देशभर में मौसम का मिजाज नर्म; कई राज्यों में बारिश के आसार, गर्मी से राहत की उम्मीद
वहीं, मौसम का रुख बदलने से भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है। स्काईमेट की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में दक्षिण भारत के कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा में तेज बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, पूर्वोत्तर में ओडिशा, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मुंबई और गुजरात के कई क्षेत्रों में बारिश पहले ही दर्ज की जा चुकी है और मौसम विभाग के मुताबिक, यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। बदलते मौसम के साथ सतर्कता बनाए रखना आवश्यक है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां तेज बारिश और ओलावृष्टि का खतरा है।
गोरखपुर में भारी बारिश और तेज़ हवाएं
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में भारी बारिश और ओलावृष्टि
दिल्ली में आज बारिश की संभावना
दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.4 डिग्री अधिक है। आईएमडी ने गुरुवार और शुक्रवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान जताया है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 63 प्रतिशत थी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।यूपी में अगले तीन दिन मौसम विभाग का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में गुरुवार से तीन दिन तक गरज के साथ बारिश और बूंदाबांदी का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान जताया और बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट की संभावना जताई, जिससे उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।राजस्थान में गर्मी और बारिश का मिलाजुला मौसम
राजस्थान में कुछ स्थानों पर बीते चौबीस घंटे में बारिश हुई जबकि बाकी जगह तेज गर्मी पड़ रही है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, गुरुवार सुबह तक, बीते चौबीस घंटे के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा रेवदर (सिरोही) में 53 मिलीमीटर हुई। बाकी इलाकों में तेज गर्मी जारी है और बीकानेर संभाग में कहीं कहीं ऊष्ण रात्रि दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीकानेर में 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मुंबई में आज का तापमान
मुंबई में आज का न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है जबकि अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री तक जा सकता है।दिल्ली के सफदरजंग में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान
हिमाचल प्रदेश का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक आज हिमाचल प्रदेश के चम्बा , कांगड़ा , कुल्लू , मंडी , शिमला और सिरमौर में हल्की से मध्यम बरसात के साथ-साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है।बारिश के बाद असम के गुवाहाटी के कई इलाकों में जलभराव
बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
पूर्वी बिहार के 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
IMD पटना ने बिहार में 31 मई तक भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली की संभावना जताई है। पूर्वी बिहार के 12 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।नोएडा में आज का तापमान
नोएडा में आज का न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है जबकि अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री तक जा सकता है।असम के गुवाहाटी में हुई बारिश
राजस्थान के इन इलाकों में जारी हुआ येलो अलर्ट
उत्तराखंड का मौसम
उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में आज बादल छाए रहने और हल्की बरसात के आसार हैं। पर्वतीय इलाकों में तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है।राजस्थान में गर्मी का दौर
IMD जयपुर के मुताबिक, राज्य में अभी गर्मी का दौर जारी रह सकता है। हालांकि राजस्थान के कुछ भागों में आंधी के साथ-साथ मेघगर्जन की संभावना है।उत्तर प्रदेश बारिश की संभावना
यूपी के मौसम में अगले 3 से 4 दिन बदलाव जारी रह सकता है। इस दौरान बादल छाए रहने के साथ उमस महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने 29 से 31 मई तक प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी भाग में तेज हवाओं के साथ बरसात की संभावना जताई है।दिल्ली का मौसम
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 मई से दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में, तेज बरसात के साथ गरज-चमक और आंधी की संभावना जताई गई है।दिल्ली में किशोरी से गैंगरेप, मंदिर के पास हुई हैवानियत, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर पहुंचे थे दरिंदे
यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, 34 IAS अफसर इधर से उधर, 14 जिलों को मिले नए DM
ANTF Conference: नशे के कारोबार पर लगाम के लिए केंद्र और राज्यों की बड़ी बैठक आज , 36 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के ANTF प्रमुख होंगे शामिल
पुणे केतन अग्रवाल मर्डर में नया मोड़, पिता का बड़ा आरोप-मंगेतर सिया के परिजनों की भी है साजिश में भूमिका?
त्योहारों पर रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे, 23 सितंबर से शुरू होगी टिकट बुकिंग, देखें पूरी डिटेल
© 2026 Times Horizon Private Limited
