ठंड की गिरफ्त में उत्तर भारत,पहाड़ों की हवाओं ने लुढ़काया पारा; जानें किन शहरों में आई शीतलहर की चेतावनी
Aaj Ka Mausam LIVE Update: शीतलहर की चेतावनी
Aaj Ka Mausam LIVE Update: उत्तर प्रदेश उप प्रभाग दैनिक मौसम पूर्वानुमान
Aaj Ka Mausam LIVE Update: मेघालय में अधिकतम तापमान का हाल
Aaj Ka Mausam LIVE Update: मौसम पूर्वानुमान बिहार
Aaj Ka Mausam LIVE Update: बहु मौसम संबंधी चेतावनी
Aaj Ka Mausam LIVE Update: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल
Aaj Ka Mausam LIVE Update: हरियाणा में नारनौल रहा सबसे ठंडा
हरियाणा में सबसे कम न्यूनतम तापमान(4.6 डिग्री सेल्सियस) नारनौल में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार भिवानी में न्यूनतम तापमान छह डिग्री, हिसार में 6.2 डिग्री, सिरसा में 6.6 डिग्री, करनाल में सात डिग्री, रोहतक में 7.8 डिग्री और अंबाला में 9.8 डिग्री रहा।Aaj Ka Mausam LIVE Update: पंजाब में आज भी फरीदकोट सबसे ठंडा
पंजाब में रविवार को भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहा। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 4.4 डीग्री सेल्सियस दर्ज किये जाने के साथ यह राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। बठिंडा और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि फिरोजपुर में छह डिग्री, अमृतसर में 6.1 डिग्री, लुधियाना में 6.8 डिग्री और पटियाला में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।Aaj Ka Mausam LIVE Update: दिल्ली में दिन में शीतलहर चलने का अनुमान
आईएमडी ने दिल्ली में रविवार को दिन में शीत लहर चलने का अनुमान जताया है। आज न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। सुबह सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत तक पहुंच गई। आईएमडी के अनुसार अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।Delhi Air Pollution: दिल्ली में आज सुबह एक्यूआई 302 रहा
दिल्ली में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता ‘‘बेहद खराब’’ श्रेणी में दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के 'समीर' ऐप के अनुसार, सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 302 रहा। राष्ट्रीय राजधानी के 26 केंद्रों में एक्यूआई "बेहद खराब" श्रेणी में दर्ज की गई।Aaj Ka Mausam LIVE Update: पश्चिम बंगाल में अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल में अगले सात दिनों में किसी भी जिले में रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इस दौरान पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। आईएमडी ने कहा कि अगले तीन दिनों में दक्षिण दिनाजपुर को छोड़कर उत्तर बंगाल के सभी जिलों में एक या दो स्थानों पर सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की आशंका है, जिससे दृश्यता घटकर एक किलोमीटर से भी कम रह सकती है। विभाग के अनुसार राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में सबसे कम तापमान दार्जिलिंग में छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अन्य पर्वतीय शहर कलिम्पोंग में यह 11 डिग्री सेल्सियस रहा।भाषा योगेश सुरभि
Aaj Ka Mausam LIVE Update: यूपी में सबसे ठंडा कानपुर
उत्तर प्रदेश में ठंड तेजी से बढ़ रही है। कानपुर लगातार तीसरे दिन सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 6 डिग्री कम है। इटावा और मुजफ्फरनगर में पारा 5.8 डिग्री, बाराबंकी में 6 डिग्री रहा। पूर्वी यूपी में शीतलहर दर्ज की गई और 20 से अधिक शहरों में हल्का कोहरा छाया रहा। काशी और आगरा में विजिबिलिटी 600 मीटर तक रही। लखनऊ में सीजन का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर से नमी वाली हवाओं और पहाड़ों पर बर्फबारी का असर ठंड को और बढ़ा रहा है।Aaj Ka Mausam LIVE Update: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
राजस्थान में कड़ाके की ठंड के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। हालांकि सिस्टम कमजोर होने के कारण जोधपुर, जैसलमेर सहित पश्चिमी जिलों में केवल हल्के बादल दिखाई दिए और बारिश नहीं हुई। बादलों की मौजूदगी और पश्चिमी हवाओं के चलते उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं का असर कुछ कम हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव बना रहेगा।Aaj Ka Mausam LIVE Update: MP में शीतलहर
