर तक भाजपा का सफाया होने जा रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने यह भी कहा कि 'एनडीए' (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित अल्पसंख्यक) हराएगा।
APR 17, 2024 11:42 IST

सीएम योगी और मायावती ने दी रामनवमी पर बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने राज्य के लोगों को रामनवमी पर बधाई दी है । मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, ''भारत के प्राण, सनातन जगत की सकल आस्था के केंद्र, हमारे आराध्य, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के पावन अवतरण दिवस 'श्री राम नवमी' की समस्त प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!''
APR 17, 2024 11:22 IST

PM मोदी ने चंद्रशेखर की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की और एक अनुकरणीय नेता के तौर पर उनकी सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने जमीनी स्तर से उठकर देश की प्रगति में अपना बहुमूल्य योगदान दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ''उन्हें गरीबों और वंचितों की सेवा करने के लिए याद किया जाता है। वह आपातकाल का विरोध करने और हमारे लोकतांत्रिक आदर्शों की रक्षा करने में भी सबसे आगे थे।”
APR 17, 2024 10:30 IST

नोएडा का 48वां स्थापना दिवस, पढ़ें पूरी हिस्ट्री

नोएडा का 48वां स्थापना दिवस, पढ़ें पूरी हिस्ट्री
APR 17, 2024 10:29 IST

राहुल गांधी आज कर्नाटक में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में बुधवार को कर्नाटक के मांड्या और कोलार में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।कांग्रेस सूत्रों के अनुसार वह करीब 1:20 बेंगलुरु पहुंचेंगे, जहां से वह हेलीकॉप्टर से मांड्या जाएंगे और करीब 2:10 बजे चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह करीब चार बजे होने वाली जनसभा को संबोधित करने के लिए कोलार रवाना हो जाएंगे।
APR 17, 2024 10:09 IST

दिल्ली: अवैध संबंध के शक में भाई ने की बहन और चाचा की हत्या

दिल्ली में एक युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर अपनी बहन और चाचा का गला रेंतकर हत्या कर दी। अवैध संबंध के शक में आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद खुद ही पुलिस को फोन करके इस घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
APR 17, 2024 09:06 IST

दिल्ली: LG ने जलापूर्ति को लेकर सरकार की आलोचना की

दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक खुला पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि जल मंत्री आतिशी ने पानी लेने को लेकर हुई लड़ाई में एक महिला की मौत का इस्तेमाल ‘‘संकीर्ण राजनीतिक उद्देश्यों’’ के लिए किया। आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने इस पत्र को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताया। उपराज्यपाल ने आरोप लगाया कि सरकार ने ‘‘मुफ्त पानी की कपोल-कल्पना’’ रची और महिला की मौत उसकी ‘‘विफलता’’ को उजागर करती है। आतिशी ने पलटवार करते हुए कहा कि प्रतीत होता है कि दिल्ली जल बोर्ड की सभी पहलों और कार्रवाइयों को ‘‘एक साजिश के माध्यम से रोक दिया गया है, जिसके तहत डीजेबी को धन जारी करने पर रोक लगा दी गई।’’
APR 17, 2024 08:17 IST

गाजियाबाद में रालोद के स्थानीय नेता को मारी गई गोली

गाजियाबाद में बाइक सवार दो हमलावरों ने मंगलवार को जिला सहकारी बैंक के पास राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के एक स्थानीय नेता पर गोलियां चलाईं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रालोद नेता लोकेश चौधरी (37) को एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है। चौधरी रालोद के टिकट पर निकाय चुनाव लड़ चुके हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस घटना के सिलसिले में पुलिस की चार टीम तैनात की गई हैं। उन्होंने कहा कि इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
APR 17, 2024 07:30 IST

नोएडा से सात लाख रुपये की नकदी बरामद

लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता के नियमों के तहत मंगलवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक व्यक्ति के पास से सात लाख रुपये की नकदी जब्त की गई। अब तक जिला प्रशासन द्वारा जब्त की गई कुल बेहिसाब धनराशि 90 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गई है। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव के दौरान काले धन के दुरुपयोग को रोकने के लिए गौतमबुद्ध नगर निर्वाचन क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।
APR 17, 2024 06:37 IST

अयोध्या में सरयू नदी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

APR 17, 2024 05:43 IST

अयोध्या में बड़ी संख्या में राम मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

APR 17, 2024 05:43 IST

दिल्ली में स्ट्रीट फूड स्टॉल पर पेय पदार्थों के 30 सेंपल फेल

दिल्ली में गर्मियां बढ़ने के साथ ही स्ट्रीट फूड स्टॉल पर मिलने वाली खाने-पीने की चीजों से डिहाइड्रेशन और फूड प्वाइजनिंग की समस्या बढ़ गई है। जिसके चलते एमसीडी ने इन स्ट्रीट फूड स्टॉल की दुकानों पर रेड तेज कर दी है। इस दौरान करीब 30 जगहों के पेय पदार्थों के नमूने फेल हुए हैं। एमसीडी ने एक महीने में 60 से ज्यादा रेड की, जिसके बाद सैकड़ों स्ट्रीट फूड स्टाल से खाना-पानी को नष्ट किया।
APR 17, 2024 05:43 IST

दिल्ली: विस्थापित कश्मीर पंडितों के लिए बनेंगे चार मतदान केंद्र

दिल्ली में विस्थापित कश्मीरी पंडितों के मतदान के लिए चार विशेष पोलिंग स्टेशन बनेंगे। इसके माध्यम से ये लोग अपने मूल निवास के संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार को अपने वोट दे पाएंगे। चुनाव आयोग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। दिल्ली में करीब 60 हजार कश्मीरी पंडित हैं।
APR 17, 2024 05:43 IST

झारखंड में नशे में व्यक्ति ने की पत्नी और दो बेटियों की हत्या

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो नाबालिग बेटियों की कथित तौर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और वारदात के दौरान वह कथित तौर पर नशे में था। घटना सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लुदराबासा गांव में हुई।
APR 17, 2024 05:43 IST

इंदौर में तीन होटल-रेस्तरां फायर सेफ्टी की कमी के चलते सील

इंदौर में रविवार को मचार रेस्तरां में आग लगने की घटना के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने शहर के होटलों की जांच के निर्देश दिए। इस दौरान शहर के तीन होटल, रेस्तरां में फायर सेफ्टी व्यवस्था का अभाव पाया गया, जिसके चलते मंगलवार को उन्हें सील कर दिया गया।