LIVE

देश में मौसम का बदलता मिजाज; तेज आंधी, देश के इन इलाकों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

देश भर में मौसम का मिजाज बदल रहा है, जिससे अगले कुछ दिनों तक अस्थिरता बनी रह सकती है। उत्तर भारत समेत कई राज्यों में तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने से भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, पहाड़ी और तटीय इलाकों में भी बरसात और तूफानी हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। ऐसे में, यहां देखिए आज के मौसम की ताजा अपडेट्स।
देश में मौसम का बदलता मिजाज; तेज आंधी, देश के इन इलाकों में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
पूरे देश का मौसम बदल रहा है, ऐसे में अगले कुछ दिनों में तक ये मौसमी फेरबदल जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में खराब मौसम की संभावना जताई है। खासकर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने के साथ-साथ बरसात होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किय है।

इसके अलावा तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में भी बारिश होने की संभावना है। स्काईमेट की रिपोर्ट के मुताबिक, ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में मानसून के प्रभाव से तेज हवाएं चलेंगी, ओलावृष्टि होगी और भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिलेगी। इसके अलावा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, झारखंड, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और गोवा में हल्की बारिश होने का अनुमान है। देश भर में बदलते मौसम के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। तो चलिए जानते हैं आज की वेदर अपडेट्स।
May 31, 2025 | 06:38 PM IST

कैसा रहेगा कल के मौसम का हाल

मौसम में अब प्री मानसून गतिविधियां बढ़ती हुई दिखाई देंगी। कल देश के अधिकतर इलाकों में बारिश की संभावना है।
यहां पढ़िए कल के मौसम का हाल
May 31, 2025 | 06:04 PM IST

प्रगति मैदान के इलाके में चली सबसे तेज हवा

May 31, 2025 | 05:31 PM IST

दिल्ली में बदला मौसम, धूप के बाद शुरू हुआ बारिश का सिलसिला

दिल्ली में दोपहर की तेज धूप के बाद मौसम अचानक बदल गया। बादलों के बीच बारिश की बूंदें भी पड़ीं। मौसम विभाग ने पहले ही इसकी संभावना जताई थी। आंधी और बारिश से रात के तापमान में कुछ कमी की उम्मीद की जा सकती है।
May 31, 2025 | 05:01 PM IST

समस्तीपुर-दरभंगा में भी ऑरेंज अलर्ट

May 31, 2025 | 04:06 PM IST

बिहार के इन जिलों के लिए आया अलर्ट

May 31, 2025 | 03:01 PM IST

नोएडा में चलेंगी तेज हवाएं

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज नोएडा में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहावना रहेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
May 31, 2025 | 02:42 PM IST

पुंछ गैरीसन में GREF टीम ने मुगल रोड से हटाया बर्फ और मलबा

May 31, 2025 | 01:49 PM IST

गाजियाबाद में मौसम

आज यूपी के गाजियाबाद जिले में मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। फिलहाल शहर में तेज धूप खिली हुई है, लेकिन शाम होते ही मौसम की चाल बदलेगी और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है।
May 31, 2025 | 01:47 PM IST

दिल्ली में 5 जून तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज 31 मई से राजधानी में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, 5 जून तक दिल्ली का मौसम ऐसा ही बना रहेगा और गरज-चमक के साथ रुक-रुककर बारिश होने की संभावना जताई गई है।
May 31, 2025 | 12:13 PM IST

असम में भारी बारिश के बाद जलभराव, अस्त-व्यस्त जनजीवन

May 31, 2025 | 11:35 AM IST

बिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

May 31, 2025 | 10:36 AM IST

राजस्थान के इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट

May 31, 2025 | 10:13 AM IST

बिहार के इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया समेत कई जिलों में तेज हवाएं चलने और गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, सिवान, छपरा, वैशाली, पटना, भोजपुर और बक्सर को छोड़कर बाकी जिलों में आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
May 31, 2025 | 10:10 AM IST

मुंबई का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, आज मुंबई में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जिससे शहर और उपनगरों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी रहेगी।
May 31, 2025 | 09:42 AM IST

सिक्किम में भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी में उफान

May 31, 2025 | 09:40 AM IST

कश्मीर में ताजा बर्फबारी

कश्मीर के गुरेज में राजदान टॉप, शोपियां में पीर की गली और अनंतनाग में सिंथनटॉप सहित पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है।
May 31, 2025 | 08:37 AM IST

भारी बारिश के कारण उत्तरी सिक्किम के थेंग और चुंगथांग इलाकों में भूस्खलन

May 31, 2025 | 08:35 AM IST

नोएडा में आज का तापमान

नोएडा में आज का न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है जबकि अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री तक जा सकता है।
May 31, 2025 | 08:33 AM IST

जम्मू-कश्मीर के रामबन शहर में ओलावृष्टि और भारी बारिश का दृश्य

May 31, 2025 | 07:34 AM IST

आपके शहर का तापमान

- दिल्ली: न्यूनतम 28°C, अधिकतम 37°C
- मुंबई: न्यूनतम 28°C, अधिकतम 31°C
- पटना: न्यूनतम 29°C, अधिकतम 37°C
- भोपाल: न्यूनतम 24°C, अधिकतम 34°C
- जयपुर: न्यूनतम 28°C, अधिकतम 36°C
- चंडीगढ़: न्यूनतम 25°C, अधिकतम 37°C
- शिमला: न्यूनतम 14°C, अधिकतम 24°C
- देहरादून: न्यूनतम 21°C, अधिकतम 33°C
- कश्मीर: न्यूनतम 8°C, अधिकतम 17°C
- चेन्नई: न्यूनतम 28°C, अधिकतम 33°C
- बेंगलुरु: न्यूनतम 21°C, अधिकतम 25°C
May 31, 2025 | 07:04 AM IST

उत्तराखंड में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बौछार पड़ने की उम्मीद है। चारधाम यात्रा मार्ग पर बादलों की आवाजाही के साथ गरज-चमक और तेज बारिश हो सकती है।
May 31, 2025 | 07:04 AM IST

राजस्थान में बारिश की संभावना

राजस्थान के कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर और भरतपुर संभाग में बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
May 31, 2025 | 07:04 AM IST

बिहार में मौसम का मिजाज

बिहार में भी मौसमी गतिविधियां जारी रहेंगी। IMD ने राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। तेज गति वाली हवाओं के साथ गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज खराब मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है।
May 31, 2025 | 07:04 AM IST

यूपी में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक गरज के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान हवाओं के झोंके और बारिश से तापमान में हल्की गिरावट संभव है, जिससे उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
May 31, 2025 | 07:03 AM IST

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज मौसम आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। गरज और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति वाली तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है, जो अस्थायी रूप से गरज के दौरान 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 7 अक्टूबर 2026): लक्ष्मी नगर, त्रिलोकपुरी, साकेत, नरेला सहित इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

उत्तराखंड के गांवों से ग्लोबल मार्केट तक पहुंचा पहाड़ का हुनर, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' का कारोबार 6 करोड़ के पार

Kanpur News: थाईलैंड की युवती से शादी के नाम पर लाखों की ठगी, तीन बच्चों का पिता अब डाल रहा धर्म बदलने का दबाव

टीचर ने बच्चों को पढ़ाने के लिए जेब से खर्च किए लाखों, बदला स्कूल का रंग-रूप; शिक्षा विभाग ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

Gurugram News: डेटिंग ऐप पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग का खेल, दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर युवक से ऐंठे 90 लाख, MBA पास युवती गिरफ्तार