LIVE
यूपी से केरल तक बरसेंगे बदरा, हिमाचल में रेड अलर्ट जारी; बाढ़ से भी जूझ रहे कई राज्य
Aaj ka Mausam 26 August 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: देशभर में मानसून सक्रिय बना हुआ है। देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। लेकिन बारिश के कारण लोगों का जीवन भी बहुत प्रभावित हो रहा है। बारिश के कारण कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिस वजह से यूपी, बिहार, असम जैसे राज्यों में निचले इलाके बाढ़ से जूझ रहे हैं। बारिश के कारण दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे जलभराव होने के कारण यातायात भी काफी प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर लंबा जम लग रहा है, वहीं राजस्थान में भी इन दिनों भारी बारिश के कारण कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
Aaj ka Mausam 26 August 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) Monsoon Flood, Cloud Burst, Hail Storm IMD Alert Live News Today Updates: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश की संभावना जताई गई है। सोमवार को भी कई हिस्से में बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा यूपी-बिहार में भी बारिश का अलर्ट जताया गया है। साथ ही कई हिस्सों में भारी बारिश और बिजली गिरने का भी अनुमान है। उत्तराखंड में भी चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर जैसे जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल में भी कई जिलों में भारी बारिश का आज रेड अलर्ट है। इसके अलावा एमपी, राजस्थान से लेकर केरल, तमिलनाडु, गुजरात जैसे राज्यों में भी बारिश की संभावना है। देश के अलग-अलग हिस्सों में आज मौसम का हाल इस प्रकार है:
AUG 26, 2025 19:27 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में कल का मौसम
दिल्ली में कल आसमान बादलों से ढका रहेगा। एक-दो बार बहुत हल्की से हल्की बारिश या गरज के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक कम, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री तक कम रहेगा। प्रमुख सतही हवाएं सुबह के समय दक्षिण-पूर्व दिशा से 12 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। दोपहर तक इनकी गति घटकर 20 किलोमीटर प्रति घंटे से कम हो जाएगी और शाम तथा रात में धीरे-धीरे घटकर 15 किलोमीटर प्रति घंटे से कम रह जाएगी।
AUG 26, 2025 19:26 IST
AUG 26, 2025 17:36 IST
AUG 26, 2025 16:33 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली यूनिवर्सिटी में जगह-जगह भरा पानी
दिल्ली में इन दिनों बारिश का दौर बरकरार है। इसके साथ ही, आज मंगलवार को राजधानी में जोरदार बरसात हो रही है, जिसके चलते दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैंपस में जगह-जगह पानी भर गया है।
AUG 26, 2025 16:24 IST
AUG 26, 2025 16:23 IST
AUG 26, 2025 16:09 IST
AUG 26, 2025 15:41 IST
AUG 26, 2025 15:32 IST
AUG 26, 2025 14:33 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली में आज की ही तरह कल भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश होगी तो वहीं कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। झमाझम बारिश से शहर का मौसम सुहावना बना रहेगा।
AUG 26, 2025 13:35 IST
AUG 26, 2025 12:55 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: हिमाचल के तीन जिलों में अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों कांगड़ा, मंडी और चंबा में अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यकता न पड़ने पर बाहर न निकलने की अपील की है।
AUG 26, 2025 10:15 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली-एनसीआर में दर्ज हुई बारिश
दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में आज सुबह बारिश दर्ज की गई। सोमवार को भी राजधानी में छिटपुट बारिश देखने को मिली थी। आज भी सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं।
AUG 26, 2025 10:13 IST
AUG 26, 2025 09:15 IST
AUG 26, 2025 08:23 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: उत्तराखंड में जारी बारिश का कहर
उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। प्रदेश में लगातार हो रही बारिश अब कहर बरपा रही है। कई जगहों पर बारिश जनित घटनाएं सामने आ रही है। सोमवार को प्रदेश में धराली और थराली सहित अन्य आपदाग्रस्त जगहों पर राहत एवं बचाव अभियान जारी रहा। हालांकि, थराली में एक व्यक्ति और धराली में 68 व्यक्ति अब भी लापता हैं।
AUG 26, 2025 07:01 IST
AUG 26, 2025 06:56 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: अगले तीन घंटे इन राज्यों में झमाझम बरसेंगे बदरा
मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के दौरान देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान जम्मू, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में मध्यम से तेज बारिश के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है।
AUG 26, 2025 06:04 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली में आज बारिश के आसार
आईएमडी ने दिल्ली में मंगलवार को आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई है। आज राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 31 और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है।
AUG 26, 2025 06:03 IST
आज का मौसम (Aaj Ka Mausam) Live Update: दिल्ली के कई हिस्सों में हुई बारिश
दिल्ली में सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई। इसके चलते तापमान भी नियंत्रण में रहा। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में सोमवार सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे में 13 मिमी बारिश हुई। इससे पहले दिन में, कर्तव्य पथ, आईटीओ, लाजपत नगर, मालवीय नगर, चिराग दिल्ली और कालकाजी सहित कई इलाकों में बारिश होने की सूचना मिली। मौसम विभाग ने बताया कि बारिश के चलते तापमन नियंत्रण में रहा और अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
