LIVE
दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक हल्की ठंड; गोवा और केरल में बारिश का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल
Aaj ka Mausam 24 October 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड, महाराष्ट्र में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?, मौसम विभाग की चेतावनी ) Live News Today Updates: दिल्ली-यूपी में सुबह-शाम की ठंड का दौर अभी भी जारी है। वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने आज देहरादून समेत कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा अन्य शहरों और राज्यों में मौसम का हाल।
Aaj ka Mausam 24 October 2025 (दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है?) IMD Alert Live News Today Updates: दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय धुंध देखने को मिल रही है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिल रहा है। यहां सुबह-शाम की ठंड बढ़ने लगी है। आगामी दिनों में यहां कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। बदलते मौसम के साथ खांसी-जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज मौसम का हाल।
OCT 24, 2025 19:29 IST
OCT 24, 2025 19:29 IST
OCT 24, 2025 18:03 IST
OCT 24, 2025 18:02 IST
OCT 24, 2025 18:01 IST
OCT 24, 2025 18:01 IST
OCT 24, 2025 15:29 IST
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: गोवा में बारिश की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर और दक्षिण गोवा में 24 से 26 अक्टूबर तक गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना जताई है। हवाओं की गति 30–40 किमी प्रति घंटा रह सकती है, जो कुछ समय के लिए 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 24 अक्टूबर को कई स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि 25 अक्टूबर को कुछ चुनिंदा इलाकों में बारिश हो सकती है
OCT 24, 2025 13:43 IST
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: लखनऊ का एक्यूआई कितना है?
उत्तर प्रदेश की राजधानी में मौसम सुहावना बना हुआ है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस बीच लखनऊ का एक्यूआई मोडरेट श्रेणी में दर्ज किया गया है। सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, 176 दर्ज किया गया है।
OCT 24, 2025 12:30 IST
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: झारखंड में छठ के दौरान बारिश की संभावना
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड में 25 अक्टूबर से मौसम की चाल बदली रहेगी। बताया जा रहा है कि 25 अक्टूबर को प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 26 से 28 अक्टूबर तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है।
OCT 24, 2025 12:28 IST
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: साउथ इंडिया में चक्रवात का अलर्ट
दक्षिण भारत में चक्रवात के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव के कारण पुडुचेरी, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश का मौसम बदलने लगा है। मौसम गतिविधियों को देखते हुए तमिलनाडु के कई शहरों में स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है।
OCT 24, 2025 11:24 IST
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: मुंबई का एक्यूआई कितना है?
सीपीसीबी की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई का एक्यूआई 76 दर्ज किया गया है, जो संतोषजनक श्रेणी में है। दिवाली के बाद शहर की वायु गुणवत्ता खराब होने लगी थी, लेकिन कुछ दिन के भीतर ही यहां हवा की गुणवत्ता सही हो गई और संतोषजनक श्रेणी में पहुंच गई।
OCT 24, 2025 10:12 IST
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: सुबह पांच बजे की तुलना में दिल्ली का AQI गिरा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह 5 बजे एक्यूआई 293 दर्ज किया गया था। लेकिन अभी सीपीसीबी के 10 बजे के ताजा अपडेट के अनुसार, शहर के AQI में थोड़ी कमी आई है। नए अपडेट में शहर का AQI 288 दर्ज किया गया है।
OCT 24, 2025 06:32 IST
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: दिल्ली का एक्यूआई
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सुबह 6 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली का एक्यूआई 293 दर्ज किया गया है। दिन चढ़ने के साथ एक्यूआई में वृद्धि देखने को मिलेगी।
OCT 24, 2025 06:32 IST
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: उत्तराखंड में बर्फबारी
उत्तराखंड में मौसम के मिजाज बदले हुए हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है तो वहीं निचले इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिल रही है। इससे ठंड और बढ़ने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो आज उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
OCT 24, 2025 06:31 IST
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में मौसम सुहावना और साफ बना हुआ है। यहां ग्रामीण इलाकों में शहरी इलाकों की तुलना में अधिक ठंड महसूस की जा रही है। छठ तक यूपी में मौसम बदलेगा और ठंड बढ़ेगी। आगामी दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिलेगी।
OCT 24, 2025 06:31 IST
आज का मौसम (Aaj ka Mausam) Live Update: सुबह के समय धुंध में लिपटी नजर आई दिल्ली
दिल्ली में सुबह-शाम की ठंड का दौर जारी है। सुबह के समय अब धुंध देखने को मिल रही है। दोपहर तक मौसम साफ हो जाएगा। दिन के समय अभी भी हल्की गर्मी महसूस की जा रही है। आगामी दिनों में यहां कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
