LIVE
आज का मौसम, 31 January 2025 IMD Winter Weather Forecast LIVE: यूपी-बिहार में कोहरे का कहर, ठंड में एक बार फिर ठिठुरते नजर आए लोग, जानें मौसम का हाल
Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega, Fog Forecast, आज का मौसम समाचार, IMD Weather Forecast Today, Aaj Ke Mausam Ki Khabar: दिल्ली, यूपी, हरियाणा, बिहार और राजस्थान समेत उत्तर भारत के राज्यों में बीते दिनों मौसम गर्म होने लगा था। लेकिन ठंड ने यू-टर्न माला और फिर अपने तेवर दिखाने शुरू किए। यूपी-बिहार के कई जिलों में मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी किया हुआ है। शीतलहर और घने कोहरे के बीच अब बारिश भी सताने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके कारण दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। बारिश से यहां ठंड का स्तर और बढ़ेगा। मौसम विभाग की मानें तो जनवरी में ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।
यूनियन बजट 2025 लाइव अपडेट
JAN 31, 2025 13:57 IST
गाजियाबाद में आने वाले दिनों में बरसेंगे मेघ
दिल्ली-एनसीआर मौसम केंद्र के अनुसार, गाजियाबाद जिले में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार गाजियाबाद में 3 और 4 फरवरी को बारिश होगी। बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से बारिश के संभावनाएं बन रही हैं।
JAN 31, 2025 12:23 IST
नोएडा में फरवरी के पहले सप्ताह बारिश की संभावना
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 3 और 4 फरवरी को शहर में बारिश होने की संभावना जताई गई है। बताया जा रहा है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण नोएडा के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और कई स्थानों पर बूंदाबांदी होगी।
JAN 31, 2025 11:26 IST
इस दिन होगी दिल्ली में बारिश
मौसम विभाग की मानें तो फरवरी की शुरुआत में दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं, जिसका असर से दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 3 और 4 फरवरी को बारिश हो सकती है।
JAN 31, 2025 10:20 IST
यूपी के इन जिलों में जारी कोहरे का ऑरेंज अलर्ट
लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यूपी के बिजनौर, ज्योतिबाफुले नगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बहराइच, श्रावस्ती, खीरी, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, आजमगढ़, मऊ और बलिया में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।
JAN 31, 2025 09:04 IST
JAN 31, 2025 08:03 IST
JAN 31, 2025 08:03 IST
JAN 31, 2025 06:50 IST
JAN 31, 2025 05:42 IST
माइनस में पहुंचा गुलमर्ग का तापमान
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। यहां 1.9 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज सर्द हवाएं चल रही हैं।
JAN 31, 2025 05:42 IST
दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी
दिल्ली में सर्दियों ने यू-टर्न ले लिया है। यहां फिर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि दिन के समय धूप खिली होने पर गर्मी का अहसास हो रहा है, लेकिन शाम होते ही फिर कंपकंपा देने वाली ठंड लगने लगती है।
JAN 31, 2025 05:42 IST
JAN 31, 2025 05:41 IST
बिहार में छाया रहेगा घना कोहरा
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज बिहार के पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मेधपुरा, पुर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी कई जिलों में कोहरा छाया रहेगा।
JAN 31, 2025 05:41 IST
यूपी के इन जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के सहारानपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ, मुरादाबाद, ज्योतिबाफुले नगर, सीतापुर, संभल, पीलीभीत, लखिमपुरखीरी, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, अंबेड़करनगर, संत कबीर नगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़, अयोध्या, बस्ती, गोंडा, बदायूं, शाहजहांबाग, फार्रुखाबाद, हदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, प्रतापनगर, जौनपुर, प्रयागराज, सुल्तानपुर, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौरी, गाजीपुर और संतरविदास नगर में घना कोहरा छाया रहेगा।
