LIVE
उत्तर भारत में कोल्ड वेव का अलर्ट, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी का मौसम
पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी का असर अब साफ तौर पर मैदानी क्षेत्रों में दिखने लगा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर, गलन भरी सर्दी और घने से अति घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन बेहद अहम रहने वाले हैं, क्योंकि तापमान में और गिरावट के साथ यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं आपके शहर के मौसम का हाल और रखते हैं पल पल की लाइव अपडेट्स।
IMD ने कश्मीर से लेकर बिहार तक कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है, जिससे ट्रेनें लेट चल सकती हैं और कई प्रमुख रूट्स की फ्लाइट्स रद्द होने की आशंका है। 3 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी की संभावना है, वहीं 3 से 6 जनवरी के बीच हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में तेज शीतलहर व कोल्ड डे जैसे हालात बन सकते हैं। दूसरी ओर, तमिलनाडु में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पूर्वोत्तर, महाराष्ट्र और गुजरात में भी कोहरे के बढ़ने का अनुमान है। आइए देखें लाइव अपडेट्स।
JAN 03, 2026 19:13 IST
Aaj ka Mausam 3 January 2026 LIVE : जम्मू-कश्मीर में कहां कितना तापमान
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री, पहलगाम में माइनस 6 डिग्री और गुलमर्ग का माइनस 7 डिग्री, जम्मू शहर में 6 डिग्री, बनिहाल में माइनस 2, भद्रवाह में माइनस 2 डिग्री और कटरा शहर में 6, बटोटे का 2 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने से कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा।
JAN 03, 2026 15:20 IST
JAN 03, 2026 15:20 IST
JAN 03, 2026 15:19 IST
JAN 03, 2026 13:20 IST
Aaj ka Mausam 3 January 2026 LIVE: राजस्थान के अनेक इलाके शीतलहर की चपेट में
राजस्थान के अनेक इलाकों में नए साल के पहले हफ्ते में जारी कड़ाके की ठंड के बीच बीते 24 घंटे में अनेक इलाकों में शीतलहर दर्ज की गई और शनिवार सुबह अनेक जगह घना कोहरा छाया रहा। मौसम केंद्र जयपुर ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं-कहीं शीतलहर चली। साथ ही पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं घना एवं अत्यधिक घना कोहरा रहा। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में (23 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में (2.8 डिग्री सेल्सियस) रहा। मौसम केंद्र ने बताया कि राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने तथा बीकानेर, जयपुर एवं भरतपुर संभाग के कुछ भागों में कुछ दिन सुबह घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। साथ ही न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है।
JAN 03, 2026 13:17 IST
Aaj ka Mausam 3 January 2026 LIVE: न्यूनतम तापमान का हाल
अगले दो दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में रात/सुबह के तापमान में लगभग 2–3°C की धीरे-धीरे गिरावट होने की संभावना है, जिसके बाद अगले पांच दिनों तक कोई बड़ा परिवर्तन नहीं दिखेगा। इसी तरह, मध्य भारत में आने वाले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2–4°C तक कमी आ सकती है और उसके बाद तीन दिनों तक विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है। पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों तक तापमान लगभग स्थिर रहेगा, लेकिन उसके बाद अगले तीन दिनों में 2–3°C तक धीरे-धीरे गिरावट हो सकती है और फिर कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। गुजरात में आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2–3°C तक बढ़ सकता है और उसके बाद चार दिनों तक स्थिति लगभग स्थिर रहने की संभावना है। देश के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान में फिलहाल उल्लेखनीय बदलाव की उम्मीद नहीं है।
JAN 03, 2026 12:11 IST
Aaj ka Mausam 3 January 2026 LIVE: पहाड़ों की बर्फबारी का असर एनसीआर पर
उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्रों में साफ दिखाई देने लगा है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ठिठुरन भरी ठंड के साथ तेज हवाओं ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया है। तापमान में गिरावट के साथ ही सुबह और रात के समय सर्द हवाओं का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है। मौसम में आए इस बदलाव का सकारात्मक असर वायु गुणवत्ता पर भी पड़ा है और एनसीआर के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में सुधार दर्ज किया गया है।
JAN 03, 2026 11:12 IST
Aaj Ka Mausam Live Update: मध्य प्रदेश के मौसम का हाल
मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड कुछ कम हुई है, लेकिन घना कोहरा बना हुआ है। भोपाल, सीहोर, रायसेन, शाजापुर और धार में सुबह देर तक कोहरा छाया रहा, सीहोर में विजिबिलिटी मात्र 20 मीटर रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक कोहरा रहेगा, जिसके बाद तेज सर्दी का दौर शुरू होगा। दिसंबर में बारिश नहीं हुई और कई जिलों में 15-16 दिन तक शीतलहर चली। जनवरी में भी 15 से 20 दिन तक शीतलहर रहने की संभावना है, जबकि ग्वालियर में हल्की बारिश हुई और भोपाल-इंदौर में भी बारिश के आसार हैं।
JAN 03, 2026 09:40 IST
Aaj Ka Mausam Live Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड
छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे में रात का तापमान 2-3 डिग्री गिरने से ठंड बढ़ सकती है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोन सर्कुलेशन के असर से कुछ जगहों पर हल्की बारिश व कोहरा संभव है। पिछले 24 घंटों में जगदलपुर में अधिकतम तापमान 29.8°C और अंबिकापुर में न्यूनतम 8.4°C दर्ज हुआ। ठंड के कारण अंबिकापुर में नए साल की रात एक बुजुर्ग की मौत हुई, जो इस सीजन का दूसरा मामला है।
JAN 03, 2026 08:31 IST
Aaj Ka Mausam Live Update: हिमाचल में बर्फबारी और शीतलहर का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। दिसंबर 2025 में मात्र 0.1 मिमी बारिश हुई, जो 1902 के बाद छठी बार सबसे कम है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोलन, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और चंबा में बारिश हुई, जबकि लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कोकसर जैसे ऊंचे इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई। कसौली में 16 मिमी बारिश और कोकसर में 10 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। बर्फबारी से तापमान में 2 से 5 डिग्री की गिरावट आई, शिमला में 10 डिग्री और बजौरा में अधिकतम 20 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने 6 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है, साथ ही बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और सिरमौर में शीतलहर व कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
JAN 03, 2026 08:27 IST
Aaj Ka Mausam Live Update: केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी
उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में नए साल की शुरुआत भारी बर्फबारी के साथ हुई है। मंदिर परिसर और आसपास का इलाका मोटी बर्फ की चादर से ढक गया है। शुक्रवार दोपहर से लगातार हो रही बर्फबारी ने ठंड को और तेज कर दिया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कड़ाके की ठंड और बर्फ जमाव के कारण धाम में चल रहे सभी काम धीमे पड़ गए हैं।
JAN 03, 2026 08:23 IST
Aaj Ka Mausam Live Update: बिहार के 38 जिलों में कोहरे का अलर्ट
बिहार में ठंड और घने कोहरे का असर जारी है। पटना, समस्तीपुर और जहानाबाद सहित सभी 38 जिलों में कोहरे का अलर्ट है। समस्तीपुर 4.4 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि पछुआ हवाओं ने ठंड बढ़ा दी। पूसा कृषि विश्वविद्यालय ने 7 जनवरी तक इसी तरह के मौसम का अनुमान जताया है। राहत यह है कि आज कोल्ड डे जैसी स्थिति नहीं होगी, हालांकि सुबह-रात कोहरे का असर ज्यादा रहेगा और न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट संभव है।
JAN 03, 2026 07:53 IST
Aaj Ka Mausam Live Update: NCR में AQI हुआ कम
वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बाद दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण स्तर में सुधार देखा जा रहा है। तेज हवाओं के असर से हवा की गुणवत्ता पहले से बेहतर हुई है। गुरुग्राम और नोएडा में भी एक्यूआई स्तर करीब 200 के आसपास दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को राहत मिली है।
