देशभर में बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी किया मौसम का पूर्वानुमान
कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। पहाड़ी राज्यों (जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) में भी बारिश के आसार हैं। वहीं, 28 मई को महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, केरल, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है, जबकि पूर्वोत्तर राज्यों में बादल छाए रह सकते हैं। इसी दरमियान, सिक्किम, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में मौसम ने अजब सी करवट ले रखी है। ऐसे में आइए जानते हैं आज के मौसम की ताजा अपडेट्स।
झारखंड में बारिश का अलर्ट
IMD रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, "नॉर्थ वेस्ट बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जिसके कारण हमारे क्षेत्र में नमी की स्थिति बनी हुई है जिसके कारण बारिश की स्थिति बनी हुई है... आगामी 3-4 दिनों तक इसी तरह की स्थिति देखने को मिलेगी... राज्य के काफी हिस्सों में गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश देखने को मिलेगी... मॉनसून को लेकर अभी हमें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगाबिहार के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
एनसीआर में लोगों को सता रही गर्मी
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है। बुधवार, 28 मई की सुबह से ही आसमान साफ रहा और धूप तेज बनी रही। तापमान अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री तक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर बाद आसमान में बादल छाने की संभावना जताई गई है, हालांकि बुधवार को किसी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, 29 मई से क्षेत्र में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। तेज़ बारिश के साथ गरज-चमक और आंधी की संभावना जताई गई है।दिल्ली के आयानगर में रहा सबसे अधिक तापमान
राजस्थान में कहीं बारिश तो कहीं गर्मी
राजस्थान में बीते चौबीस घंटे में एक दो जगह हल्की बारिश दर्ज की गई जबकि बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा और भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बुधवार की सुबह तक, बीते चौबीस घंटे में राज्य में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई, लेकिन शेष राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक 15 मिलीमीटर बारिश अकलेरा (झालावाड़) में दर्ज की गई। इस दौरान बाकी हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर जारी रहा और कहीं कहीं ऊष्ण लहर अथवा ऊष्ण रात्रि दर्ज की गई। मंगलवार को दिन में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में भीषण गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा हालांकि कुछ भागों में आंधी, बादलों की गरज जैसी गतिविधियां भी हो सकती हैं।मध्य प्रदेश में 10 जून तक मानसून का आगमन
मध्य प्रदेश के 40 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और यह 31 मई तक रह सकता है। साथ ही, एमपी में 10 जून को मानसून के आने की संभावना है।पटना शहर के मौसम का पूर्वानुमान
राजस्थान के इन इलाकों में जारी येलो अलर्ट
नोएडा में आज का तापमान
नोएडा में आज का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है वहीं अधिकतम तामपमान 41 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।उत्तराखंड का मौसम
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में आज बारिश की संभावना जताई है। नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।मुंबई में बरसात का दौर
आगामी 24 घंटों में मुंबई और आसपास के उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे और अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने, तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश की संभावना है।राजस्थान का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के कई इलाकों में आंधी और बारिश की संभावना है। हालांकि, कई क्षेत्रों में तापमान बढ़ेगा। IMD जयपुर ने अगले तीन-चार दिनों तक गरज के साथ हल्की बरसात और आंधी की स्थिति बने रहने का अनुमान जताया है।बिहार में बरसात की संभावना
बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। IMD पटना ने अगले चार दिनों में तापमान में वृद्धि की संभावना व्यक्त की है, साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।यूपी में मौसम क हाल
यूपी में आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है। महीने के अंत में भी बारिश जारी रह सकती है। फिलहाल, कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम खुशनुमा बना हुआ है।दिल्ली का मौसम
हाल की बारिश के बाद दिल्ली में मौसम सुहावना बना हुआ है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।दिल्ली में किशोरी से गैंगरेप, मंदिर के पास हुई हैवानियत, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर पहुंचे थे दरिंदे
यूपी में चली तबादला एक्सप्रेस, 34 IAS अफसर इधर से उधर, 14 जिलों को मिले नए DM
ANTF Conference: नशे के कारोबार पर लगाम के लिए केंद्र और राज्यों की बड़ी बैठक आज , 36 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों के ANTF प्रमुख होंगे शामिल
पुणे केतन अग्रवाल मर्डर में नया मोड़, पिता का बड़ा आरोप-मंगेतर सिया के परिजनों की भी है साजिश में भूमिका?
त्योहारों पर रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! रेलवे ने बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे, 23 सितंबर से शुरू होगी टिकट बुकिंग, देखें पूरी डिटेल
© 2026 Times Horizon Private Limited
