LIVE
Aaj ka Mausam 29 January 2026 LIVE: IMD का भारी अलर्ट! कभी भी बदल सकता है मौसम; काले बादलों की कैद में आधा भारत
Aaj ka Mausam 29 January 2026 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है? मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: उत्तर भारत के आसमान पर एक बार फिर 'पश्चिमी विक्षोभ' (Western Disturbance) ने अपना डेरा डाल दिया है, जिससे मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। काले बादलों की आवाजाही के बीच मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी इलाकों में धूप की कमी के चलते कड़ाके की ठंड ने फिर से वापसी की है। जानें कैसा है आपके शहर के मौसम का हाल।
Aaj ka Mausam 29 January 2026 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Winter, Cold wave, Kohra IMD Alert Live News Today Updates: मैदानी इलाकों की बात करें तो उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ में तूफानी हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी बादल छाए रहेंगे, जिससे दिन के तापमान में भारी गिरावट आएगी। कोहरे और सर्द हवाओं के संगम से जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है। हालांकि हिमाचल के कुछ हिस्सों में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन अधिकांश उत्तर भारत में न्यूनतम पारा गिरने से सर्दी का अहसास और तीखा होगा। यहां देखते रहें मौसम से जुड़े लाइव अपडेट।
JAN 29, 2026 15:17 IST
Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार में बारिश का क्या होगा असर
बिहार में बारिश के बाद तापमान में हल्की गिरावट संभव है, खासकर न्यूनतम तापमान 1-2 डिग्री तक कम हो सकता है। इसका असर सुबह और रात की ठंड पर पड़ेगा। हालांकि कड़ाके की ठंड लौटने की संभावना कम है, लेकिन हल्की से मध्यम ठंड कुछ दिनों तक बनी रह सकती है।
JAN 29, 2026 14:41 IST
Lucknow Ka Mausam Live Updates: लखनऊ में कब साफ होगा मौसम
लखनऊ में मंगलवार रात से शुरू हुई बारिश बुधवार सुबह तक जारी रही, जिससे गलन लौट आई और बादल छाए रहे। गुरुवार से मौसम में हल्का सुधार की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिन तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, लेकिन 2 फरवरी से आसमान साफ हो जाएगा।
JAN 29, 2026 14:14 IST
Aaj Ka Mausam Live Updates: IMD ने बताया- खराब मौसम में क्या करें
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक पोस्ट कर यह चेतावनी दी है कि मौसम का मिजाज कभी भी बदल सकता है। इसके लिए IMD ने बिजली कड़कने या आंधी-तूफान की स्थिति में कुछ सरल नियमों का पालन करने की अपील की है। सबसे पहले, पेड़ों से दूर रहें क्योंकि बिजली अक्सर ऊंचे पेड़ों की ओर आकर्षित होती है, इसलिए तूफान के समय कभी भी पेड़ के नीचे खड़े न हों। यदि आप खुले मैदान में हैं तो जमीन पर लेटने से बचें और अपने पैरों के बल बैठकर शरीर को 'गेंद' की तरह सिमटा लें। साथ ही, जैसे ही चेतावनी मिले तुरंत किसी पक्की इमारत में शरण लें। इन सावधानियों का पालन करके आप प्राकृतिक आपदा के समय अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।
JAN 29, 2026 14:11 IST
Aaj Ka Mausam Live Updates: IMD की आई सलाह
https://x.com/Indiametdept/status/2016762851793523023
JAN 29, 2026 13:39 IST
JAN 29, 2026 12:04 IST
Delhi Ka Mausam Live Updates: जल्द ही आएगी बारिश की खेप
मौसम विभाग ने 30 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ के पहुंचने की चेतावनी जारी की है। इसके असर से दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दिन 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है।
JAN 29, 2026 11:25 IST
Delhi Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में कब बारिश होगी
दिल्ली में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, लेकिन 2 दिन बाद का। IMD ने 1 फरवरी को दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है। उसके पहले दिल्ली में बरसात के चांसेज कम हैं। आज घने बादलों के पीछे से सूरज लुकाछिपी करते हुए दिख सकता है।
JAN 29, 2026 11:22 IST
Aaj Ka Mausam Live Updates: छत्तीसगढ़ में बढ़ने वाली है ठंड
छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ने के आसार हैं। सरगुजा संभाग और आसपास के जिलों में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान 2-4 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 31.5°C और अंबिकापुर में न्यूनतम 11.0°C दर्ज हुआ, जहां कोहरा छाया रहा। रायपुर और आसपास भी सुबह से कोहरा रहा, दिन का तापमान करीब 31.1°C और रात का 15°C रहने का अनुमान है।
JAN 29, 2026 11:04 IST
Delhi Ka Mausam Live Updates: क्या दिल्ली में आज बारिश होगी?
