'दितवाह' को लेकर IMD की आई चेतावनी, बिगड़ा मौसम, गुजरात से NDRF की टीमें चेन्नई रवाना; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम
चक्रवात ‘दितवाह’ के मद्देनजर पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण नागपट्टिनम जिले में मनांगकोंडन नदी में बाढ़ आ गई है, जिससे करुप्पापुलम गांव जाने वाला रास्ता कट गया है।
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: उत्तर प्रदेश का 2 दिन का मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बहु मौसम संबंधी चेतावनी
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: 30.11.2025 के लिए बारिश की चेतावनी
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: चक्रवाती तूफान दितवाह का अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: 300 के नीचे पहुंचा दिल्ली का AQI
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का एक्यूआई 300 के नीचे दर्ज किया गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की दोपहर 3 बजे के ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई 278 दर्ज किया गया है। यानी शहर की हवा अभी भी जहरीली बनी हुई है।तमिलनाडु के नागपट्टिनम के वेदारण्यम में भारी बारिश
#WATCH नागपट्टिनम ((तमिलनाडु): नागपट्टिनम के वेदारण्यम में भारी बारिश हुई। pic.twitter.com/UuGwQUCGdc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 30, 2025
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में मौसम सुहावना और ठंडा बना हुआ है। तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो दिसंबर की शुरुआत प्रदेश में भीषण सर्दी के साथ होने वाली है। इस बीच यूपी में कहीं भी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Ditwah Live Updates: आंध्र प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में ठंड लगातार बढ़ रही है। राजधानी का न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री और एनसीआर का 9-11 डिग्री दर्ज किया गया है। हवाओं के कारण ठंडक का असर तेज है, हालांकि धूप से फिलहाल राहत मिल रही है। लेकिन दिसंबर की शुरुआत के साथ भीषण सर्दी, शीतलहर और घना कोहरा छाने की संभावना है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Ditwah Live Updates: तमिलनाडु में भारी बारिश
तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में दितवाह के असर से भारी बारिश दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह चक्रवाती तूफान अगले 24 घंटों तक उत्तर दिशा में तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों के समानांतर आगे बढ़ने की संभावना है। उत्तर की ओर बढ़ते हुए यह तूफान आज, 30 नवंबर को दोपहर तक तमिलनाडु-पुडुचेरी तट से लगभग 70 किलोमीटर और शाम तक करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी में केंद्रित रहेगा।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Ditwah Live Updates: दितवाह पर क्या है लेटेस्ट अपडेट
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान 'दितवाह' पिछले छह घंटों में करीब 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा की ओर बढ़ा है। आज 30 नवंबर 2025 की सुबह 5:30 बजे यह तूफान बंगाल की खाड़ी के उसी हिस्से में सक्रिय था। इसका केंद्र अक्षांश 11.1°N और देशांतर 80.6°E पर था और यह भारत एवं श्रीलंका के कई तटीय इलाकों से 90 किमी से 220 किमी तक दूरी पर स्थित था। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में यह तूफान उत्तरी तमिलनाडु और पुदुचेरी तट के समानांतर उत्तर दिशा में आगे बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज दोपहर और शाम तक यह तूफान क्रमशः तमिलनाडु–पुदुचेरी तट से लगभग 70 किमी और बाद में करीब 30 किमी की दूरी पर रहेगा। यानी, तूफान तट के काफी करीब पहुंच जाएगा, लेकिन सीधा टकराने की संभावना नहीं है। फिर भी, आसपास के इलाकों में तेज हवा और भारी बारिश का असर देखने को मिल सकता है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Ditwah Live Updates: चेन्नई में बढ़ रहा दितवाह का असर
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में दितवाह के असर से तेज हवाएं और समुद्र में उथल-पुथल की स्थिति देखी गई है। मरीना बीच पर तूफान का प्रभाव लगातार बढ़ता दिख रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवात आज ही तट पर दस्तक देने वाला है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Ditwah Live Updates: तमिलनाडु और पुडुचेरी अगले तीन घंटों के लिए येलो अलर्ट
