LIVE

देशभर में मौसमी गतिविधियां तेज, बिहार-यूपी के लिए आई IMD की चेतावनी

Nilesh DwivediUpdated Jul 5, 2025, 22:32 IST

उत्तर भारत इस समय घने बादलों की चपेट में है और उमस भरे मौसम ने जन-जीवन को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी बारिश का दौर जारी है, जिससे बाढ़ और जन-जीवन बाधित होने की आशंका है। वहीं, हिमाचल और उत्तराखंड में बादल फटने और भूस्खलन की चेतावनी ने चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में आइए जानते हैं आज की वेदर अपडेट्स।

देशभर में मौसमी गतिविधियां तेज, बिहार-यूपी के लिए आई IMD की चेतावनी
देशभर में मौसमी गतिविधियां तेज, बिहार-यूपी के लिए आई IMD की चेतावनी

उत्तर भारत में इस समय बादलों की घनी चादर छाई हुई है। हल्की से मध्यम गति की हवाएं चल रही हैं और सूरज की आंखमिचौली के कारण उमस बढ़ गई है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के भीतर महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, उत्तर भारत के कई हिस्सों में बादलों की तेज आवाजाही देखी जा रही है।

बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ इलाकों में अगले 2 से 3 दिनों तक आंधी-तूफान के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान बिजली गिरने, ओलावृष्टि और नदियों का जलस्तर बढ़ने की भी आशंका है। पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम सक्रिय बना हुआ है। असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मणिपुर और मेघालय में लगातार हो रही बरसात से सामान्य जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। स्काईमेट की वेदर रिपोर्ट के मुताबिक, इन राज्यों में मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी, जिससे बाढ़ का खतरा बना रह सकता है। दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी मौसम का रुख कुछ ऐसा ही रहने की संभावना है। उधर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बादल फटने की चेतावनी दी गई है, जिससे पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका बढ़ गई है।

JUL 05, 2025 22:32 IST

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

ध्य प्रदेश के कटनी जिले में बीते दो दिनों से जारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। ढीमरखेड़ा तहसील के अंतर्गत बेलकुंड, मोरी, हिरन और सुआ नदियों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे कई इलाकों का संपर्क कट गया है।
JUL 05, 2025 16:09 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार के कटिहार में ऑरेंज अलर्ट

JUL 05, 2025 15:03 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: IMD की आई चेतावनी

JUL 05, 2025 13:47 IST

Aaj ka Mausam 5 July 2025 LIVE: महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट

IMD ने मुम्बई के लिए अगले 3 दिन भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट तो वहीं रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। इसके अलावा ठाणे और पालघर के लिए अगले 2 दिन बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
JUL 05, 2025 13:07 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: MP में भारी बारिश का अलर्ट

आज पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग बारिश की आशंकाओं को लेकर लोगों को चेताया है और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
JUL 05, 2025 13:03 IST

आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका

JUL 05, 2025 11:16 IST

Aaj ka Mausam 5 July 2025 LIVE: IMD जयपुर का वेदर अलर्ट

JUL 05, 2025 11:15 IST

Aaj ka Mausam 5 July 2025 LIVE: इन जगहों पर वर्षा दर्ज की गई

JUL 05, 2025 10:19 IST

Aaj ka Mausam 5 July 2025 LIVE: गाजियाबाद में आज का तापमान

गाजियाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
JUL 05, 2025 10:18 IST

Aaj ka Mausam 5 July 2025 LIVE: नोएडा में आज का तापमान

नोएडा में आज का न्यूनतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
JUL 05, 2025 10:12 IST

Aaj ka Mausam 5 July 2025 LIVE: झारखंड में वेदर अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, 5 जुलाई को झारखंड के उत्तरी हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना है। साथ ही इन जिलों में मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने की भी आशंका है।
JUL 05, 2025 10:09 IST

