LIVE
शहरों के मुख्य समाचार, 06 अप्रैल 2024 Highlight: राजस्थान में बारिश से मौसम सुहावना, एल्विश यादव के खिलाफ 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल
शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 06 अप्रैल 2024 Highlight: राजस्थान में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। एल्विश यादव के खिलाफ 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की गई। गोरखपुर में पुलिस ने नकली स्टाम्प बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया है और 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार राजस्थान के के पाली में 6 अप्रैल को करीब 1:29 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए, ईडी ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन और उनके सहयोगियों की रांची में जमीन कुर्क की। इनके अलावा राज्यों के प्रमुख समाचार ये हैं :
APR 06, 2024 20:32 IST
बाराबंकी में सरयू नदी में पांच युवक डूबे
बाराबंकी जिले में टिकैतनगर थानाक्षेत्र के चिर्रा गांव में शनिवार दोपहर सरयू नदी में नहाते समय एक युवक और चार बालक डूब गए, जिनमें दो बच्चों के शव मिले हैं एवं तीन लापता की तलाश जारी है।
APR 06, 2024 20:02 IST
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर गरजे सुखोई-मिराज फाइटर जेट
भारतीय वायु सेना के फाइटर जेट्स ने शनिवार को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर अपना करतब दिखाया। साथ ही रविवार को तीन घंटे का रिहर्सल होना है।
APR 06, 2024 18:48 IST
झाबुआ में बस से 1.38 करोड़ रुपये नकद और चांदी जब्त
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में चुनाव आयोग की ‘स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी)’ ने शनिवार तड़के एक निजी बस से 1.38 करोड़ रुपये नकद और 22.3 किलोग्राम चांदी जब्त की ।
APR 06, 2024 18:18 IST
झारखंड के रामगढ़ जिले में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत
झारखंड के रामगढ़ में शनिवार को एक ट्रक ने कई लोगों को अपने चपेट में ले लिया। रामगढ़ जिले में एनएच 33 पर एक ट्रक ने पांच वाहनों को टक्कर मारा, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए।
APR 06, 2024 18:09 IST
APR 06, 2024 17:09 IST
APR 06, 2024 16:29 IST
Patna: कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग
पटना में एक कबाड़ी गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना प्राप्त कर पुलिस और दमकल की कई गांडिया घटनस्थल पर पहुंची। इस बीच आसपास के घरों के लोगों को अपना सामान और गैस सिलेंडर लेकर भागते हुए देखा जा रहा है। आस पास के घरों
APR 06, 2024 16:25 IST
रामलला के दर्शन की बढ़ी अवधि
जन्मोत्सव पर रामलला के दर्शन का उत्साह लोगों में बढ़ता जा रहा है। ऐसे में ट्रस्ट ने रामलला के दर्शन की अवधि को बढ़ाने का फैसला लिया है। 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक 20 घंटे तक रामलला के दर्शन किए जा सकेंगे। बढ़ती भीड़ को देखते हुए कतारों को भी बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
APR 06, 2024 15:46 IST
Kerala: प्रवासी मजदूरों की हत्या में 10 लोग गिरफ्तार
केरल के मुवत्तुपुझा में एक प्रवासी मजदूरों की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मृतक की पहचान 24 वर्षीय अशोक के रूप में की है। उन्होंने बताया कि मृतक अरुणाचल प्रदेश का रहने वाला था। गिरफ्तार लोगों के पुलिस पूछताछ कर रही है।
APR 06, 2024 14:40 IST
APR 06, 2024 14:07 IST
राजस्थान में बारिश से मौसम सुहावना, जानें कहां हुई बारिश
APR 06, 2024 14:06 IST
मुंबई में प्राध्यापक से ठगे एक लाख रुपये
मुंबई की एक प्राध्यापक से एक व्यक्ति द्वारा खुद को पुलिस निरीक्षक बताकर एक लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है।
APR 06, 2024 11:31 IST
एल्विश यादव के खिलाफ 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल
APR 06, 2024 11:30 IST
APR 06, 2024 11:27 IST
APR 06, 2024 11:26 IST
APR 06, 2024 11:18 IST
दिल्ली में आज तेज हवाओं के साथ हो सकती है बूंदाबांदी, पढ़ें पूरी खबर
APR 06, 2024 09:28 IST
उज्जैन में नाले में मिला युवती का शव
उज्जैन में एक युवती का शव नाले से बरामद हुआ है। यह युवती 3 अप्रैल की सुबह घर से लापता हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने इसकी तलाश शुरू की और गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। युवती दिमागी रूप से विक्षिप्त थी और उसे मिर्गी भी आती थी। दो दिनों से लापता थी। युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पानी से डूबना बताई गई है।
APR 06, 2024 08:39 IST
गोरखपुर में नकली स्टाम्प बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश
गोरखपुर में पुलिस ने नकली स्टाम्प बनाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने 84 वर्षीय मोहम्मद कमरुद्दीन समेत सात लोगों को अरेस्ट किया है। इनके पास से एक करोड़ 52 हजार 30 रुपये के नकली स्टाम्प बरामद हुए हैं, इसके अलावा छपाई मशीन, यूपी व बिहार के गैर-न्यायिक स्टाम्प, एक लैपटॉप, सौ पैकेट इंक, पेपर कटर मशीन और सादे कागज भी मिले हैं।
APR 06, 2024 07:28 IST
जौनपुर में रिश्वत लेते पकड़े गए लेखाधिकारी और लिपिक
यूपी पुलिस के भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) की वाराणसी इकाई ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद जौनपुर में छापेमारी की। इस दौरान लेखाधिकारी और उसके सहयोगी लिपिक को एक लाख 65 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वाराणसी की एसीओ टीम के प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि मामले में अधिशासी अधिकारी (ईओ), लेखाधिकारी व लिपिक समेत तीन आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ईओ फरार हो गया है।
