'दितवाह' कराएगा भारी बारिश, दक्षिण भारत में आया अलर्ट; जानें आपके शहर में मौसम का क्या है हाल
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: चक्रवात दितवाह के प्रभाव में नागपट्टिनम जिले के वेधरण्यम इलाके में सेंटर होने की वजह से, वेदारण्यम के पास कोडियाकराई बीच एरिया में तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। इस वजह से, पूरा कोडियाकराई इलाके में बादल छाए हुए हैं।
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: उत्तर प्रदेश का 2 दिन का मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: बहु मौसम संबंधी चेतावनी
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: तमिलनाडु के लिए बारिश की चेतावनी
आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: चक्रवाती तूफान दितवाह का अलर्ट
दिल्ली में दिसंबर की शुरुआत के साथ बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में सुबह-शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में भी कमी दर्ज की जा रही है। लेकिन दिन में खिलने वाली धूप से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलने लगी है। लुढ़कते हुए तापमान को देखते हुए आसार हैं कि दिल्ली में दिसंबर की शुरुआत के साथ ही भीषण सर्दी पड़ेगी।राजस्थान के किस जिले में सबसे कम तापमान
राजस्थान के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। सबसे कम न्यूनतम तापमान शेखावटी क्षेत्र का है, जो 8 से 9 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। अन्य जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे उपर बना हुआ है। आगामी दिनों में तापमान के और कम होने की संभावना जताई जा रही है।जयपुर का एक्यूआई खराब श्रेणी में पहुंचा
पिंक सिटी के नाम से विश्व प्रसिद्ध जयपुर शहर की आबोहवा खराब हो गई है। शहर का एक्यूआई खराब श्रेणी में पहुंच गया है। स्थिति को देखते हुए इसके बहुत खराब श्रेणी में पहुंचने के आसार बढ़ने लगे हैं। 28 नवंबर की रिपोर्ट के जयपुर का एक्यूआई 188 था, जो 29 नवंबर को बढ़कर 223 पहुंच गया है।Delhi AQI Update: दिल्ली का एक्यूआई 350 से कम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण बढ़ता ही जा रही है। सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, आज शहर का एक्यूआई 12 बजे की रिपोर्ट में 321 दर्ज किया गया है, जो बेहद खराब श्रेणी में है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: मध्य प्रदेश में लुढ़का पारा
पिछले एक सप्ताह से मध्य प्रदेश में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही थी, लेकिन गुरुवार-शुक्रवार की रात में पारा अचानक गिर गया। एक ही रात में तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की कमी दर्ज हुई। मौसम विभाग के अनुसार, शहडोल के कल्याणपुर में सबसे कम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, छतरपुर के नौगांव में 6.5 डिग्री, रीवा में 6.8 डिग्री, उमरिया में 6.9 डिग्री, खजुराहो में 7.8 डिग्री, मलाजखंड में 8.6 डिग्री, दतिया में 9 डिग्री, मंडला में 9.3 डिग्री और राजगढ़ में 9.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दितवाह को लेकर क्या है ताजा अपडेट
दक्षिण भारत में दितवाह चक्रवात को लेकर चेतावनी जारी की गई है। आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और तमिलनाडु में इस तूफान से नुकसान की आशंका जताई जा रही है। यहां क्लिक कर पढ़िए दितवाह चक्रवात के बारे में।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में क्या है मौसम का हाल
राजस्थान में बारिश के बाद शनिवार से ठंडक में तेजी आने की संभावना है। भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद सहित पांच जिलों में शनिवार और रविवार को घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। 1 दिसंबर से उत्तरी हवाओं के प्रभाव के कारण प्रदेश में शीतलहर शुरू होगी। वहीं, 2 दिसंबर को सीकर, चूरू, झुंझुनूं और नागौर जिलों के लिए कोल्ड-वेव का येलो अलर्ट घोषित किया गया है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: कैसा है बिहार का मौसम
पछुआ हवाओं के असर से बिहार के कई जिलों में ठंडक बढ़ गई है। शनिवार की सुबह पटना, बेतिया, गोपालगंज सहित 10 से अधिक जिलों में घना कोहरा छाया रहा। बेगूसराय में बादलों की मौजूदगी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में औरंगाबाद सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिसंबर से ठंड और तेज होगी तथा राज्य के छह शहरों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दितवाह का कहां पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
दितवाह के प्रभाव से अगले दो दिनों में तमिलनाडु कई जिलों में भारी से बेहद भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। रामनाथपुरम, डेल्टा जिले, नागपट्टिनम, चेन्नई, तिरुवल्लुर, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम और रानीपेट जैसे जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन इलाकों में अगले 48 घंटों तक मौसम बेहद खराब रह सकता है और जलभराव तथा बाढ़ जैसी स्थितियां उत्पन्न होने की आशंका है।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: MP का मौसम
मध्यप्रदेश में ठंड ने एक बार फिर करवट बदल ली है। गुरुवार और शुक्रवार की रात जबलपुर, ग्वालियर सहित प्रदेश के 12 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। वहीं इंदौर, भोपाल और उज्जैन समेत कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: यूपी का मौसम
उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में गलन भरी ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह और शाम के समय ठिठुरन का असर ज्यादा महसूस हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है। अगले एक-दो दिनों में तापमान तेजी से गिरने और कोहरे में बढ़ोतरी की संभावना है। पश्चिमी यूपी से लेकर कानपुर तक न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज होगी। गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, मेरठ, इटावा, अलीगढ़, मथुरा और गाजीपुर में न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में धूप निकलेगी, लेकिन ठंडी हवाएं सर्दी का एहसास कराती रहेंगी।आज का मौसम, Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड दस्तक देने लगी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से रविवार तक हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा और न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा, जबकि अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहा।JNU में यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बड़ी कार्रवाई, कांग्रेस सांसद प्रो. बिमोल अकोइजम नौकरी से बर्खास्त
कोलकाता में महालया का महा आयोजन, 10 हजार ढाकियों की थाप, 3 हजार महिलाओं के शंखनाद और ड्रोन शो से उत्सव होगा बेमिसाल
Faridabad News: बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद शुरू हुआ विवाद, 25 वर्षीय बाउंसर की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या
Delhi News: 10 लाख रुपये की उधारी के विवाद में हुई थी शख्स की हत्या, 2021 से फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
Punjab News: सरकारी स्कूलों में PTM के दौरान माताओं के वीडियो बनाने के निर्देश पर विवाद, AAP सरकार पर चुनाव से पहले प्रचार करने का आरोप
© 2026 Times Horizon Private Limited