Aaj ka Mausam 5 July 2025 LIVE: महाराष्ट्र में भारी वर्षा की संभावना

5 से 7 जुलाई के बीच दक्षिण कोंकण (दक्षिणी तटीय महाराष्ट्र) और गोवा के कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। वहीं, अगले सात दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र, गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
JUL 05, 2025 07:18 IST

Aaj ka Mausam 5 July 2025 LIVE: हरियाणा में आज का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा के महेंद्रगढ़, पानीपत, करनाल, फतेहाबाद, झज्जर और सोनीपत में आंधी और गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
JUL 05, 2025 07:16 IST

Aaj ka Mausam 5 July 2025 LIVE: पंजाब में बारिश का अलर्ट

पंजाब में चंडीगढ़ से लेकर अमृतसर, बठिंडा होशियारपुर, पठानकोट, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, तरनतारन, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब में आज तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट है।
JUL 05, 2025 06:38 IST

Aaj ka Mausam 5 July 2025 LIVE: हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर

हिमाचल प्रदेश में मानसूनी बारिश ने कहर बरपा दिया है। भारी वर्षा और बादल फटने की घटनाओं के चलते प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाएं सामने आई हैं, जिससे बड़े पैमाने पर जन-धन की हानि हुई है। कई लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, वहीं कई अन्य अब भी लापता बताए जा रहे हैं। मौसम विभाग ने मंडी, चंपा, शिमला, सिरमौर, मनाली और कुल्लू सहित कई जिलों में शनिवार से मंगलवार तक अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है।
JUL 05, 2025 06:37 IST

Aaj ka Mausam 5 July 2025 LIVE: उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश से स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। तेज बारिश के कारण भूस्खलन की आशंका बढ़ गई है, वहीं झीलों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे संभावित खतरे और गहरा सकते हैं। एहतियातन कई सड़क मार्गों को बंद कर दिया गया है, जिसका असर चारधाम यात्रा पर भी पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों के लिए तेज गर्जना, बिजली चमकने और मूसलधार बारिश की चेतावनी जारी की है।
JUL 05, 2025 05:45 IST

Aaj ka Mausam 5 July 2025 LIVE: आज का तापमान

भारत के शहरों का तापमान (अधिकतम / न्यूनतम)
- दिल्ली: 29°C / 35°C
- मुंबई: 29°C / 30°C
- भोपाल: 23°C / 27°C
- जयपुर: 27°C / 34°C
- पटना: 28°C / 35°C
- शिमला: 20°C / 25°C
- देहरादून: 25°C / 29°C
- कश्मीर: 15°C / 19°C
- चंडीगढ़: 29°C / 34°C
- बेंगलुरु: 22°C / 28°C
- हैदराबाद: 24°C / 31°C
JUL 05, 2025 05:44 IST

Aaj ka Mausam 5 July 2025 LIVE: राजस्थान का वेदर

राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय है और पिछले 24 घंटों में पोकरण में सर्वाधिक 128 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को भी राज्य के कई हिस्सों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। अगले चार से पांच दिनों तक उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर और जोधपुर समेत अन्य जिलों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।
JUL 05, 2025 05:43 IST

Aaj ka Mausam 5 July 2025 LIVE: बिहार में मौसम का मिजाज

बिहार में भी मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 5 से 9 जुलाई तक राज्य में व्यापक बारिश की संभावना है। पटना, सुपौल, बक्सर, मधेपुरा, भोजपुर, दरभंगा, बांका, मुजफ्फरपुर, मुंगेर, नवादा, शेखपुरा, सहरसा, बेगूसराय, चंपारण के दोनों भाग, समस्तीपुर, खगड़िया, जमुई और गया सहित कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान वज्रपात और संभावित बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है।
JUL 05, 2025 05:43 IST

Aaj ka Mausam 5 July 2025 LIVE: यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में भी मानसून सक्रिय हो गया है और आज से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 9 जुलाई तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश होती रहेगी। वाराणसी, चंदौली, संत रविदास नगर, सोनभद्र, प्रयागराज, चित्रकूट, कौशांबी, गाजीपुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, फतेहपुर और कानपुर सहित कई जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। साथ ही मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।