LIVE
शहरों के मुख्य समाचार, 04 मई 2024 Highlights: राजस्थान में लू की संभावना, थियेटर आर्टिस्ट राजन्ना की नाटक के दौरान मौत
शहरों के मुख्य समाचार, आज के ताजा समाचार 04 मई 2024 Highlights: राजस्थान के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना है, थियेटर आर्टिस्ट राजन्ना की नाटक के दौरान मौत, नोएडा में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दो श्रमिकों की मौत हो गई। इनके अलावा शहरों के मुख्य समाचार इस प्रकार है:
MAY 04, 2024 19:57 IST
गृह मंत्री शाह ने AAP को ‘शहरी नक्सली पार्टी' बताया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) को ‘‘शहरी नक्सली पार्टी’’ बताया और कहा कि अगर वलसाड लोकसभा सीट से विपक्षी उम्मीदवार जीतता है तो क्षेत्र में माओवादी खतरा बढ़ जायेगा।
MAY 04, 2024 18:58 IST
ओडिशा के कटक में सिलेंडर फटा
ओडिशा के कटक में एक घर में आग लग गई। आग लगने से सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिसका वीडियो भी सामने आया है। आग लगने से घर का सामान जलकर राख गए।
MAY 04, 2024 17:50 IST
मेरठ में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मेडिकल थाना क्षेत्र के सराय काजी में स्थित क्लॉथस इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड कपड़ा फैक्ट्री में शनिवार सुबह आग लग गई। आग इतनी ज्यादा भीषण थी कि निकलने वाला धुआं कई किलोमीटर दूर से दिख रहा था।
MAY 04, 2024 17:17 IST
हाथ का साथ छोड़ चुके लवली समेत कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उनके साथ दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान, पूर्व विधायक नीरज बसोया तथा नसीब सिंह सहित कुछ अन्य नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
MAY 04, 2024 16:44 IST
ठाणे में टेम्पो से टकराकर दूध का टैंकर नदी में गिरा
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मालशेज घाट पर दूध ले जा रहे एक टैंकर के टेम्पो से टकराकर नदी में गिर गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को देर रात करीब दो बजे कल्याण-नगर मार्ग पर बोरान्डे गांव के समीप दुर्घटना हुई। तोकावडी पुलिस थाने के निरीक्षक दिनकर चाकोर ने बताया कि दूध टैंकर और सब्जी से लदा हुआ टेम्पो आलेफाटा से कल्याण की ओर जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि टैंकर ने टैम्पो को टक्कर मारी और फिर नदी में गिर गया।
MAY 04, 2024 16:42 IST
राजस्थान में लू की संभावना
राजस्थान के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। अधिकारी ने बताया कि सात मई को पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं जोधपुर व बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर लू का अनुमान जताया गया है।
MAY 04, 2024 16:06 IST
उत्तर पूर्वी दिल्ली में 'होर्डिंग' गिरने से ऑटो रिक्शा ड्राइवर घायल
उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी बाजार में शनिवार तड़के एक क्षतिग्रस्त 'साइनेज होर्डिंग' गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि तड़के 3.30 बजे ऑटो रिक्शा चालक अजब सिंह (42) उर्फ अजय एक बेंच पर बैठा था कि तभी एक ट्रक होर्डिंग वाले खंभे से टकराया जिसके बाद धातु का बोर्ड उसके ऊपर गिर गया। पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) जॉय टिर्की ने कहा कि सिंह को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत स्थिर है। घटना में सिंह का ऑटो रिक्शा और एक महिंद्रा पिकअप वैन भी क्षतिग्रस्त हो गई।
MAY 04, 2024 15:13 IST
थियेटर आर्टिस्ट राजन्ना की नाटक के दौरान मौत, रिकॉर्ड हुआ वीडियो
थियेटर आर्टिस्ट राजन्ना की नाटक के दौरान मौत, देखें वीडियो
MAY 04, 2024 14:20 IST
बलरामपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग लड़की की झुलसकर मौत
बलरामपुर में एक नाबालिग दलित लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर मौत हो गयी। पुलिस के मुताबिक, हरैया थाना क्षेत्र के एक बाग में शौच के लिए गयी नाबालिग की झुलसकर मौत हो गई, जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार ने बताया कि भीतवरिया कला गांव की रहने वाली 13 वर्षीय लड़की शुक्रवार शाम को गांव के पास एक बाग में शौच के लिए गई थी लेकिन एक घंटे तक जब वह नहीं लौटी तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की।
MAY 04, 2024 13:22 IST
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, बूंदाबांदी का अनुमान
दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 44 प्रतिशत दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने दिन में बूंदाबांदी होने और तेज सतही हवाएं चलने के साथ बादल छाए रहने की का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
MAY 04, 2024 13:21 IST
नोएडा में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दो श्रमिकों की मौत, पढ़ें पूरी खबर
MAY 04, 2024 12:18 IST
ग्रेटर नोएडा में लगाए जाएंगे अत्याधुनिक सीसीटीवी , पढ़ें पूरी खबर
MAY 04, 2024 14:18 IST
मसूरी-देहरादून मार्ग पर वाहन खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत
मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चार युवकों समेत कुल 5 की मौत हो गई। वाहन में कुल छह लोग सवार थे।
MAY 04, 2024 09:04 IST
आज कानपुर में पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो, जानिए पूरा कार्यक्रम और ट्रैफिक व्यवस्था
MAY 04, 2024 09:02 IST
Maharashtra: छत्रपति संभाजीनगर में आग लगने से बच्ची की मौत, 5 घायल
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक मकान में आग लग गई। इस आग में तीन साल की बच्ची की मौत हो गई और 5 अन्य लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सिलेंडर फटने से घर में आग लगी थी।
MAY 04, 2024 08:40 IST
दिल्ली में धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना
दिल्ली में सुबह की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज दिल्ली दिल्ली में धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, इस दौरान शहर में 35 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार के हवाएं चलेंगी। बारिश होने से शहर का पारा लुढ़क सकता है।
MAY 04, 2024 08:15 IST
Ghaziabad में दूषित पानी पीने से 200 से अधिक लोग बीमार
गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में स्थित साया गोल्ड एवेन्यू सोसाइटी में दूषित पानी पीने से पेट दर्द, उल्टी और डायरिया जैसी बीमारियों से बच्चों सहित 200 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिलते ही एक टीम इलाज के लिए सोसायटी पहुंची।
MAY 04, 2024 06:35 IST
MAY 04, 2024 06:10 IST
MAY 04, 2024 05:39 IST
Darbhanga: आज दरभंगा में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम
लोकसभा चुनाव के चलते चुनावी रैलियों और रोड शो को दौर जारी है। आज यानी शनिवार 4 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के दरभंगा में बीजेपी प्रत्याशी एवं मौजूदा सांसद गोपालजी ठाकुर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