दिल्ली में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश के बाद से ही सूरज बादलों के पीछे है। तापमान भी कुछ कम हुआ है लेकिन आज के लिए मौसम विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी किया है।
JAN 29, 2026 11:02 IST
Rajasthan Ka Mausam Live Updates: राजस्थान में कैसा है मौसम का हाल
राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि के बाद ठंड फिर तेज हो गई है। जयपुर मौसम केंद्र ने आज 10 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। शीतलहर से सीकर और अलवर समेत कई जिलों में तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई। बुधवार को पाली सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया। वहीं, 31 जनवरी से आंधी-बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है।
JAN 29, 2026 10:57 IST
Aaj Ka Mausam Live Updates: मध्य प्रदेश में बारिश के बाद घना कोहरा
मध्य प्रदेश में ओले और बारिश थमने के बाद ठंड और घना कोहरा बढ़ गया है। गुरुवार सुबह भोपाल, ग्वालियर समेत 20 से अधिक जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी कम रही और जनजीवन प्रभावित हुआ। ग्वालियर और दतिया में सबसे घना कोहरा दर्ज हुआ, जबकि पचमढ़ी 5.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।
JAN 29, 2026 10:54 IST
Aaj Ka Mausam Live Updates: बिहार का मौसम
बिहार में बुधवार की बारिश के बाद ठंड फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि पटना समेत अन्य जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 20-24 डिग्री और न्यूनतम 6-10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बगहा में तेज बारिश, बक्सर में बूंदाबांदी हुई, वहीं औरंगाबाद, बेतिया, सुपौल समेत कई जिलों में कोहरा और बादल छाए रहे। 7.4 डिग्री तापमान के साथ भागलपुर सबसे ठंडा जिला दर्ज किया गया
JAN 29, 2026 10:17 IST
Deoria Ka Mausam Live Updates: देवरिया में बढ़ी ठंड
उत्तर प्रदेश के देवरिया में ठंड से मिली राहत गुरुवार सुबह अचानक खत्म हो गई जब घना कोहरा और बर्फीली हवाओं ने पूरे जिले को अपनी चपेट में ले लिया। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि अधिकतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। एयर क्वालिटी इंडेक्स 140 पर रहा, जो मध्यम श्रेणी में आता है। करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने ठंडक और बढ़ा दी, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ।
JAN 29, 2026 10:00 IST
Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
आज दिल्ली में मौसम ठंडा और कोहरे से प्रभावित रहेगा। न्यूनतम तापमान लगभग 7–10°C और अधिकतम तापमान करीब 18°C तक रहने की संभावना है। सुबह घना कोहरा छा सकता है, जिसके चलते दृश्यता कम होगी और IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है
JAN 29, 2026 09:20 IST
Aaj Ka Mausam Live Updates: दिल्ली में मौसम का हाल
पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर प्रदेश में मौसम का रुख बदल गया है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है और कई इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई है। बुधवार को मध्यांचल और पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। इस बदलाव के बाद ठंड एक बार फिर बढ़ गई है। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण गलन भरी सर्दी महसूस की जा रही है। वहीं, घना कोहरा भी लौट आया है। आज प्रदेश के कई जिलों में कोहरे की चादर छाने की संभावना है और कुछ जगहों पर शीतलहर जैसी स्थिति बनी रह सकती है।
JAN 29, 2026 09:20 IST
Aaj Ka Mausam Live Updates: राजस्थान का मौसम
हालिया बारिश और ओलावृष्टि के बाद राजस्थान में मौसम फिर से ठंडा हो गया है। राज्य के कई हिस्सों में ठंडी हवाओं और घने कोहरे के चलते सुबह, शाम ही नहीं बल्कि दिन में भी ठिठुरन महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने गुरुवार को 10 जिलों में घना कोहरा छाने की चेतावनी दी है। साथ ही, कुछ क्षेत्रों में हल्की शीतलहर बने रहने की संभावना भी जताई गई है।