मध्यप्रदेश में ठंड तेजी से बढ़ रही है। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। शनिवार-रविवार की रात भोपाल में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि इंदौर और ग्वालियर में 8.4 डिग्री तथा जबलपुर में 8.6 डिग्री रहा। करीब 14 दिन बाद प्रदेश में कोल्ड वेव और कोल्ड डे की स्थिति बनी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक शीतलहर जारी रहने का अलर्ट जारी किया है।Aaj Ka Mausam LIVE Update: बिहार में बढ़ी ठंड
बिहार में ठंड तेजी से बढ़ रही है। पछुआ हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है और ज्यादातर जिलों में ठिठुरन बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में भागलपुर के सबौर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पश्चिम से आ रही शुष्क व ठंडी हवाएं तापमान को नीचे ले जा रही हैं, जबकि तेज हवा की गति रात में ठंडक और अधिक महसूस करा रही है।Aaj Ka Mausam LIVE Update: छत्तीसगढ़ में गिरा पारा
छत्तीसगढ़ में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य के लगभग सभी इलाकों में तापमान तेजी से गिर रहा है। मैनपाट में रात का पारा 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जहां ओस की बूंदें जमकर बर्फ में बदलने लगी हैं। अम्बिकापुर में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री, रायपुर में 12 से 13 डिग्री और दुर्ग में 9 से 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले तीन से चार दिनों में इन क्षेत्रों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिरा है, जिससे ठिठुरन और अधिक महसूस हो रही है।Aaj Ka Mausam LIVE Update: तीन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट
पंजाब, दिल्ली और हरियाणा इन दिनों तीखी ठंड की चपेट में हैं। कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति गंभीर बनी हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इन राज्यों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।Aaj Ka Mausam LIVE Update: राजस्थान के मौसम का हाल
राजस्थान में ठंड का असर लगातार गहराता जा रहा है। राज्य मौसम विभाग ने शेखावटी सहित कई हिस्सों में तेज हवाओं और घने कोहरे की संभावना जताते हुए सर्दी को लेकर चेतावनी जारी की है। इस समय प्रदेश शीतलहर की चपेट में है, जिसके कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज हो रहा है।शेखावटी और फतेहपुर सीकरी में तापमान 2.3 डिग्री, सीकर में 3 डिग्री, नागौर में 3.3 डिग्री, चुरू में 4.5 डिग्री, अलवर में 5 डिग्री और पाली में 5.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले सप्ताह तक आसमान साफ रहेगा, लेकिन दिन के समय भी ठंडी हवाओं के चलते कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहेगी।
Aaj Ka Mausam LIVE Update: पंजाब का मौसम
हिमालयी क्षेत्रों में मौसम का उतार-चढ़ाव अब मैदानी इलाकों तक असर दिखा रहा है। हरियाणा और पंजाब में ठंडी हवाओं का दबाव इतना बढ़ गया है कि दिन के समय भी लोग तीखी सर्दी महसूस कर रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है। इस समय पंजाब का फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है।Aaj Ka Mausam LIVE Update: यूपी में कैसा है मौसम
उत्तर प्रदेश में सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाने लगा है, जिससे दृश्यता पर असर पड़ रहा है। दिन के दौरान शीतलहर का असर महसूस हो रहा है, हालांकि हल्की धूप निकलने से ठंड कुछ हद तक सहने लायक बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, कानपुर इस समय राज्य का सबसे ठंडा शहर है, जहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य जिलों में तापमान घटकर करीब 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।राम मंदिर में मिलता है सबसे शुद्ध प्रसाद! FSSAI ने दिया साफ-सफाई और शुद्धता का सर्टिफिकेट
दुमका में नाबालिग छात्रा की कथित दुष्कर्म के बाद हत्या, फूटा ग्रामीणों को गुस्सा, शव रखकर किया हाईवे जाम
नवरात्रि के पहले दिन देवी पाटन मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मां पाटेश्वरी देवी की पूजा-अर्चना की
Mirzapur: मां विंध्यवासिनी के दरबार में गूंजे जयकारे, नवरात्र के पहले दिन भारी भीड़, चप्पे-चप्पे पर ड्रोन और कैमरों से नजर
यूपी में पूजा के नाम पर बिकने वाले घी पर सख्ती, पैकेट पर काला क्रॉस और चेतावनी जरूरी
© 2026 Times Horizon Private Limited
