नए साल पर कई राज्यों में होगी बरसात, आज शाम से छाएंगे बादल; IMD का आया बड़ा अलर्ट
Aaj Ka Mausam Live Update: हरियाणा में 31 दिसंबर को कोहरे का अलर्ट
हरियाणा में मौसम विभाग ने कल यानी 31 दिसंबर साल के अंतिम दिन में कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में फतेहाबाद, हिसार, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और सोनीपत शामिल है। आईएमडी ने यहां येलो अलर्ट जारी किया है।Aaj Ka Mausam Live Update: गाजियाबाद में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक हो गया है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद का एक्यूआई गंभीर श्रेणी में 404 रिकॉर्ड किया गया है, जो आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है।Aaj Ka Mausam Live Update: दिल्ली में कल बारिश होगी?
मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम प्रभावित हो रहा है, जिसे देखते हुए आईएमडी ने बताया कि कल यानी 31 दिसंबर और नए साल यानी 1 जनवरी 2026 को दिल्ली में बारिश होगी।Aaj Ka Mausam Live Update: राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग ने आज राजस्थान के कई जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे विजिबिलिटी भी प्रभावित नजर आएगी।Aaj Ka Mausam Live Update: कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट से 118 उड़ानें रद्द
घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 118 उड़ानें रद्द हो गई है। बताया जा रहा है कि इसमें 60 आगमन और 58 प्रस्थान उड़ानें रद्द की गई है, जबकि करीब 16 उड़ानों के मार्ग डायवर्ट किए गए। हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को लाइव अपडेट के अनुसार, एयरपोर्ट पर पहुंचने की सलाह दी गई है।Aaj Ka Mausam Live Update: पटना में बढ़ी ठंड
पटना में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी पछुआ हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 1-2 डिग्री तक गिर सकता है। खासकर सुबह और देर रात विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर तक सीमित रहने की संभावना है, जिससे हालात और कठिन हो सकते हैं।Aaj Ka Mausam Live Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड
छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड जारी है, जहां उत्तरी और मध्य हिस्सों में ठिठुरन बढ़ गई है। सरगुजा और मैनपाट में ओस जमकर बर्फ बन गई, मैनपाट में रात का तापमान 2 डिग्री तक गिर गया। कई शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री कम दर्ज हुआ, अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा (4.8 डिग्री), जबकि जगदलपुर में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में शीतलहर की संभावना जताई है, हालांकि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री बढ़ने से ठंड में कुछ राहत मिल सकती है।Aaj Ka Mausam Live Update: राजस्थान में बारिश की संभावना
राजस्थान में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 31 दिसंबर को राज्य के 11 जिलों में वर्षा हो सकती है, जबकि 1 जनवरी को घने कोहरे और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसी बीच आज सुबह अलवर, भरतपुर और शेखावाटी क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा, जिससे कई इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही।Aaj Ka Mausam Live Update: सोमवार को कांपा पटना
सोमवार को बिहार में ठंड का असर साफ दिखा। पटना में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री और अधिकतम 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान विक्रमगंज में 17.7 डिग्री रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान फारबिसगंज में 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। फारबिसगंज का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री और नालंदा में न्यूनतम 9.1 तथा अधिकतम 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।Aaj Ka Mausam Live Update: नए साल पर बिहार में कैसा रहेगा मौसम
नए साल की शुरुआत में बिहार में ठंड और तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक घना कुहासा, बादल और भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया है। पटना समेत आठ जिलों में पांच दिनों तक धूप नहीं निकलेगी, जबकि पूर्णिया में विजिबिलिटी 600 मीटर तक सीमित रही। आने वाले दिनों में कई इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाने और न्यूनतम तापमान गिरने से कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की आशंका है। विशेषज्ञों के अनुसार, जब तक पछुआ हवाएं धीमी नहीं होतीं और पश्चिमी विक्षोभ कमजोर नहीं पड़ता, ठंड से राहत मिलना मुश्किल है।Aaj Ka Mausam Rain Alert: नए साल पर बिहार में भी होगी बारिश
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 3 जनवरी तक कोहरे और कोल्ड-डे से राहत मिलने की संभावना कम है। इस बीच 2 और 3 जनवरी को कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों में अररिया सबसे ठंडा जिला रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज हुआ। नालंदा में 9.1 डिग्री और राजगीर में 8.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में ठंड की गंभीरता को दर्शाता है।Aaj Ka Mausam Live Update: बिहार के 29 जिलों में कोल्ड डे
बिहार में ठंड और कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। पटना समेत कई जिलों में शीत लहर जैसी स्थिति बनी हुई है और मौसम विभाग ने 29 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट की संभावना है, जिससे दिन और रात दोनों समय ठिठुरन और बढ़ सकती हैMP School Closed Today: मध्यप्रदेश में ठंड से स्कूलों की छुट्टी
मध्यप्रदेश में तेज ठंड को देखते हुए प्रदेशभर के सभी स्कूलों में 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक विंटर वेकेशन घोषित किया गया है, जिससे UKG से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं बंद रहेंगी।Aaj Ka Mausam Live Update: मध्यप्रदेश में बढ़ी ठंड
मध्यप्रदेश में ठंड और कोहरे का असर लगातार बढ़ रहा है। शहडोल के कल्याणपुर में तापमान 3.8 डिग्री तक गिर गया, जबकि पचमढ़ी, शाजापुर और रायसेन जैसे जिलों में ओस जमने लगी है। उत्तरी हिस्सों में घने कोहरे के कारण भोपाल, इंदौर और उज्जैन आने वाली कई ट्रेनें देर से चल रही हैं।Aaj Ka Mausam Live Update: दिल्ली में बारिश की संभावना
दिल्ली में सर्दी अपने चरम पर पहुंचने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार आज, 30 दिसंबर की शाम से आसमान में बादल छा जाएंगे और 31 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान लगभग 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तापमान में गिरावट और बारिश के चलते गलन और ठंड का असर और ज्यादा महसूस होगा।बाराबंकी में CNG कार में आग लगने से शख्स की जिंदा जलकर मौत, घर से महज 2 किलोमीटर दूर हुआ हादसा
CJP Protest: 'पहली बार जेल का खाना खाएंगे', हिरासत में लिए जाने के बाद बोले वकील, VIDEO हो रहा जमकर वायरल
'हार की खीझ जनता पर क्यों उतार रहे', कांग्रेस-AAP पर बरसीं रेखा गुप्ता, CJP को बताया राहुल-केजरीवाल की B-टीम
वाराणसी में 11 से 26 अक्टूबर तक बंद रहेंगी मीट-मछली की दुकानें, जानें वजह
मुंबई में Zepto स्टोर मैनेजर महिला कर्मचारियों से करता था छेड़छाड़, MNS वालों ने कर दी...
© 2026 Times Horizon Private Limited
