अगस्त भर झूम-झूमकर बरसे मेघ; उत्तर से दक्षिण तक भीगी जमीन, कई राज्यों में जलप्रलय जैसे हालात
वहीं, पंजाब, हरियाणा, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप और विदर्भ के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग की ताजी रिपोर्ट के मुताबिक, 30 अगस्त तक कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात क्षेत्र, केरल और तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। विशेष रूप से आज गुजरात क्षेत्र में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के विभिन्न हिस्सों में भी भारी वर्षा का क्रम जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा, 30 से 31 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश में और 30 अगस्त से 2 सितंबर, 2025 के बीच उत्तराखंड में कई स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की आशंका जताई गई है।
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: बिहार में येलो अलर्ट
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: गुजरात में भी भारी बारिश की चेतावनी
गुजरात में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, कुछ जिलों में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: पहाड़ों पर भारी बारिश की संभावना
उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4-5 दिनों तक भारी वर्षा की संभावना है, साथ ही जम्मू, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज बहुत भारी वर्षा की संभावना है।आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: पश्चिम बंगाल में भारी बरसात
आईएमडी ने शनिवार को वर्षा के अनुकूल हवा चलने और बंगाल की खाड़ी से उमस बढ़ने के कारण सोमवार सुबह तक राज्य के उप-हिमालयी जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण बंगाल के जिलों में आने वाले एक सप्ताह यानी पांच सितंबर तक कुछेक स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी।आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: पंजाब में भारी बारिश के कारण राजस्थान की कई ट्रेनें रद्द
पंजाब में हुई भारी बारिश के कारण राजस्थान की कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के जम्मू मंडल में कठुआ-माधोपुर स्टेशनों के बीच पुल संख्या 17 पर तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई है, जिससे रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके चलते 31 अगस्त को बाड़मेर-जम्मूतवी (गाड़ी संख्या 14661), जम्मूतवी-बाड़मेर (14662), भगत की कोठी-जम्मूतवी (14803), जम्मूतवी-भगत की कोठी (14804), अजमेर-जम्मूतवी (12413), जम्मूतवी-अजमेर (12414), जम्मूतवी-साबरमती (19224) और साबरमती-जम्मूतवी (19223) ट्रेनें रद्द रहेंगी।आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: IMD ने जारी किया वेदर अलर्ट
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: यूपी दैनिक मौसम पूर्वानुमान
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: दिल्ली में यमुना नदी का बढ़ा जलस्तर
दिल्ली में पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर शनिवार सुबह 9 बजे 205.22 मीटर तक पहुँच गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर के बहुत करीब है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जल स्तर और बढ़ने का अनुमान है। इसके मद्देनजर सभी संबंधित एजेंसियों को बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने और आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय बाढ़ कक्ष के एक अधिकारी के अनुसार, नदी का जलस्तर मुख्यतः वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण बढ़ रहा है। बाढ़ नियंत्रण विभाग की जानकारी के अनुसार, हथिनीकुंड बैराज से लगभग 46,968 क्यूसेक और वजीराबाद बैराज से 44,970 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पुराना रेलवे पुल यमुना नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरों पर नजर रखने के लिए एक प्रमुख अवलोकन बिंदु माना जाता है।आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: गुजरात के आणंद में भारी बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में जलभराव
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: गुजरात के साबरकांठा के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण कारें पूरी तरह डूब गईं
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: राजस्थान में जारी हुए अलर्ट
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: यहां रहेगी आकस्मिक बाढ़ की संभावना
अगले 24 घंटों के दौरान कुछ विशिष्ट मौसम उपमंडलों, जिग्रहण क्षेत्रों और उनके आसपास के इलाकों में मध्यम से उच्च स्तर की आकस्मिक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश में चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, शिमला और सिरमौर जिलों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। वहीं उत्तराखंड में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में भी फ्लैश फ्लड की आशंका व्यक्त की गई है। प्रशासन को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: फरीदाबाद में आज का तापमान
फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तामपमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा।आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: गुरुग्राम में आज का तापमान
गुरुग्राम का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं अधिकतम तामपमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा।आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: गाजियाबाद में आज का तापमान
गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: नोएडा में आज का तापमान
नोएडा में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक जा सकता है।आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: यमुना नदी उफान पर
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। आगामी 24 घंटों के लिए बागेश्वर, चमोली, देहरादून और रुद्रप्रयाग जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका के मद्देनज़र 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है। इसके अलावा, चंपावत, हरिद्वार, पिथौरागढ़, उधमसिंह नगर और उत्तरकाशी जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' घोषित किया गया है।आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: शहरों का तापमान
भारत के प्रमुख शहरों का तापमान (अधिकतम / न्यूनतम):- दिल्ली: 31°C / 25°C
- मुंबई: 28°C / 27°C
- कोलकाता: 30°C / 27°C
- चेन्नई: 35°C / 28°C
- लखनऊ: 31°C / 26°C
- रांची: 27°C / 23°C
- पटना: 31°C / 28°C
- देहरादून: 27°C / 23°C
- भोपाल: 29°C / 24°C
- जयपुर: 31°C / 26°C
- हैदराबाद: 28°C / 23°C
आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: एमपी में मौसम का हाल
मध्य प्रदेश में भी बारिश का सिलसिला जारी है। आज धार, खरगोन, बेतुल, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, हर्दा, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा और बुरहानपुर जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलभराव और आवागमन में दिक्कतें आ सकती हैं।आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: बिहार में मौसम का मिजाज
बिहार में आज मॉनसून की बारिश एक बार फिर परेशान कर सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिम चंपारण, गोपालगंज और भागलपुर जैसे जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: यूपी में कैसा रहेगा आज का मौसम
उत्तर प्रदेश में आज फिर से बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में झमाझम बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है। वर्तमान में यूपी के 17 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं, जिनमें प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, शाहजहांपुर, उन्नाव, मिर्जापुर, गोंडा, बलिया, बहराइच, कानपुर नगर आदि शामिल हैं।आज का मौसम, Aaj ka Mausam 30 August 2025 LIVE: दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में बीते दिन हुई बारिश ने उमस से राहत दी है। मौसम विभाग ने आज 30 अगस्त को भी भारी बारिश की चेतावनी दी है। पूर्वी दिल्ली, मध्य दिल्ली, दक्षिण-पूर्व दिल्ली और शाहदरा जैसे क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी के अन्य इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है, जिससे दिनभर का मौसम भीगा-भीगा रह सकता है।Delhi News: नेहरू प्लेस में अब नहीं लगेगी रेहड़ी-पटरी! पूरा डिस्ट्रिक्ट सेंटर ‘नो-हॉकिंग’ और ‘नो-वेंडिंग जोन’ घोषित
यूपी पंचायत चुनाव पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, OBC आरक्षण और चुनाव की टाइमलाइन पर टिकी नजरें
दो बहनों का झगड़ा...पिता ने मार डाली अपनी ही बेटी, सतारा में दिल दहला देने वाली वारदात, पुलिस सुलझा रही गुत्थी
पूर्वी दिल्ली को यमुना पार कराने में फेल हुआ बारापुला फेज-3! रोज लग रहा लंबा जाम, अब बदला जाएगा डिजाइन
Begusarai News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट, बस स्टैंड के पास 3 लोगों को लगी गोली, फायरिंग से दहला इलाका
© 2026 Times Horizon Private Limited
