देशभर में मानसून का रुख तेज; बारिश बनी रहमत भी और आफत भी, दिल्ली में मानसून ने समय से पहले दी दस्तक
उधर, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है, जो आगामी दिनों में भी जारी रहने की संभावना है। मुंबई समेत महाराष्ट्र और गुजरात के कई हिस्सों में भी भारी बारिश का सिलसिला बना रहेगा, जिससे नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। स्काईमेट की रिपोर्ट के अनुसार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, असम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। दक्षिण भारत के राज्यों तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में मानसून की जोरदार बारिश आगे भी बनी रहेगी। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि पहाड़ी और मैदानी इलाकों में आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और बाढ़ जैसी आपदाओं का खतरा बढ़ सकता है। खासकर तराई और नदी किनारे बसे इलाकों में रहने वालों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
अलीगढ़ में भारी बारिश के बाद कई स्थानों में जलजमाव
यूपी के अलीगढ़ जिले में भारी बारिश हुई। बारिश के बाद कई स्थानों पर जलजमाव देखा गया। सड़के जलमग्न हो गई, जिसके कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित दिखी। घुटनों तक पानी भरा होने कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।दिल्ली में मानसून बारिश
रविवार शाम को दिल्ली के कई इलाकों में जमकर हुई बारिश। बारिश और तेज हवाओं के साथ मौसम सुहावना और ठंडा हो गया है। उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। आगामी दिनों में भी दिल्ली में झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में भारी बारिश के कारण चेनाब नदी का जलस्तर बढ़ा
#WATCH जम्मू-कश्मीर: रियासी जिले में चेनाब नदी पर स्थित सलाल बांध के द्वार, क्षेत्र में भारी बारिश के बाद जल स्तर बढ़ने के कारण खोल दिए गए हैं। pic.twitter.com/VTnyJqfJBL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2025
गाजियाबाद मेंं शुरू हुई बारिश
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश होने की संभावना जताई है। शाम होते ही शहर के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई है। मौसम सुहावना होने लगा है।आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: IMD ने जारी की बहु मौसम संबंधी चेतावनी
आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: दक्षिण-पश्चिम मानसून की अपडेट
आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: केरल में मानसून के आगमन, दिल्ली और पूरे देश में इसके आगे बढ़ने की पिछली तिथियां
आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: दिल्ली में मानसून ने समय से 9 दिन पहले दस्तक दी
मानसून ने इस बार दिल्ली में समय से 9 दिन पहले दस्तक दी है, जिससे पूरे क्षेत्र में मौसम में ताजगी और ठंडक घुल गई है। आज मानसून ने राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा और सम्पूर्ण दिल्ली को अपने प्रभाव में ले लिया है। इसके साथ ही अब संपूर्ण भारतवर्ष में मानसून सक्रिय हो चुका है, जिससे विभिन्न राज्यों में वर्षा की गतिविधियां तेज हो गई हैं और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी हुआ
आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: बिहार के इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट
आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: मध्य प्रदेश में बारिश की चेतावनी
मध्य प्रदेश में मानसून की बारिश ने जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने आज अलीराजपुर, टीकमगढ़, नीमच, सीहोर, धार, हरदा और बड़वानी जिलों में गरज-चमक के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: इन जगहों पर भारी वर्षा की चेतावनी
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के साथ-साथ उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भी भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं।आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: गाजियाबाद में आज का तापमान
गाजियाबाद में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: नोएडा में आज का तापमान
नोएडा में आज का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: लगातार बारिश के कारण अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ा
आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: हिमाचल प्रदेश में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: ओडिशा के मयूरभंज में लगातार भारी बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव हुआ
आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: करनाल, हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश
आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम
दिल्ली-एनसीआर में आज 29 जून को हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज़ आंधी-तूफान की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले दो दिनों में दिन और रात के समय बिजली की चमक और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं, जिससे मौसम सुहावना बन सकता है और गर्मी व उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: केरल में ऑरेंज अलर्ट
केरल में भारी वर्षा को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पथानामथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, मलप्पुरम और वायनाड जिलों में तेज बारिश की आशंका जताई गई है। मूसलधार बारिश के चलते कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: शहरों का तापमान
- दिल्ली: न्यूनतम 28°C, अधिकतम 36°C- मुंबई: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 29°C
- जयपुर: न्यूनतम 26°C, अधिकतम 31°C
- भोपाल: न्यूनतम 23°C, अधिकतम 30°C
- लखनऊ: न्यूनतम 27°C, अधिकतम 36°C
- पटना: न्यूनतम 28°C, अधिकतम 35°C
- चेन्नई: न्यूनतम 29°C, अधिकतम 36°C
- बेंगलुरु: न्यूनतम 21°C, अधिकतम 28°C
- शिमला: न्यूनतम 19°C, अधिकतम 23°C
- देहरादून: न्यूनतम 24°C, अधिकतम 28°C
- कश्मीर: न्यूनतम 13°C, अधिकतम 19°C
आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक की चेतावनी
पूर्वोत्तर भारत और ओडिशा में भी मानसूनी बारिश सक्रिय है। पुरी, भुवनेश्वर, संबलपुर, कोरापुट और कटक में 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। अगले 24 घंटे इन क्षेत्रों के लिए संवेदनशील बताए जा रहे हैं।आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: उत्तराखंड में वेदर अलर्ट
उत्तराखंड के पर्वतीय और कुछ मैदानी क्षेत्रों में मौसम ने रफ्तार पकड़ ली है। अगले 24 घंटे के भीतर कई इलाकों में भारी वर्षा का अनुमान है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ स्थानों पर अत्यधिक वर्षा हो सकती है।आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: बिहार में मौसम का मिजाज
बिहार में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले सप्ताह राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। 29 जून से 1 जुलाई के बीच तीव्र मौसमी गतिविधियों की चेतावनी दी गई है। पटना, भोजपुर, जहानाबाद, अरवल, बक्सर, लखीसराय, बेगूसराय, नालंदा और पश्चिमी चंपारण में आकाशीय बिजली गिरने और खराब मौसम की आशंका जताई गई है।आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: यूपी में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, जिससे पूरे राज्य में सुहावना मौसम बना हुआ है। पश्चिमी यूपी में काले बादलों ने डेरा डाल रखा है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी घंटों में तेज बारिश हो सकती है। लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई, शामली, मेरठ और अलीगढ़ समेत कई जिलों में बारिश की प्रबल संभावना बनी हुई है।आज का मौसम, 29 June 2025 IMD Weather Forecast LIVE: दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में रविवार के लिए गरज-चमक, आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले शनिवार को दोपहर बाद चली तेज हवाओं और हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया था। अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक यह सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे गर्मी से राहत मिलने के साथ-साथ वायु प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट आने की संभावना है।Ghaziabad Blast: लाजपत नगर में बड़ा हादसा, रावण के पुतले में पटाखे भरते समय जोरदार धमाका, तीन लोग झुलसे
Patna News: बिहार दारोगा भर्ती मेन्स रिजल्ट रद्द होने के बाद सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी, भारी पुलिस बल तैनात
Delhi News: 2020 दंगे और जामिया हिंसा मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, SIT जांच वाली सभी याचिकाएं खारिज
शिक्षक भर्ती मुद्दे पर राहुल गांधी ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, कहा- अभ्यर्थियों को डराने के बजाय बात सुने सरकार
पश्चिम बर्धमान में खदान का हिस्सा धंसने से हड़कंप, दो मजदूर बचाए गए, माइनिंग का काम बंद
© 2026 Times Horizon Private Limited
