LIVE
दिल्ली NCR में AQI अब भी 'गंभीर', उत्तर से मध्य राज्यों तक ठंड का कहर जारी; जानें आज के मौसम से जुड़ी अपडेट्स
Aaj ka Mausam 27 November 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज का मौसम कैसा है?, IMD की चेतावनी ) Live News Today Updates: दिल्ली में न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बुधवार को राजधानी में 2022 के नवंबर की यह सबसे सर्द सुबह दर्ज हुई। यूपी में भी सर्द पछुआ हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। बुधवार को श्रीनगर में भी सीजन की सबसे सर्द रात थी। यहां पारा माइन 3.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जम्मू-कश्मीर में 10 दिसंबर तक गलन वाली ठंड पड़ने की संभावना है।
Aaj ka Mausam 27 November 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड में आज मौसम कैसा है?) IMD Alert Live News Today Updates: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। यूपी, बिहार, झारखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आज भी ठंड का एहसास और बढ़ने की संभावना है। सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश की संभावना है। आज राजस्थान में भी कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है। जिससे ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का ताजा हाल इस प्रकार है:
NOV 27, 2025 18:42 IST
NOV 27, 2025 18:40 IST
NOV 27, 2025 16:54 IST
NOV 27, 2025 16:51 IST
NOV 27, 2025 15:36 IST
NOV 27, 2025 15:34 IST
NOV 27, 2025 15:34 IST
NOV 27, 2025 12:50 IST
दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई फिर 'गंभीर'
बढ़ती ठंड के बीच दिल्ली और आस-पास के शहरों में लोगों को जहरीली हवा से कोई राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को प्रदूषण के लेवल में थोड़ा सुधार होने के बाद, गुरुवार सुबह हवा की गुणवत्ता फिर से खराब हो गई। राष्ट्रीय राजधानी के ज्यादातर इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 350 और 400 के बीच दर्ज किया गया है, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आ गया है, जबकि वजीरपुर और बवाना फिर से 'गंभीर' श्रेणी में आ गए हैं। प्रदूषण के साथ-साथ बढ़ती ठंड और घने कोहरे के चलते लोगों की परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
NOV 27, 2025 10:51 IST
कश्मीर में गिर रहा तापमान
कश्मीर में ठंड और बढ़ गई तथा श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई जहां तापमान शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। घाटी में अधिकतर जगहों पर पारा शून्य से नीचे चला गया है।
NOV 27, 2025 10:16 IST
दिल्ली में आज सुबह 349 रहा AQI
दिल्ली में आज सुबह भी एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत एक्यूआई 349 दर्ज किया गया। इस दौरान कुछ इलाकों में एयर क्वालिटी 400 पार भी पहुंच गई। हवा की गुणवत्ता में हल्के सुधार के बाद बुधवार को ग्रैप 3 को हटा दिया गया है। हालांकि अभी भी ग्रैप-1 और 2 के प्रतिबंध लागू हैं।
NOV 27, 2025 10:14 IST
उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी की संभावना
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तापमान में तेजी से गिरावट देखी जा रही है। जिससे ठंड भी तेज हो गई है। तापमान में गिरावटे के चलते कई इलाकों में बर्फबारी की संभावना भी जताई जा रही है।
NOV 27, 2025 08:48 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: राजस्थान में आज बारिश की संभावना
एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में आज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अजमेर, जोधपुर और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छाने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। जिससे ठंड और भी बढ़ सकती है
NOV 27, 2025 07:43 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update:जम्मू-कश्मीर में कहां-कितना रहा तापमान
जम्मू-कश्मीर में बुधवार को गुलमर्ग और पहलगाम में तापमान शून्य से 4.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। बाकी शहरों के तापमान की बात करें तो जम्मू शहर का तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस, कटरा में 8.5 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 4.6 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
NOV 27, 2025 06:36 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात
बढ़ती सर्दी के साथ पहाड़ी इलाकों का मौसम गलन पैदा करने वाला हो रहा है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में बुधवार को इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई, जहां तापमान माइनस 3.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में तापमान और ज्यादा गिरेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में सर्दी का प्रकोप और अधिक होगा। 10 दिसंबर तक गलन महसूस कराने वाली ठंड पड़ेगी, हालांकि उसके साथ ही मौसम सर्द और शुष्क रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान माइनस 3.9 डिग्री से नीचे जा सकता है।
NOV 27, 2025 06:36 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: यूपी में सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ी
उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में ठंडी और शुष्क पश्चिमी/उत्तर-पश्चिमी हवा के कारण ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जतायी है। अगले 24 घंटों में तापमान में थोड़ी और गिरावट आ सकती है जिसके बाद तापमान कुछ बढ़ने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक सुबह के समय कुछ जगहों पर कोहरा छा सकता है। कोहरा हटने के बाद भी दिन में धुंध बनी रह सकती है।
NOV 27, 2025 06:36 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में 2022 के बाद नवंबर की सबसे ठंडी सुबह
दिल्ली में बुधवार को मौसम की सबसे ठंडी सुबह रही और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2022 के बाद से नवंबर में सबसे कम है। आईएमडी के अनुसार, मंगलवार को नौ डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज करने के बाद, दिल्ली का न्यूनतम तापमान मौसमी औसत से 3.3 डिग्री नीचे चला गया।
NOV 27, 2025 06:36 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update:दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को सुबह के समय मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
