LIVE

शिमला में ओलावृष्टि और भारी बारिश, केरल में मौसम बना आफत, मणिपुर में भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न

Pooja KumariUpdated May 30, 2025, 18:23 IST

केरल में मानसून के आगमन के बाद से देशभर में मौसम ने करवट बदली है। बादलों के आगमन से भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि कई हिस्सों में उमस भरी गर्मी लोगों को सता रही है। मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिन दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब, एमपी और राजस्थान में बादलों की आवाजाही होने की संभावना है। साथ ही तेज आंधी चलने, बिजली और ओले गिरने का भी अनुमान जताया गया है। वहीं असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, मणिपुर और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण भारत के ज्यादातर हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है।

  शिमला में ओलावृष्टि और भारी बारिश, केरल में मौसम बना आफत, मणिपुर में भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न
शिमला में ओलावृष्टि और भारी बारिश, केरल में मौसम बना आफत, मणिपुर में भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न

आज का मौसम 30 May 2025, IMD Weather Forecast Today Temperature, Garmi Ka Mausam (अत्यधिक गर्मी) Mausam Vibhag Ka Samachar on Heat Wave (Loo) LIVE: उत्तर भारत में आज मौसम का रुख बदलने वाला है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। साथ ही तेज धूल भरी आंधी चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है। कुछ जगहों पर ओले गिरने के भी आसार हैं। देश के अन्य हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:

MAY 30, 2025 13:51 IST

शिमला में ओलावृष्टि और भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार सुबह ओलावृष्टि के बाद भारी बारिश हुई जिससे स्कूली बच्चों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घने काले बादल आसमान पर छा गए जिससे हाथ भर दूर का भी दिखाई देना मुश्किल हो गया और वाहनों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा।
MAY 30, 2025 13:01 IST

मणिपुर में भारी बारिश से कई इलाके जलमग्न

मणिपुर में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते शुक्रवार को राजधानी इम्फाल के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।इम्फाल पश्चिम जिले के काकवा, थंगमेइबंद और सगोलबंद क्षेत्रों में जलभराव की सूचना मिली है जिससे यातायात प्रभावित हुआ है। इम्फाल घाटी से होकर बहने वाली इम्फाल और सेरौ नदियों समेत कई अन्य नदियों के जलस्तर में भी काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
MAY 30, 2025 12:15 IST

दिल्ली में आज सुबह 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.3 डिग्री कम है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 69 प्रतिशत थी। दिल्ली में दिन में बादल छाए रहने तथा मध्यम बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
MAY 30, 2025 10:57 IST

गुवाहाटी में बारिश से जलमग्न हुई सड़कें

MAY 30, 2025 09:35 IST

केरल के कोट्टायम में तेज हवाओं संग भारी बारिश

MAY 30, 2025 09:29 IST

हरियाणा के इन जिलों में तेज हवाओं संग बारिश के आसार

हरियाणा में आज हिसार, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत और सोनीपत जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने आज अलर्ट भी जारी किया है।
MAY 30, 2025 08:33 IST

शिमला में बिगड़ा मौसम

शिमला में मौसम बिगड़ गया है। यहां आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने शिमला में 1 जून तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
MAY 30, 2025 08:12 IST

गुवाहाटी के कई हिस्सों में हुई बारिश

MAY 30, 2025 07:33 IST

पंजाब में आज आंधी-बारिश का अलर्ट

पंजाब में आज आंधी के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बठिंडा, गुरदासपुर, होशियारपुर, तरना तारन, मानसा, लुधियाना और कपूरथला में तेज आंधी चल सकती है। साथ ही मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं।
MAY 30, 2025 06:32 IST

दक्षिण भारत में भी बिगड़ा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही आंधी चलने, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।
MAY 30, 2025 05:35 IST

बिहार में मानसून में होगी झमाझम बारिश


बिहार के ज्यादातर हिस्सों में आज बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। आईएमडी ने इस बार मानसून में प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ बारिश होने की संभावना है। बिहार में मानसून का असर 4 जून से पूर्णिया समेत कोसी सीमांचल इलाकों तक नजर आएगा। इस दौरान कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ तेज बारिश भी होने के आसार हैं।
MAY 30, 2025 05:35 IST

राजस्थान में आंधी और बारिश के आसार


राजस्थान के अनेक इलाकों में गुरुवार को आंधी आने और आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ हिस्सों में अंधड़ व बारिश का दौर अभी जारी रहेगा। आगामी एक-दो दिन उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद कहीं कहीं तेज मेघगर्जन होने व अंधड़ के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
MAY 30, 2025 05:35 IST

केरल में भारी बारिश का अलर्ट


केरल में मानसून के दस्तक देने के बाद मूसलाधार बारिश हो रही है। आईएमडी के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने भारी निम्न दबाव के कारण प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले कुछ दिन तक भारी बारिश का अनुमान है। इस दौरान चार जिलों अलप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की में ‘ऑरेंज’ अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
MAY 30, 2025 05:35 IST

यूपी में अगले दिन बादलों का कब्जा


उत्तर प्रदेश में तीन दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। आईएमडी के अनुसार इस दौरान प्रदेश में तेज झोंकेदार हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। साथ ही बिजली चमकने का भी अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के चलते तापमान में भी कुछ कमी आ सकती है। जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के भी आसार हैं।
MAY 30, 2025 05:35 IST

दिल्ली में आज ऑरेंज अलर्ट जारी


आईएमडी ने दिल्ली के कई इलाकों में मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है। राजधानी में आज तेज बारिश, बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। 1 जून को “थंडरस्टॉर्म विथ रेन” की संभावना है, लेकिन इस दिन कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 2 जून से मौसम में काफी सुधार देखने को मिलेगा, जहां आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है और कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।