तमिलनाडु और पुडुचेरी के कई जिलों, जिनमें चेन्नई भी शामिल है, के लिए अगले तीन घंटों तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें, खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें तथा स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Ditwah Live Updates: चेन्नई में दिखने लगा दितवाह का असर
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Ditwah Live Updates: भारी बारिश के चलते कई इलाकों में पानी जमा हुआ
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Ditwah Live Updates: वडोदरा NDRF की 5 टीमें चेन्नई भेजी गईं
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Ditwah Live Updates: इन इलाकों में पड़ेगा दितवाह का असर
आईएमडी ने चेतावनी के मुताबिक कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है, जबकि कडलोर, नागपट्टिनम, मयिलाडुथुरै, विलुपुरम, चेंगलपट्टू और पुडुचेरी-कराईकल क्षेत्रों में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों जैसे तंजावुर, तिरुचिरापल्ली, चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और रानीपेट में भी भारी बारिश की आशंका है। वहीं वेल्लोर, धर्मपुरी, डिंडीगुल और थेनी के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश हो सकती है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दितवाह को लेकर IMD का रेड अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रेड अलर्ट जारी किया है क्योंकि चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में उत्तर की ओर सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। यह तूफान उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दितवाह के चलते पुडुचेरी में समुद्री लहरें तेज
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दितवाह को लेकर तमिलनाडु में राहत व बचाव टीमें तैयार
समुद्री तूफान ‘दितवाह’ लगातार उत्तर की ओर बढ़ रहा है और इसका असर दक्षिण भारत में दिखाई देने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 30 नवंबर की सुबह और शाम तक यह चक्रवात बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी में तमिलनाडु-पुडुचेरी तट से क्रमशः लगभग 50 और 25 किलोमीटर की दूरी पर केंद्रित रहेगा। संभावित स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने व्यापक तैयारियां की हैं। तमिलनाडु में राहत और बचाव कार्यों के लिए एफडब्ल्यूआर और सीएसएसआर संसाधनों से लैस एनडीआरएफ की छह बटालियन की पांच टीमों को वडोदरा से चेन्नई हवाई मार्ग से भेजा गया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में क्या है मौसम का हाल
बिहार में मौसम का रुख बदल रहा है। दिन में हल्की धूप से राहत मिल रही है, लेकिन रातें तेजी से ठंडी होती जा रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक हालात सामान्य रहेंगे और न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। इस दौरान कोहरे की तीव्रता भी बढ़ेगी। 1 दिसंबर से सीमांचल क्षेत्र—कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया—में ठंड और कोहरा तेज होगा। 5 दिसंबर से राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर का असर शुरू हो जाएगा, जो 10 दिसंबर तक चरम पर पहुंच सकता है। झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी ठंडक बढ़ने की संभावना है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: कैसा रहेगा यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश इन दिनों ठंड की चपेट में है। दिन में धूप से मौसम सुहावना रहता है, लेकिन शाम ढलते ही सर्दी का असर बढ़ने लगता है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 दिसंबर से ठंड और तेज होगी। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है, जबकि अधिकतम तापमान घटकर करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आईएमडी ने कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, इटावा, बरेली और मुजफ्फरनगर सहित कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। साथ ही, कई इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।अजय राय ने तौकीर रजा को बताया बेगुनाह, बोले-'भाजपा के लोग पूरे मुसलमान समाज को प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं'
म्यांमार ट्रेनिंग केस: छह यूक्रेनी नागरिकों को डिफॉल्ट बेल, इमिग्रेशन एक्ट के आरोपों से भी डिस्चार्ज
कालकाजी सामूहिक दुष्कर्म के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस, पिंक बूथों पर गश्त तेज; सड़कों पर फुट-बाइक पेट्रोलिंग बढ़ी
'सब पकड़े जाएंगे, वजीर से लेकर बॉस तक', सत्येंद्र जैन के ठिकानों पर ED रेड; बिक्रम मजीठिया का बड़ा दावा
Telangana Hospital Fire: बच्चों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 5 हुआ, सरकार ने 5 लाख मुआवजे का किया ऐलान
© 2026 Times Horizon Private Limited