JAN 03, 2026 07:35 IST
Aaj Ka Mausam Live Update: यूपी में मौसम का क्या है हाल
उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। सुबह-शाम कोहरे की परत से दृश्यता बेहद कम हो रही है, कई जगहों पर तो विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई है। मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी संभागों में घने से अत्यंत घने कोहरे की चेतावनी दी है। शनिवार, 3 जनवरी को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कोहरा और शीतलहर जारी रहेगी, जिससे जनजीवन प्रभावित है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने का अनुमान है।
JAN 03, 2026 07:34 IST
Aaj Ka Mausam Live Update: लखनऊ का मौसम
लखनऊ में शनिवार को गलन बढ़ी है। शुक्रवार से शनिवार के बीच तापमान में 5.5 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई, जिससे ठंड तेज हो गई। न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री और अधिकतम 14.6 डिग्री रहा, जबकि आर्द्रता 92 प्रतिशत रही। कोहरा छंटने से विजिबिलिटी 1 किमी से अधिक रही। स्कूलों में अगले तीन दिन छुट्टी रहेगी और 5 से 7 जनवरी तक कोहरा नहीं रहेगा। आज अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 9 डिग्री रहने का अनुमान है।
JAN 03, 2026 07:25 IST
Aaj Ka Mausam Live Update: MP का मौसम
मध्यप्रदेश में रात की कड़ाके की ठंड कुछ कम हुई है, लेकिन घना कोहरा छाया हुआ है। शुक्रवार को आधे प्रदेश में कोहरे का असर रहा और 15 शहरों में दिन का तापमान 24 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक घना कोहरा रहेगा, जिसके बाद तेज सर्दी का दौर शुरू होगा। दिसंबर में बारिश नहीं हुई और भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में 15-16 दिन तक शीतलहर चली। जनवरी में भी 15 से 20 दिन तक शीतलहर रहने की संभावना है, जबकि ग्वालियर में हल्की बारिश हुई और भोपाल-इंदौर में भी बारिश के आसार हैं।
JAN 03, 2026 07:23 IST
Aaj Ka Mausam Live Update: बिहार में अलर्ट
बिहार में आज शनिवार को घने कोहरे का असर रहेगा। हिमालय से सटे तराई और पश्चिमी सीमावर्ती जिलों में सुबह दृश्यता बेहद कम रहने की संभावना है। इसी कारण 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर व पूर्णिया सहित अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
JAN 03, 2026 06:38 IST
School Closed Today News: पटना में ठंड के कारण स्कूल बंद
ठंड की तीव्रता को देखते हुए पटना के DM त्यागराजन ने राजधानी के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों में प्री-स्कूल से लेकर कक्षा 5 तक की पढ़ाई 5 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। वहीं कक्षा 6 और उससे ऊपर के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय और महाविद्यालय का समय बदलकर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक कर दिया गया है। यह निर्देश, जो पहले 2 जनवरी तक लागू था, अब बढ़ाकर 5 जनवरी तक कर दिया गया है।
JAN 03, 2026 06:21 IST
Aaj Ka Mausam Live Update: दिल्ली में बढ़ी सिहरन
दिल्ली-एनसीआर में ठंड का असर तेज है, हल्की हवाओं से सिहरन बढ़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 5 जनवरी तक कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी, न्यूनतम तापमान 4-6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रह सकता है। अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा सुबह-शाम परेशानी बढ़ाएगा, जबकि प्रदूषण से राहत की उम्मीद नहीं है और एक्यूआई 350-400 के बीच बहुत खराब श्रेणी में बना रहेगा।
JAN 03, 2026 06:21 IST
Aaj Ka Mausam Live Update: राजस्थान का मौसम
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में बारिश हुई, जिससे न्यूनतम तापमान बढ़ा है। प्रतापगढ़ में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और सिरोही में न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अगले दिनों में घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी 100 मीटर से कम रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 4 से 6 जनवरी के बीच न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है और शीतलहर का असर बढ़ेगा।
